गर्लफ्रेंड के सामने पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…VIDEO:बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, 16 थप्पड़ जड़े; झांसी में रंगेहाथ पकड़ लिया था

गर्लफ्रेंड के सामने पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा…VIDEO:बाल पकड़कर सड़क पर घसीटा, 16 थप्पड़ जड़े; झांसी में रंगेहाथ पकड़ लिया था

झांसी में गर्लफ्रेंड के सामने पति ने अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी ने दोनों को रंगेहाथ घूमते हुए पकड़ लिया था। विरोध करने पर पति बोला- तू कौन? ये मेरी बीवी है। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पति ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और फिर लगातार 16 थप्पड़ जड़े। डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। फिर धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर भाग गया। यह घटना शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे की है, जिसका आज वीडियो सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास का है। 2022 में की थी लव मैरिज
शिवाजी नगर निवासी मोहनी यादव ने 2022 में शिवम से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मोहनी ने बताया- मैंने दवा ली थी, जिसकी एक्सपायरी डेट निकल गई थी। मां ने कहा कि दवा बदल लो। शुक्रवार रात को मैं दवा बदलने मेडिकल कॉलेज गई थी। वहीं पर पति शिवम मिल गया। उसके साथ एक युवती थी, जिसे वह दो महीने से लेकर घूम रहा था। मैंने पूछा- यह कौन है? तब शिवम बोला- तू कौन? ये मेरी बीवी है। फिर वह गाली देने लगा। पत्नी बोलीं-शिवम की गर्लफ्रेंड ने भी पीटा
पत्नी मोहनी ने बताया- जब मैंने पुलिस बुलाने की बात कही तो दोनों कहने लगे कि धमकी दे रही है। ‘पुलिस बुलाओ…कहते हुए दोनों ने मिलकर मुझे पीटा। शिवम ने डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। उसकी गर्लफ्रेंड ने भी मारा। धक्का देकर गिराया, 16 थप्पड़ जड़े 1 मिनट 14 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि शिवम अपनी पत्नी मोहनी के बाल पकड़े हुए है। जब मोहनी उसकी गर्लफ्रेंड के बाल पकड़ लेती है, तो वह थप्पड़ मारता है। फिर गर्लफ्रेंड भी मारती है। इसके बाद शिवम बाल पकड़कर खींचता है और 16 थप्पड़ मारता है। फिर धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद वह गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर ले जाता है। उसके साथ एक अन्य युवक भी होता है। थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद एक्शन लेंगे नवाबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया- महिला ने पति शिवम के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। —————— ये खबर भी पढ़िए- पति को VIDEO कॉल कर पत्नी ने किया सुसाइड: 3 साल का मासूम बगल में सोता रहा, 4 साल पहले की थी लव मैरिज गोरखपुर में महिला ने सऊदी अरब में रह रहे पति को वीडियो कॉल करके सुसाइड कर लिया। पत्नी ने शुक्रवार रात साढ़े दस बजे पति को फोन किया। 3 साल का मासूम उसके पास बेड पर सो रहा था। रात 10 बजकर 59 मिनट पर काल डिसकनेक्ट हो गई। पति ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी पहुंचा तो महिला फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मामला गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली का है। पढ़ें पूरी खबर… झांसी में गर्लफ्रेंड के सामने पति ने अपनी पत्नी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वजह सिर्फ इतनी थी कि पत्नी ने दोनों को रंगेहाथ घूमते हुए पकड़ लिया था। विरोध करने पर पति बोला- तू कौन? ये मेरी बीवी है। इसके बाद विवाद बढ़ गया। पति ने उसके बाल पकड़कर घसीटा और फिर लगातार 16 थप्पड़ जड़े। डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। फिर धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर भाग गया। यह घटना शुक्रवार रात साढ़े 8 बजे की है, जिसका आज वीडियो सामने आया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला नवाबाद थाना क्षेत्र के मेडिकल कॉलेज के पास का है। 2022 में की थी लव मैरिज
शिवाजी नगर निवासी मोहनी यादव ने 2022 में शिवम से लव मैरिज की थी। दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मोहनी ने बताया- मैंने दवा ली थी, जिसकी एक्सपायरी डेट निकल गई थी। मां ने कहा कि दवा बदल लो। शुक्रवार रात को मैं दवा बदलने मेडिकल कॉलेज गई थी। वहीं पर पति शिवम मिल गया। उसके साथ एक युवती थी, जिसे वह दो महीने से लेकर घूम रहा था। मैंने पूछा- यह कौन है? तब शिवम बोला- तू कौन? ये मेरी बीवी है। फिर वह गाली देने लगा। पत्नी बोलीं-शिवम की गर्लफ्रेंड ने भी पीटा
पत्नी मोहनी ने बताया- जब मैंने पुलिस बुलाने की बात कही तो दोनों कहने लगे कि धमकी दे रही है। ‘पुलिस बुलाओ…कहते हुए दोनों ने मिलकर मुझे पीटा। शिवम ने डंडा मारकर सिर फोड़ दिया। उसकी गर्लफ्रेंड ने भी मारा। धक्का देकर गिराया, 16 थप्पड़ जड़े 1 मिनट 14 सेकंड के वीडियो में दिख रहा है कि शिवम अपनी पत्नी मोहनी के बाल पकड़े हुए है। जब मोहनी उसकी गर्लफ्रेंड के बाल पकड़ लेती है, तो वह थप्पड़ मारता है। फिर गर्लफ्रेंड भी मारती है। इसके बाद शिवम बाल पकड़कर खींचता है और 16 थप्पड़ मारता है। फिर धक्का देकर गिरा देता है। इसके बाद वह गर्लफ्रेंड को बाइक पर बैठाकर ले जाता है। उसके साथ एक अन्य युवक भी होता है। थाना प्रभारी बोले- जांच के बाद एक्शन लेंगे नवाबाद थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया- महिला ने पति शिवम के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच विश्वविद्यालय चौकी इंचार्ज को सौंपी गई है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। —————— ये खबर भी पढ़िए- पति को VIDEO कॉल कर पत्नी ने किया सुसाइड: 3 साल का मासूम बगल में सोता रहा, 4 साल पहले की थी लव मैरिज गोरखपुर में महिला ने सऊदी अरब में रह रहे पति को वीडियो कॉल करके सुसाइड कर लिया। पत्नी ने शुक्रवार रात साढ़े दस बजे पति को फोन किया। 3 साल का मासूम उसके पास बेड पर सो रहा था। रात 10 बजकर 59 मिनट पर काल डिसकनेक्ट हो गई। पति ने पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी पहुंचा तो महिला फंदे से लटकी हुई थी। पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। मामला गीडा थाना क्षेत्र के पिपरौली का है। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर