पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप चुनाव है। इससे पहले आज भाजपा की लीडरशिप ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला थाना में जाकर हेरोइन साथ पुलिस ने पकड़े युवकों को छुड़वाने के आरोप लगाए है। कुलदीप धालीवाल द्वारा थाने में जाकर एसएचओ के साथ जो बातचीत हुई उसकी वीडियो भी आज भाजपा जारी कर रही है। भाजपा ने युद्ध नशों के विरुद्ध सरकार की इस मुहिंम को महज ड्रामेबाजी कहा। भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने कहा कि पंजाब की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। लेकिन आम आदमी पार्टी के मंत्री जनता के साथ धोखा कर रहे है। पुलिस थानों में जाकर मंत्री नशा तस्करों को छुड़वा रहे है। सरीन ने कहा कि उनके पास सोशल मीडिया के जरिए मंत्री कुलदीप धालीवाल की एक वीडियो सामने आई है। यह वीडियो पुलिस थाना अजनाला की है। थाना अजनाला की पुलिस ने कर्मवीर सिंह और सहजप्रीत सिंह दो युवकों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। तस्करों को जेल की बजाय भेज रहे नशा मुक्ति केंद्र भाजपा का आरोप है कि दोनों युवक मंत्री धालीवाल के करीबी है। धालीवाल इन्हें छुड़वाने के लिए खुद थाने में गए थे। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा-अजनाला थाना की पुलिस ने दो नशा करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया था। मैंने आज थाना में आकर उन्हें नशा मुक्ति केन्द्र भेजने के आदेश दिए। क्योंकि वह कम आयु के नौजवान लड़के है, मुझे लगा कि उन्हें सजा नहीं इलाज की जरूरत है। सरीन ने कहा कि 50 ग्राम हेरोइन कमर्शियल में आती है। मंत्री धालीवाल के पास ऐसी क्या ताकत है या कानून है कि वह अपने आदेशों पर नशा तस्करों को जेल की बजाय नशा मुक्ति केन्द्र में भेज रहे है। मंत्री धालीवाल का इस मामले में कोई निजी फायदा है। मंत्री धालीवाल दे इस्तीफा सरीन ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान से निवेदन करते है कि मंत्री धालीवाल से इस्तीफा ले। सरीन ने कहा कि थानों में जाकर नशा तस्करों को छुड़वाने के लिए रौब मारना कानून के विपरीत है। आने वाले समय में भाजपा पुरजोर विरोध करेगी। पंजाब के लुधियाना में 19 जून को उप चुनाव है। इससे पहले आज भाजपा की लीडरशिप ने कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल को अजनाला थाना में जाकर हेरोइन साथ पुलिस ने पकड़े युवकों को छुड़वाने के आरोप लगाए है। कुलदीप धालीवाल द्वारा थाने में जाकर एसएचओ के साथ जो बातचीत हुई उसकी वीडियो भी आज भाजपा जारी कर रही है। भाजपा ने युद्ध नशों के विरुद्ध सरकार की इस मुहिंम को महज ड्रामेबाजी कहा। भाजपा प्रदेश महामंत्री अनिल सरीन ने कहा कि पंजाब की जनता ने बहुत उम्मीदों के साथ आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई है। लेकिन आम आदमी पार्टी के मंत्री जनता के साथ धोखा कर रहे है। पुलिस थानों में जाकर मंत्री नशा तस्करों को छुड़वा रहे है। सरीन ने कहा कि उनके पास सोशल मीडिया के जरिए मंत्री कुलदीप धालीवाल की एक वीडियो सामने आई है। यह वीडियो पुलिस थाना अजनाला की है। थाना अजनाला की पुलिस ने कर्मवीर सिंह और सहजप्रीत सिंह दो युवकों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा था। तस्करों को जेल की बजाय भेज रहे नशा मुक्ति केंद्र भाजपा का आरोप है कि दोनों युवक मंत्री धालीवाल के करीबी है। धालीवाल इन्हें छुड़वाने के लिए खुद थाने में गए थे। जिसके बाद उन्होंने फेसबुक पर लिखा-अजनाला थाना की पुलिस ने दो नशा करने वाले युवकों को गिरफ्तार किया था। मैंने आज थाना में आकर उन्हें नशा मुक्ति केन्द्र भेजने के आदेश दिए। क्योंकि वह कम आयु के नौजवान लड़के है, मुझे लगा कि उन्हें सजा नहीं इलाज की जरूरत है। सरीन ने कहा कि 50 ग्राम हेरोइन कमर्शियल में आती है। मंत्री धालीवाल के पास ऐसी क्या ताकत है या कानून है कि वह अपने आदेशों पर नशा तस्करों को जेल की बजाय नशा मुक्ति केन्द्र में भेज रहे है। मंत्री धालीवाल का इस मामले में कोई निजी फायदा है। मंत्री धालीवाल दे इस्तीफा सरीन ने कहा कि वह अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान से निवेदन करते है कि मंत्री धालीवाल से इस्तीफा ले। सरीन ने कहा कि थानों में जाकर नशा तस्करों को छुड़वाने के लिए रौब मारना कानून के विपरीत है। आने वाले समय में भाजपा पुरजोर विरोध करेगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
