सुल्तानपुर के मोची रामचेत और उनके परिवार ने सोमवार की शाम दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस ने इस मुलाकात का एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। रामचेत को देखते ही राहुल ने उन्हें गले से लगा लिया। सोनिया और प्रियंका गांधी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। रामचेत ने सोनिया के पैर छूए। रामचेत ने अपने पोते का परिचय भी सोनिया गांधी से कराया। रामचेत ने सोनिया और प्रियंका को अपने हाथों से बनाई चप्पलें भी भेंट कीं। राहुल को बताया, उनकी तरफ से दी गई सिलाई मशीन से अब वे ज्यादा चप्पलें बना रहे हैं। अब उनके पास दो दुकानें हो गई हैं। इस पर राहुल गांधी ने खुशी जताई। पहले देखें 3 तस्वीरें… प्रियंका बोलीं- हाथों से सिले जूते सबसे महंगे होते हैं
राहुल गांधी ने मोची समुदाय के हुनर की सराहना की। कहा, जो मोची हैं, वो बहुत हुनरमंद हैं। उनमें बहुत क्षमता और ज्ञान है, लेकिन हम उस ज्ञान की इज्जत नहीं करते। जो हुनर है, उसमें पॉलिश लगानी है। ये काम वो उनके साथ करेंगे। प्रियंका ने कहा, सबसे ज्यादा महंगे जो जूते होते हैं, वो हाथ से बने होते हैं। पढ़िए राहुल और राहुल-प्रियंका की पूरी बातचीत राहुल – काम ठीक चल रहा है आपका, मशीन ठीक है?
रामचेत- हां।
रामचेत सोनिया से – बुआ जी ये हमने अपने हाथ से चप्पल बनाया है। भैया जी ने मशीन दी है।
सोनिया गांधी को अपने हाथ से बनाई चप्पल देते हुए- भैया ने जो मशीन दिया है, उसी से चमड़े की कटिंग करके सिलाई करते हैं। ये चप्पल हम आपके लिए लाए हैं।
राहुल- वहां (गांव में) सब लोग कैसे हैं?
रामचेत- एक मुलाकात में भैया जी ने सोना ही सोना कर दिया। अगर उनका साथ पकड़ लेंगे तो क्या कर देंगे।
राहुल- तो अब दो दुकानें हो गई हैं?
रामचेत – हां। एक दुकान में नया जूता-चप्पल बनाते हैं।
राहुल- प्रियंका के लिए क्या लाए हो? रामचेत ने एक चप्पल भेंट की, जिसे राहुल ने अपने हाथ से प्रियंका गांधी को दिया। राहुल – ये जो मशीन है, उसका कैसे प्रयोग किया जाता है, ये पहले आपको सिखाएंगे। ये पहला कदम। ठीक है।
रामचेत – जी सर।
राहुल – फिर दूसरा कदम, हाई क्वालिटी जूता कैसे बनाया जाता है। डिजाइन कैसे की जाती है। फिर तीसरा कदम, इसको बेचा कैसे जाता है।
राहुल – जो हमारे मोची हैं, बहुत हुनर है, बहुत ज्ञान है, बहुत कैपेबिलिटी है। मगर, हम उस ज्ञान की इज्जत नहीं करते।
प्रियंका गांधी- सबसे ज्यादा महंगे जो जूते होते हैं, वो हाथ से बने हुए ही होते हैं।
राहुल – ये जो आपका हुनर है, उसमें थोड़ी पॉलिश लगाने की जरूरत है। तो ये मैं आपके साथ करूंगा। ठीक है। (इसके बाद राहुल ने रामचेत को गले लगाया और दिल्ली आने के लिए आभार जताया।) राहुल अचानक रामचेत की दुकान पहुंचे थे, बाद में भिजवाई थी सिलाई मशीन राहुल गांधी 26 जुलाई, 2024 को गृह मंत्री अमित शाह के मानहानि के केस की पेशी में सुल्तानपुर आए थे। कोर्ट से लखनऊ वापस लौटने के दौरान वे रामचेत की दुकान में रुके थे। 5 मिनट की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न सिर्फ रामचेत से मोची की कारीगरी की बारीकियां जानीं। बल्कि खुद से जूता भी सिला। इस मुलाकात के दौरान रामचेत ने राहुल को अपनी आर्थिक दिक्कतों की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई थी। अगस्त में राहुल ने रामचेत को एक लाख रुपए कीमत की एक जापानी सिलाई मशीन भेंट की। इसके बाद 50 हजार रुपए कीमत के चार कार्टन सामान भी भेजे और खुद रात 11 बजे कॉल करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। रामचेत ने