पंजाब के खन्ना में एक व्यक्ति की गर्मी के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राम बहादुर के तौर पर हुई। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और खन्ना के अमलोह रोड पर अपने भतीजे के साथ फास्ट फूड की रेहड़ी पर काम करता था। सामान इकट्ठा करते समय दुकान के बाहर गिरा साहिल ने बताया कि वह करीब 12 सालों से अमलोह रोड पर गोंसी की खूही आश्रम के पास फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। नजदीक ही उसका घर है। करीब दो महीने से उसका चाचा राम बहादुर यहां आकर रहने लगा था और उसके साथ ही काम में हाथ बंटाता था। रोजाना की तरह उसका चाचा बुधवार सुबह रेहड़ी लगाने की तैयारी में जुटा हुआ था। गर्मी ज्यादा होने के चलते राम बहादुर बेहोश होकर गिर गया। जब उसे सिविल अस्पताल लाया गया तो डाक्टर ने मृत घोषित किया। साहिल के अनुसार मौत की वजह गर्मी के चलते तबीयत खराब होना रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएंगे असली कारण – डा. फ्रेंकी सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. फ्रेंकी ने बताया कि जब मरीज को लाया गया तो उसका तुरंत इलाज शुरू किया गया। उसे 107 डिग्री बुखार था। इलाज के दौरान राम बहादुर की मौत हो गई। मौत की वजह क्या रही, इसका खुलासा अभी करना जल्दबाजी होगा। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसमें मौत के असली कारण सामने आएंगे। फिलहाल शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। पंजाब के खन्ना में एक व्यक्ति की गर्मी के चलते मौत हो गई। मृतक की पहचान 46 वर्षीय राम बहादुर के तौर पर हुई। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला था और खन्ना के अमलोह रोड पर अपने भतीजे के साथ फास्ट फूड की रेहड़ी पर काम करता था। सामान इकट्ठा करते समय दुकान के बाहर गिरा साहिल ने बताया कि वह करीब 12 सालों से अमलोह रोड पर गोंसी की खूही आश्रम के पास फास्ट फूड की रेहड़ी लगाता है। नजदीक ही उसका घर है। करीब दो महीने से उसका चाचा राम बहादुर यहां आकर रहने लगा था और उसके साथ ही काम में हाथ बंटाता था। रोजाना की तरह उसका चाचा बुधवार सुबह रेहड़ी लगाने की तैयारी में जुटा हुआ था। गर्मी ज्यादा होने के चलते राम बहादुर बेहोश होकर गिर गया। जब उसे सिविल अस्पताल लाया गया तो डाक्टर ने मृत घोषित किया। साहिल के अनुसार मौत की वजह गर्मी के चलते तबीयत खराब होना रहा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आएंगे असली कारण – डा. फ्रेंकी सिविल अस्पताल में इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा. फ्रेंकी ने बताया कि जब मरीज को लाया गया तो उसका तुरंत इलाज शुरू किया गया। उसे 107 डिग्री बुखार था। इलाज के दौरान राम बहादुर की मौत हो गई। मौत की वजह क्या रही, इसका खुलासा अभी करना जल्दबाजी होगा। घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उसमें मौत के असली कारण सामने आएंगे। फिलहाल शव को मोर्चरी में शिफ्ट कर दिया गया। पोस्टमार्टम वीरवार को होगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
