पंजाब में मौसम का यलो अलर्ट:40 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 24 घंटों में 8.4 डिग्री औसतन बढ़ा तापमान पंजाब में आज भी भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की तरफ से यलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल से सटे जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश की भी संभावनाएं हैं। मंगलवार राज्य में बारिश रिपोर्ट नहीं हुई और अधिक समय आसमान साफ रहा। जिसके चलते 6 मई को राज्य के अधिकतम तापमान में औसतन 8.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। IMD के अनुसार, पंजाब में मंगलवार तापमान सामान्य से अब भी करीब 4 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है। पंजाब में सर्वाधिक तापमान समराला में 38°C दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार बीते दिन अधिकतर जिलों में धूप निकली व अधिकतर समय आसमान साफ रहा। यही कारण है कि एक दिन में तापमान 8.4 डिग्री उपर चढ़ गया। आज पंजाब में यलो अलर्ट आज पंजाब के अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, होशियारपुर, रूपनगर व मोहाली में बारिश व तूफान को लेकर यलो चेतावनी जारी की गई है। IMD के अनुसार इल इलाकों में 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जबकि राज्य में मौसम सामान्य रहने की संभावना है। 8 अप्रैल को अमृतसर, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर, मोहाली, फिरोजपुर में फिर से आंधी और बिजली की चेतावनी जारी है। पंजाब के शहरों का तापमान- अमृतसर- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 22 व 33 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। जालंधर- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 21 व 33 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। लुधियाना- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 21.5 व 33 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। पटियाला- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 21 व 31 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है। मोहाली- तापमान में हल्की बढ़ौतरी देखने को मिलेगी। तापमान 23 व 30 डिग्री के बीच बना रहने का अनुमान है।