पंजाब के खन्ना के माछीवाड़ा साहिब के एक किसान से करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर सोशल मीडिया पर एक युवती ने किसान को ऐसे अपने जाल में फंसाया कि वह 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपए गंवा बैठा। केस में खन्ना के साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी साधनों से जांच में जुटी है और कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का पता लगाया जा सके। ट्रेडिंग अकाउंट खोला पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में 57 वर्षीय संजीव पांधी के कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 4 माछीवाड़ा साहिब ने बताया कि किसी अज्ञात युवती ने टेलीग्राम एप पर उसे मैसेज किया। उसे फारेक्स ट्रेडिंग करने के लिए कहा गया। उसे तीन गुणा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया। जिसके बाद Admiral Markets Global Ltd. पर उसका ट्रेडिंग अकाउंट खोला गया। इस अकाउंट के माध्यम से लेनदेन शुरू किया गया। खाते में 1 करोड़ से अधिक रकम ट्रांसफर शिकायतकर्ता के अनुसार फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर खोले गए उक्त खाते में 18 दिसंबर 2024 तक विभिन्न तारीखों को उससे कुल 1 करोड़ 4 लाख 44 हजार 999 रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए थे। इसके बाद उसे व्यापार में मुनाफा दिखाया गया। उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 3 करोड़ 66 लाख 16 लाख 595 रुपए दिखाई देने लगे। उसे लगा कि व्यापार सही तरीके से हो रहा है और उसे मुनाफा भेजा जा रहा है। जब उसने यह रकम निकलवानी चाही तो इसमें सफल नहीं हो सका। रकम निकलवाने के लिए उससे 24 लाख रुपए का टैक्स और जमा करवा लिया गया। खाता फ्रीज होने की बात कही शिकायतकर्ता संजीव पांधी के अनुसार जब उसने 24 लाख रुपए टैक्स जमा कराने के बाद रकम निकालनी चाही तो उसे बोला गया कि 1 करोड़ से ज्यादा पैसे होने कारण खाता फ्रीज हो गया है। जिसके लिए अब 80 लाख रुपए और जमा करने होंगे। उसने अपनी पहली रकम को बचाने की मंशा से साइबर ठगों के कहने पर और रकम जमा कर दी। इस प्रकार वह 10 फरवरी 2025 तक कुल 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर चुका था। बाद में उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोशिश की जा रही है कि केस को ट्रेस करके आरोपियों का पता लगाया जाए और शिकायतकर्ता की रकम उसे वापस दिलाई जाए। पंजाब के खन्ना के माछीवाड़ा साहिब के एक किसान से करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का मामला सामने आया है। फॉरेक्स ट्रेडिंग का लालच देकर सोशल मीडिया पर एक युवती ने किसान को ऐसे अपने जाल में फंसाया कि वह 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपए गंवा बैठा। केस में खन्ना के साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस तकनीकी साधनों से जांच में जुटी है और कोशिश की जा रही है कि आरोपियों का पता लगाया जा सके। ट्रेडिंग अकाउंट खोला पुलिस के पास दर्ज कराई शिकायत में 57 वर्षीय संजीव पांधी के कृष्णापुरी मोहल्ला वार्ड नंबर 4 माछीवाड़ा साहिब ने बताया कि किसी अज्ञात युवती ने टेलीग्राम एप पर उसे मैसेज किया। उसे फारेक्स ट्रेडिंग करने के लिए कहा गया। उसे तीन गुणा मुनाफा मिलने का लालच दिया गया। जिसके बाद Admiral Markets Global Ltd. पर उसका ट्रेडिंग अकाउंट खोला गया। इस अकाउंट के माध्यम से लेनदेन शुरू किया गया। खाते में 1 करोड़ से अधिक रकम ट्रांसफर शिकायतकर्ता के अनुसार फारेक्स ट्रेडिंग के नाम पर खोले गए उक्त खाते में 18 दिसंबर 2024 तक विभिन्न तारीखों को उससे कुल 1 करोड़ 4 लाख 44 हजार 999 रुपए ट्रांसफर करवा लिए गए थे। इसके बाद उसे व्यापार में मुनाफा दिखाया गया। उसके ट्रेडिंग अकाउंट में 3 करोड़ 66 लाख 16 लाख 595 रुपए दिखाई देने लगे। उसे लगा कि व्यापार सही तरीके से हो रहा है और उसे मुनाफा भेजा जा रहा है। जब उसने यह रकम निकलवानी चाही तो इसमें सफल नहीं हो सका। रकम निकलवाने के लिए उससे 24 लाख रुपए का टैक्स और जमा करवा लिया गया। खाता फ्रीज होने की बात कही शिकायतकर्ता संजीव पांधी के अनुसार जब उसने 24 लाख रुपए टैक्स जमा कराने के बाद रकम निकालनी चाही तो उसे बोला गया कि 1 करोड़ से ज्यादा पैसे होने कारण खाता फ्रीज हो गया है। जिसके लिए अब 80 लाख रुपए और जमा करने होंगे। उसने अपनी पहली रकम को बचाने की मंशा से साइबर ठगों के कहने पर और रकम जमा कर दी। इस प्रकार वह 10 फरवरी 2025 तक कुल 3 करोड़ 72 लाख 84 हजार 999 रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर चुका था। बाद में उसे एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गया है। उसने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस साइबर क्राइम थाना प्रभारी इंस्पेक्टर गुरप्रताप सिंह ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। कोशिश की जा रही है कि केस को ट्रेस करके आरोपियों का पता लगाया जाए और शिकायतकर्ता की रकम उसे वापस दिलाई जाए। पंजाब | दैनिक भास्कर
