कैथल में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला:परिवार के लोग बाहर गए थे, कुछ दिन पहले ही मायके से लौटी थी

कैथल में विवाहिता का शव पंखे से लटका मिला:परिवार के लोग बाहर गए थे, कुछ दिन पहले ही मायके से लौटी थी

कैथल के राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिवार के सदस्य उस समय बाहर गए हुए थे। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। चुन्नी से लगाया फंदा घटना मंगलवार देर शाम की है। महिला ने घर पर ही पंखे पर चुन्नी के साथ फंदा लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसका कभी ससुराल में भी किसी बात को लेकर झगड़ा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले वह मायके भी गई थी। वहां पर भी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई। यहां आने के बाद थोड़ी परेशान दिख रही थी। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। कैथल के राजौंद थाना क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला के परिवार के सदस्य उस समय बाहर गए हुए थे। परिजनों ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रही थी। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। चुन्नी से लगाया फंदा घटना मंगलवार देर शाम की है। महिला ने घर पर ही पंखे पर चुन्नी के साथ फंदा लगाया है। परिजनों का कहना है कि उसका कभी ससुराल में भी किसी बात को लेकर झगड़ा नहीं हुआ। कुछ दिन पहले वह मायके भी गई थी। वहां पर भी कोई ऐसी बात सामने नहीं आई। यहां आने के बाद थोड़ी परेशान दिख रही थी। राजौंद थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। आज पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। मामले में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर