नोएडा में थार ने युवक को कुचलने की कोशिश की। तेज टक्कर लगते ही युवक 3 फीट उछलकर नाले में गिरा। वो चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर भीड़ दौड़कर आई। उसे नाले से निकालकर अस्पताल भेजा गया। थार सवार को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, तब तक वो गाड़ी लेकर भाग गया। दोनों में इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पहले 4 युवकों ने उसे जमकर पीटा। जब खून से लथपथ युवक जाने लगा, तब टक्कर मारी। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर नंबर के जरिए थार सवार की तलाश शुरू कर दी है। मामला सोमवार दोपहर 3 बजे का नोएडा सेक्टर-53 का है। वीडियो आज सामने आया है। अब पढ़िए पूरा मामला… वीडियो में दिख रहा है कि घायल हालत में एक युवक हाथ में ईंट लिए हुए सड़क पर जा रहा है। उसके माथे पर चोट है, जिससे खून निकल रहा है। कुछ ही सेकेंड में पीछे से तेज रफ्तार थार युवक को टक्कर मारती है। वो सीधे नाले में जाकर गिरता है। आसपास के लोगों ने उसे नाले से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। पीड़ित सौरभ ने पुलिस को शिकायत दी है। दोनों भाई मॉल जा रहे थे, रास्ते में मारपीट
पुलिस से घायल युवक सौरभ ने बताया- मैं और सुमित दोनों भाई हैं। हम दोनों कंचन जंगा बाजार होते हुए लॉजिक्स मॉल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बिजली घर के पास आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान ने उनको रोक लिया। इन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। इसके बाद थार से मुझे टक्कर मार दी। हम लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। सेक्टर-49 के रहने वाले है। पुलिस ने गठित की टीम
ADCP सुमित शुक्ला ने बताया- पीड़ित से पूछताछ में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट को लेकर दोनों में बहस हुई। जिसके बाद आरोपियों ने सबक सिखाने के लिए ऐसी वारदात की। फिलहाल, शिकायत ले ली गई है। आरोपी अभी घर पर नहीं है। उनकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। सौरभ का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि वो अब खतरे से बाहर है। लेकिन, शरीर में कुछ जगह फैक्चर आए हैं। इसलिए कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहेगा। —————————- ये खबर भी पढ़ें:- अयोध्या में युवक की हत्या, 6 टुकड़ों में काटा: सेना की तैयारी कर रहा था अयोध्या में सेना की तैयारी कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश छह टुकड़ों में, कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर मिली। युवक घर के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने उठे तो देखा कि चारपाई के नीचे खून बह रहा है। यह देखकर वह चीख पड़े। शोर सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे। घरवालों की सूचना पर सोमवार रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर नोएडा में थार ने युवक को कुचलने की कोशिश की। तेज टक्कर लगते ही युवक 3 फीट उछलकर नाले में गिरा। वो चिल्लाने लगा। आवाज सुनकर भीड़ दौड़कर आई। उसे नाले से निकालकर अस्पताल भेजा गया। थार सवार को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन, तब तक वो गाड़ी लेकर भाग गया। दोनों में इंस्टाग्राम पर कमेंट को लेकर कुछ विवाद हुआ था। पहले 4 युवकों ने उसे जमकर पीटा। जब खून से लथपथ युवक जाने लगा, तब टक्कर मारी। पुलिस ने वीडियो पर संज्ञान लेकर नंबर के जरिए थार सवार की तलाश शुरू कर दी है। मामला सोमवार दोपहर 3 बजे का नोएडा सेक्टर-53 का है। वीडियो आज सामने आया है। अब पढ़िए पूरा मामला… वीडियो में दिख रहा है कि घायल हालत में एक युवक हाथ में ईंट लिए हुए सड़क पर जा रहा है। उसके माथे पर चोट है, जिससे खून निकल रहा है। कुछ ही सेकेंड में पीछे से तेज रफ्तार थार युवक को टक्कर मारती है। वो सीधे नाले में जाकर गिरता है। आसपास के लोगों ने उसे नाले से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल और अस्पताल पहुंची। पीड़ित सौरभ ने पुलिस को शिकायत दी है। दोनों भाई मॉल जा रहे थे, रास्ते में मारपीट
पुलिस से घायल युवक सौरभ ने बताया- मैं और सुमित दोनों भाई हैं। हम दोनों कंचन जंगा बाजार होते हुए लॉजिक्स मॉल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बिजली घर के पास आकाश अवाना, अमन अवाना, गौरव चौहान और कुनाल चौहान ने उनको रोक लिया। इन लोगों ने हमारे साथ मारपीट की। इसके बाद थार से मुझे टक्कर मार दी। हम लोग प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। सेक्टर-49 के रहने वाले है। पुलिस ने गठित की टीम
ADCP सुमित शुक्ला ने बताया- पीड़ित से पूछताछ में सामने आया है कि इंस्टाग्राम पर किसी पोस्ट को लेकर दोनों में बहस हुई। जिसके बाद आरोपियों ने सबक सिखाने के लिए ऐसी वारदात की। फिलहाल, शिकायत ले ली गई है। आरोपी अभी घर पर नहीं है। उनकी तलाश के लिए एक टीम का गठन किया गया है। सौरभ का अभी अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि वो अब खतरे से बाहर है। लेकिन, शरीर में कुछ जगह फैक्चर आए हैं। इसलिए कुछ दिन अस्पताल में भर्ती रहेगा। —————————- ये खबर भी पढ़ें:- अयोध्या में युवक की हत्या, 6 टुकड़ों में काटा: सेना की तैयारी कर रहा था अयोध्या में सेना की तैयारी कर रहे युवक की हत्या कर दी गई। उसकी लाश छह टुकड़ों में, कोतवाली से महज 250 मीटर की दूरी पर मिली। युवक घर के बाहर छप्पर में चारपाई पर सो रहा था। पिता रात में जनरेटर में पानी डालने उठे तो देखा कि चारपाई के नीचे खून बह रहा है। यह देखकर वह चीख पड़े। शोर सुनकर घरवाले दौड़कर पहुंचे। घरवालों की सूचना पर सोमवार रात ढाई बजे पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। घरवालों ने युवक के सगे चाचा और पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
खून से लथपथ युवक पर थार चढ़ाई, VIDEO:उछलकर 3 फीट दूर नाले में गिरा, इंस्टाग्राम कमेंट को लेकर हुआ था विवाद
