कौशांबी में मिट्‌टी का टीला ढहा, 5 की मौत:हजारों टन मिट्‌टी में दब गए, मौेके पर मौत; 4 की हालत गंभीर

कौशांबी में मिट्‌टी का टीला ढहा, 5 की मौत:हजारों टन मिट्‌टी में दब गए, मौेके पर मौत; 4 की हालत गंभीर

यूपी के कौशांबी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें दो बच्चियां हैं। एक पुरुष समेत 4 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों का मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्क्त के बाद शव को बाहर निकाला गया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी के टीकरडीह गांव का है। प्रत्यक्षदर्शी हरिओम पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह 6 बजे गांव के 8 लोग घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने टीले पर पहुंचे थे। वे दो घंटे तक टीले को खोदते रहे। मिट्टी का टीला पहले से कमजोर था। सुबह 8 बजे अचानक टीले का एक हिस्सा धंस गया। वहां मौजूद सभी नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां मिट्‌टी में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, मिट्‌टी इतनी ज्यादा थी कि वह बाहर नहीं निकाल पाए। बाद में जेसीबी से रेस्क्यू किया गया। पहले देखें 3 तस्वीरें…. मृतकों की पहचान ललिता (35) पत्नी राजेश कुमार, ममता (30) पत्नी अवधेश कुमार, उमा (15) पुत्री मायादीन, कछरई (55) पत्नी छोटे लाल और खुशी (19) पुत्री मूलचंद्र के रूप में हुई है। घायलों में मैना देवी (45) पत्नी राजू, सपना देवी (16) पुत्री भरत लाल, आक्रोश कुमार (35) पुत्र छोटे लाल और लक्ष्मी देवी (35) पत्नी लखन लाल शामिल हैं। घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोग तत्काल फावड़ा व अन्य उपकरण लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मिट्‌टी को हटाना शुरू किया। पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब 15 मिनट के बाद एक कछरहि का शव निकाला गया। इसके बाद 20 मिनट के अंदर सभी लोगों को निकाला गया। इनमें से कुल 5 महिलाओं की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। शेष 3 घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। सिर्फ 2 चौकी प्रभारी पहुंचे, अधिकारी नदारद, एंबुलेंस भी आधे घंटे लेट हादसे की सूचना मिलते ही कोखराज थानांतर्गत भरवारी चौकी प्रभारी धीरेंद्र राय और सिंघिया चौकी प्रभारी अतुल रंजन तिवारी 20 सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू वर्क शुरू कराया। पर सूचना के बावजूद एंबुलेंस आधे घंटे देरी से पहुंची। 2 घंटे बाद तक कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। 10 बजे एसडीएम सिराथू अरुण कुमार गोंड पहुंचे। ग्रामीण बोले- पहले से कमजोर था टीला स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि टीला पहले से ही कमजोर था। दरारें दिखने के बावजूद मिट्टी खोदने का कार्य लगातार चल रहा था। हादसे के बाद अब प्रशासन ने इलाके के अन्य टीलों की जांच कराने और मिट्टी खोदने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। —————————– ;ये खबर भी पढ़ें…. झांसी में छात्राएं खेल रहीं थीं IPL सट्‌टा:हर गेंद और ओवर पर लगाती 10 से 50 का हजार का दांव; डायरी में मिले कई क्लाइंट्स के नाम झांसी में बेवसाइट से ऑनलाइन IPL सट्‌टा खिलाने वाले गिरोह से छात्राएं भी जुड़ी थीं। इन छात्राओं ने मोबाइल नंबरों से आईडी बना रखी थी। जिसके जरिए वो IPL सट्‌टा खेला करती थीं। यही नहीं, ये छात्राएं 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक के दांव लगाती थी। इसमें मेडिकल कॉलेज और बीयू में पढ़ने वाली छात्राएं शामिल हैं। 31 मार्च को पुलिस ने गिरोह को पकड़ा था। सट्‌टेबाजों के पास से मिले रजिस्टर में पुलिस को छात्राओं के नाम भी मिले हैं। इसके बाद से ये छात्राएं पुलिस की रडार पर आ गईं। कुछ छात्राओं से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर… यूपी के कौशांबी में सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मिट्टी खोदते समय अचानक टीला ढह गया। हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हो गई। इनमें दो बच्चियां हैं। एक पुरुष समेत 4 गंभीर घायल हैं। सभी घायलों का मंझनपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से रेस्क्यू शुरू किया। काफी मशक्क्त के बाद शव को बाहर निकाला गया। हादसा कोखराज थाना क्षेत्र में भरवारी के टीकरडीह गांव का है। प्रत्यक्षदर्शी हरिओम पांडेय ने बताया- सोमवार सुबह 6 बजे गांव के 8 लोग घर की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदने टीले पर पहुंचे थे। वे दो घंटे तक टीले को खोदते रहे। मिट्टी का टीला पहले से कमजोर था। सुबह 8 बजे अचानक टीले का एक हिस्सा धंस गया। वहां मौजूद सभी नीचे दब गए। चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। वहां मिट्‌टी में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। हालांकि, मिट्‌टी इतनी ज्यादा थी कि वह बाहर नहीं निकाल पाए। बाद में जेसीबी से रेस्क्यू किया गया। पहले देखें 3 तस्वीरें…. मृतकों की पहचान ललिता (35) पत्नी राजेश कुमार, ममता (30) पत्नी अवधेश कुमार, उमा (15) पुत्री मायादीन, कछरई (55) पत्नी छोटे लाल और खुशी (19) पुत्री मूलचंद्र के रूप में हुई है। घायलों में मैना देवी (45) पत्नी राजू, सपना देवी (16) पुत्री भरत लाल, आक्रोश कुमार (35) पुत्र छोटे लाल और लक्ष्मी देवी (35) पत्नी लखन लाल शामिल हैं। घटना को लेकर योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया। मौके पर मौजूद अन्य लोग तत्काल फावड़ा व अन्य उपकरण लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने एकजुट होकर मिट्‌टी को हटाना शुरू किया। पर तब तक काफी देर हो चुकी थी। करीब 15 मिनट के बाद एक कछरहि का शव निकाला गया। इसके बाद 20 मिनट के अंदर सभी लोगों को निकाला गया। इनमें से कुल 5 महिलाओं की दम घुटने से मौत हो चुकी थी। शेष 3 घायलों को इलाज के लिए भेजा गया। सिर्फ 2 चौकी प्रभारी पहुंचे, अधिकारी नदारद, एंबुलेंस भी आधे घंटे लेट हादसे की सूचना मिलते ही कोखराज थानांतर्गत भरवारी चौकी प्रभारी धीरेंद्र राय और सिंघिया चौकी प्रभारी अतुल रंजन तिवारी 20 सिपाहियों संग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर रेस्क्यू वर्क शुरू कराया। पर सूचना के बावजूद एंबुलेंस आधे घंटे देरी से पहुंची। 2 घंटे बाद तक कोई बड़ा अधिकारी नहीं पहुंचा। 10 बजे एसडीएम सिराथू अरुण कुमार गोंड पहुंचे। ग्रामीण बोले- पहले से कमजोर था टीला स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि टीला पहले से ही कमजोर था। दरारें दिखने के बावजूद मिट्टी खोदने का कार्य लगातार चल रहा था। हादसे के बाद अब प्रशासन ने इलाके के अन्य टीलों की जांच कराने और मिट्टी खोदने पर तत्काल रोक लगाने के निर्देश दिए हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। —————————– ;ये खबर भी पढ़ें…. झांसी में छात्राएं खेल रहीं थीं IPL सट्‌टा:हर गेंद और ओवर पर लगाती 10 से 50 का हजार का दांव; डायरी में मिले कई क्लाइंट्स के नाम झांसी में बेवसाइट से ऑनलाइन IPL सट्‌टा खिलाने वाले गिरोह से छात्राएं भी जुड़ी थीं। इन छात्राओं ने मोबाइल नंबरों से आईडी बना रखी थी। जिसके जरिए वो IPL सट्‌टा खेला करती थीं। यही नहीं, ये छात्राएं 20 हजार से लेकर 50 हजार रुपए तक के दांव लगाती थी। इसमें मेडिकल कॉलेज और बीयू में पढ़ने वाली छात्राएं शामिल हैं। 31 मार्च को पुलिस ने गिरोह को पकड़ा था। सट्‌टेबाजों के पास से मिले रजिस्टर में पुलिस को छात्राओं के नाम भी मिले हैं। इसके बाद से ये छात्राएं पुलिस की रडार पर आ गईं। कुछ छात्राओं से पुलिस पूछताछ भी कर चुकी है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर