लुधियाना जिले में खन्ना पुलिस ने बसंत पंचमी से एक दिन पहले चाइना डोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अश्विनी गोटियाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 448 गट्टू चाइना डोर बरामद की है। डीएसपी हरपिंदर कौर गिल के अनुसार, पहले मामले में थाना सदर खन्ना की पुलिस ने दोपहर साढ़े तीन बजे नाकाबंदी के दौरान एक ई-रिक्शा को रोका। इससे तीन आरोपी अमन कुमार, दिनेश कुमार और रमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लुधियाना से सस्ते दाम में चाइना डोर खरीदकर खन्ना में बेचने जा रहे थे। उनके पास से 400 गट्टू चाइना डोर बरामद की गई। दूसरे मामले में, सदर खन्ना थाने की पुलिस ने चौकी कोट के सामने सर्विस रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक एक्टिवा सवार आसू को पकड़ा। लुधियाना निवासी आरोपी के एक्टिवा की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक बैग से 48 गट्टू चाइना डोर बरामद हुई। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। लुधियाना जिले में खन्ना पुलिस ने बसंत पंचमी से एक दिन पहले चाइना डोर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चार सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी अश्विनी गोटियाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कुल 448 गट्टू चाइना डोर बरामद की है। डीएसपी हरपिंदर कौर गिल के अनुसार, पहले मामले में थाना सदर खन्ना की पुलिस ने दोपहर साढ़े तीन बजे नाकाबंदी के दौरान एक ई-रिक्शा को रोका। इससे तीन आरोपी अमन कुमार, दिनेश कुमार और रमनप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। आरोपी लुधियाना से सस्ते दाम में चाइना डोर खरीदकर खन्ना में बेचने जा रहे थे। उनके पास से 400 गट्टू चाइना डोर बरामद की गई। दूसरे मामले में, सदर खन्ना थाने की पुलिस ने चौकी कोट के सामने सर्विस रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक एक्टिवा सवार आसू को पकड़ा। लुधियाना निवासी आरोपी के एक्टिवा की पिछली सीट पर रखे प्लास्टिक बैग से 48 गट्टू चाइना डोर बरामद हुई। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
अमृतसर में नतीजे आने शुरू:पूर्व मेयर रिंटू अपने वार्ड से AAP को नहीं जीता पाए, कांग्रेस के उम्मीदवार पिता-पुत्री जीते
अमृतसर में नतीजे आने शुरू:पूर्व मेयर रिंटू अपने वार्ड से AAP को नहीं जीता पाए, कांग्रेस के उम्मीदवार पिता-पुत्री जीते अमृतसर में नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से जारी मतदान का समय समाप्त हो गया है। नगर निगम चुनाव के लिए जिला प्रशासन की ओर से कुल 841 मतदान केंद्र बनाए गए थे। वोटिंग सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी। शाम 4 बजने के बाद सभी पोलिंग बूथों के गेट बंद कर दिए गए है। जिसके बाद काउंटिंग की जा रही है। बता दें कि दोपहर 3 बजे तक अमृतसर में 39 मतदान हुआ है। वोट डालने जा रही नवविवाहिता की मौत नगर निगम चुनाव के दौरान अमृतसर में वोट डालने जा रही एक नवविवाहिता की सड़क हादसे हादसे में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ये हादसा अमृतसर के क्रिस्टल चौक पर हुआ। लड़की ने हाथ में चूड़ा पहन रखा था। सामने आया है कि महिला एक बच्चे को साथ लेकर स्कूटी से जा रही थी। तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आने महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। AAP और कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े वहीं अमृतसर के वार्ड नंबर 8, 9 और 10 के कॉमन बूथ में विवाद होने का मामला सामने आया। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच ये विवाद हुआ था। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए पैसे बांट रहे है। मौके पर मौजूद पुलिस ने भीड़ को हटाया। इस विवाद में एक युवक भी घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
जालंधर में जमींदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला, खेत में बुवाई करने गया था
जालंधर में जमींदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:अपने ही ट्रैक्टर के नीचे दबा मिला, खेत में बुवाई करने गया था पंजाब के जालंधर में बीती रात खेत में निराई करते समय ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव बोलिना निवासी रोमनदीप सिंह देओल (26) के रूप में हुई है। मृतक के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। रोमनदीप का भाई व अन्य परिवार के सदस्य विदेश में रहते हैं। उनके आने के बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा। घटना के संबंध में बोलिना दोआबा गांव के सरपंच कुलविंदर बाघा ने बताया कि रोमन का परिवार बोलिना गांव का जमींदार है। बीती रात रोमन अपने खेत में अकेला काम कर रहा था। रात 2 बजे तक वह घर नहीं लौटा। उसका फोन नहीं लगा तो उसकी मां परमिंदर कौर ने रोमन के दोस्त परमवीर सिंह को फोन कर रोमन के न होने की जानकारी दी। जिसके बाद परमवीर सिंह खेत में गया तो देखा कि रोमन ट्रैक्टर के टायर के नीचे मृत पड़ा था। स्टार्ट खड़ा था ट्रैक्टर मिली जानकारी के अनुसार जब परमवीर खेत में पहुंचा तो ट्रैक्टर वहां पर स्टार्ट खड़ा था। जिस पर उसने सबसे पहले ट्रैक्टर रोका और तुरंत इसकी सूचना परिजनों, सरपंच कुलविंदर बाघा और गांव के बुजुर्गों को दी। सरपंच कुलविंदर बाघा ने बताया कि जब उन्होंने खेत में जाकर रोमन को देखा तो वह ट्रैक्टर के टायर के नीचे मृत पड़ा था। उसके शरीर पर टायर चलाने के निशान थे। उन्होंने बताया कि रोमन खेत में अकेले काम कर रहा था। इसलिए हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में कुछ भी स्पष्ट नहीं है। मामले की जांच थाना पतारा की पुलिस कर रही है।
पंजाब में गिरा AAP का ग्राफ:विधानसभा चुनाव में 92 सीटें, लोकसभा में सिर्फ 33 पर बढ़त, उपचुनाव वाले जालंधर वेस्ट से भी नुकसान
पंजाब में गिरा AAP का ग्राफ:विधानसभा चुनाव में 92 सीटें, लोकसभा में सिर्फ 33 पर बढ़त, उपचुनाव वाले जालंधर वेस्ट से भी नुकसान देश में लोकसभा चुनाव के नतीजों के तुरंत बाद पंजाब की जालंधर पश्चिम सीट पर विधानसभा चुनाव की घोषणा हो गई है। साल 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में जालंधर पश्चिम सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। तब आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार शीतल अंगुराल (अब भाजपा में) थे। लेकिन उनके इस्तीफे के बाद उक्त सीट पर उपचुनाव होना था। लेकिन लोकसभा चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस बार पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। पंजाब विधानसभा का पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था। उक्त चुनाव में आप को 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जबकि 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। विधानसभा चुनाव में आप की ऐसी लहर चली कि आप ने 92 सीटें जीत लीं। कई ऐसे उम्मीदवार जीते जिन्हें कोई राजनीतिक अनुभव ही नहीं था। मगर लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी पंजाब में सिर्फ 33 विधानसभा सीटों पर ही बढ़त बना सकी। ये आंकड़े 2022 में हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले चौंकाने वाले हैं। क्योंकि आप को लोकसभा चुनाव में करीब 59 सीटों का घाट लगा है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में AAP का वोट शेयर 42% के करीब था, जो इस लोकसभा चुनाव में करीब 26% रह गया। भाजपा के अकाली दल से अलग होकर चुनाव लड़ने पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दोनों को इसका नुकसान हुआ है। उप चुनाव वाले जालंधर वेस्ट से पहले से तीसरे पर खिसकी आप लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके में भाजपा के को 42,827 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को वेस्ट हलके से करीब 44,394 वोट मिले थे। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का गृह क्षेत्र ही वेस्ट हलका है। दोनों बीजेपी में हैं, मगर फिर भी अपने गृह हलके से करीब साढ़े 1,567 वोटों से पीछे रहे। मगर जालंधर वेस्ट हलके से पिछले चुनाव में विधायकी जीतने वाली आम आदमी पार्टी पहले नंबर से खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है। आप को जालंधर वेस्ट हलके से महज 15629 वोट पड़े थे। आप वेस्ट हलके में कांग्रेस से करीब 27 हजार 765 वोट से पीछे रही। जालंधर लोकसभा सीट में 9 विधानसभा हलके हैं, आप किसी भी हलके में अपनी बढ़त नहीं बना सकी थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के हर राज्य में कई रोड शो और रैलियां की गई। मगर उसका कोई असर लोकसभा चुनावों में नहीं नजर आया। क्योंकि लोकसभा चुनाव के आंकड़ों ने आप नेताओं की नींद उड़ा दी है। सिर्फ इन सीटों पर आप को बढ़त मिली आप को माझा एरिया में 2, दोआबा में सात, 24 मालवा में विधानसभा सीटों पर बढ़त बना पाई। माझा की अमृतसर साउथ और अजनाला सीट शामिल हैं। वहीं, दोआबा में शाम चौरासी, चब्बेवाल, भुलत्थ, फगवाड़ा, गढ़शंकर, बंगा और नवांशहर में आप को बढ़त मिली। आखिरी में मालवा एरिया में आप श्री आनंदपुर साहिब, रूपनगर, बस्सी पठाना, फतेहगढ़ साहिब, खन्ना, अमरगढ़, फरीदकोट, कोट कपूरा, मुक्तसर, मानसा, सरदूलगढ़, लहरा, दिड़वा, सुनाम, धूरी, संगरूर, भदौड़, बरनाला, महलकलां, सनौर, समाना, शुतराना और पटियाला देहाती क्षेत्र में बढ़त बना पाई। 10 जुलाई को होगी जालंधर वेस्ट हलके में वोटिंग पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने जानकारी दी है कि जालंधर पश्चिम (एससी सीट) पर उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को मतदान होगा। इससे पहले सभी पार्टियों के उम्मीदवारों द्वारा 21 जून तक नामांकन भरे जाने हैं। सिबिन सी ने कहा- नामांकन पत्रों की जांच 24 जून (सोमवार) को होगी जबकि नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून (बुधवार) है। 13 जुलाई (शनिवार) को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा। उपचुनाव की घोषणा के साथ ही सोमवार को जालंधर जिले में चुनाव संहिता लागू हो गई है। यह संहिता 15 जुलाई (सोमवार) को चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी।