कैथल जिले में एक प्रेम प्रसंग ने खौफनाक मोड़ ले लिया। युवती के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना 25 मई की है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सड़क किनारे मिला शव जानकारी के अनुसार गुरपाल सिंह शाम के समय खेतों में गए थे। अगले दिन उनका शव सीवन से गोहरां रोड पर सड़क किनारे मिला। शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था। एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने जांच शुरू की। एसआई रमेश चंद और एसआई मुकेश कुमार की टीम ने जांच में पाया कि यह हत्या का मामला है। घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया पुलिस ने सीवन से दो आरोपियों रजत उर्फ गोलू और चंद्रभान उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध था। गुरपाल इस रिश्ते के खिलाफ थे। 25 मई की शाम को रजत और चंद्रभान ने गुरपाल को घर छोड़ने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाया। सीवन-गोहरा रोड पर ले जाकर दोनों ने परने से गला घोंट कर हत्या कर दी। एक को दो दिन का रिमांड घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया। कोर्ट के आदेश पर चंद्रभान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं रजत को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। कैथल जिले में एक प्रेम प्रसंग ने खौफनाक मोड़ ले लिया। युवती के पिता की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान गुरपाल सिंह के रूप में हुई है। घटना 25 मई की है। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। सड़क किनारे मिला शव जानकारी के अनुसार गुरपाल सिंह शाम के समय खेतों में गए थे। अगले दिन उनका शव सीवन से गोहरां रोड पर सड़क किनारे मिला। शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का लग रहा था। एसपी आस्था मोदी के निर्देश पर स्पेशल डिटेक्टिव युनिट ने जांच शुरू की। एसआई रमेश चंद और एसआई मुकेश कुमार की टीम ने जांच में पाया कि यह हत्या का मामला है। घर छोड़ने के बहाने बाइक पर बैठाया पुलिस ने सीवन से दो आरोपियों रजत उर्फ गोलू और चंद्रभान उर्फ चंदू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में रजत ने बताया कि उसका मृतक की बेटी से प्रेम संबंध था। गुरपाल इस रिश्ते के खिलाफ थे। 25 मई की शाम को रजत और चंद्रभान ने गुरपाल को घर छोड़ने का बहाना बनाकर बाइक पर बैठाया। सीवन-गोहरा रोड पर ले जाकर दोनों ने परने से गला घोंट कर हत्या कर दी। एक को दो दिन का रिमांड घटना को एक्सीडेंट का रूप देने के लिए शव को सड़क पर फेंक दिया। कोर्ट के आदेश पर चंद्रभान को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं रजत को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
