कैथल के गांव त्योंठा में चार आरोपियों ने एक युवक पर रॉड से हमला कर दिया। युवक उस समय गांव रसीना स्थित अपने सीएससी सेंटर पर जा रहा था। पुलिस ने युवक की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव फतेहपुर निवासी अजय कुमार ने पूंडरी थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह गांव रसीना में सीएससी सेंटर चलाता है। 4 फरवरी को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव रसीना अपने सीएससी सेंटर के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे जब वह गांव त्योंठा से निकलकर नहर के पास पहुंचा तो एक कार ड्राइवर ने उसे साइड मार दी। इससे वह मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया। पैर व छाती पर गंभीर चोटें तभी कार से तीन लड़के उतरे और ड्राइवर कार में ही बैठा रहा। उतरे तीनों लड़कों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके पैर व छाती पर गंभीर चोटें आईं। बाद में शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने करनाल के एक अस्पताल से उपचार करवाया। पड़ोसी पर शक शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी में उसका अपने पड़ोसी निर्मल सिंह से झगड़ा हो गया था। उसे शक है कि निर्मल सिंह के कहने पर अज्ञात लोगों ने यह चोटें पहुंचाई हैं। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कैथल के गांव त्योंठा में चार आरोपियों ने एक युवक पर रॉड से हमला कर दिया। युवक उस समय गांव रसीना स्थित अपने सीएससी सेंटर पर जा रहा था। पुलिस ने युवक की शिकायत पर चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव फतेहपुर निवासी अजय कुमार ने पूंडरी थाने में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि वह गांव रसीना में सीएससी सेंटर चलाता है। 4 फरवरी को वह मोटरसाइकिल पर सवार होकर गांव रसीना अपने सीएससी सेंटर के लिए जा रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे जब वह गांव त्योंठा से निकलकर नहर के पास पहुंचा तो एक कार ड्राइवर ने उसे साइड मार दी। इससे वह मोटरसाइकिल समेत नीचे गिर गया। पैर व छाती पर गंभीर चोटें तभी कार से तीन लड़के उतरे और ड्राइवर कार में ही बैठा रहा। उतरे तीनों लड़कों ने उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। उसके पैर व छाती पर गंभीर चोटें आईं। बाद में शोर सुनकर लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। उसे कैथल के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उन्होंने करनाल के एक अस्पताल से उपचार करवाया। पड़ोसी पर शक शिकायतकर्ता ने बताया कि जनवरी में उसका अपने पड़ोसी निर्मल सिंह से झगड़ा हो गया था। उसे शक है कि निर्मल सिंह के कहने पर अज्ञात लोगों ने यह चोटें पहुंचाई हैं। पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