बताया, राहुल गांधी के सिले हुए जूते खरीदने के लिए कई बड़े ऑफर्स आए। लोगों ने लाखों रुपए का लालच दिया, पर उन्होंने वह जूता आज तक नहीं बेचा है। ——————— यह खबर भी पढ़िए… यूपी में शहीद के भाई को भी मिल सकेगी नौकरी:गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा; 50 लाख किसानों को झटका; योगी कैबिनेट में 10 प्रस्ताव मंजूर यूपी के शहीद सैनिकों के आश्रित भाई भी अब अनुकंपा नौकरी के लिए पात्र होंगे। यह प्रस्ताव सोमवार को योगी कैबिनेट में बाई सर्कुलेशन में पास किया गया। वहीं, योगी सरकार ने लगातार दूसरे साल भी गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) 370 रुपए प्रति क्विंटल ही रहेगा। इससे प्रदेश के 50 लाख गन्ना किसानों को झटका लगा है। पढ़ें पूरी खबर… सुल्तानपुर के मोची रामचेत और उनके परिवार ने सोमवार की शाम दिल्ली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहीं। कांग्रेस ने इस मुलाकात का एक मिनट 28 सेकेंड का वीडियो शेयर किया है। रामचेत को देखते ही राहुल ने उन्हें गले से लगा लिया। सोनिया और प्रियंका गांधी ने भी हाथ जोड़कर अभिवादन किया। रामचेत ने सोनिया के पैर छूए। रामचेत ने अपने पोते का परिचय भी सोनिया गांधी से कराया। रामचेत ने सोनिया और प्रियंका को अपने हाथों से बनाई चप्पलें भी भेंट कीं। राहुल को बताया, उनकी तरफ से दी गई सिलाई मशीन से अब वे ज्यादा चप्पलें बना रहे हैं। अब उनके पास दो दुकानें हो गई हैं। इस पर राहुल गांधी ने खुशी जताई। पहले देखें 3 तस्वीरें… प्रियंका बोलीं- हाथों से सिले जूते सबसे महंगे होते हैं
राहुल गांधी ने मोची समुदाय के हुनर की सराहना की। कहा, जो मोची हैं, वो बहुत हुनरमंद हैं। उनमें बहुत क्षमता और ज्ञान है, लेकिन हम उस ज्ञान की इज्जत नहीं करते। जो हुनर है, उसमें पॉलिश लगानी है। ये काम वो उनके साथ करेंगे। प्रियंका ने कहा, सबसे ज्यादा महंगे जो जूते होते हैं, वो हाथ से बने होते हैं। पढ़िए राहुल और राहुल-प्रियंका की पूरी बातचीत राहुल – काम ठीक चल रहा है आपका, मशीन ठीक है?
रामचेत- हां।
रामचेत सोनिया से – बुआ जी ये हमने अपने हाथ से चप्पल बनाया है। भैया जी ने मशीन दी है।
सोनिया गांधी को अपने हाथ से बनाई चप्पल देते हुए- भैया ने जो मशीन दिया है, उसी से चमड़े की कटिंग करके सिलाई करते हैं। ये चप्पल हम आपके लिए लाए हैं।
राहुल- वहां (गांव में) सब लोग कैसे हैं?
रामचेत- एक मुलाकात में भैया जी ने सोना ही सोना कर दिया। अगर उनका साथ पकड़ लेंगे तो क्या कर देंगे।
राहुल- तो अब दो दुकानें हो गई हैं?
रामचेत – हां। एक दुकान में नया जूता-चप्पल बनाते हैं।
राहुल- प्रियंका के लिए क्या लाए हो? रामचेत ने एक चप्पल भेंट की, जिसे राहुल ने अपने हाथ से प्रियंका गांधी को दिया। राहुल – ये जो मशीन है, उसका कैसे प्रयोग किया जाता है, ये पहले आपको सिखाएंगे। ये पहला कदम। ठीक है।
रामचेत – जी सर।
राहुल – फिर दूसरा कदम, हाई क्वालिटी जूता कैसे बनाया जाता है। डिजाइन कैसे की जाती है। फिर तीसरा कदम, इसको बेचा कैसे जाता है।
राहुल – जो हमारे मोची हैं, बहुत हुनर है, बहुत ज्ञान है, बहुत कैपेबिलिटी है। मगर, हम उस ज्ञान की इज्जत नहीं करते।
प्रियंका गांधी- सबसे ज्यादा महंगे जो जूते होते हैं, वो हाथ से बने हुए ही होते हैं।
राहुल – ये जो आपका हुनर है, उसमें थोड़ी पॉलिश लगाने की जरूरत है। तो ये मैं आपके साथ करूंगा। ठीक है। (इसके बाद राहुल ने रामचेत को गले लगाया और दिल्ली आने के लिए आभार जताया।) राहुल अचानक रामचेत की दुकान पहुंचे थे, बाद में भिजवाई थी सिलाई मशीन राहुल गांधी 26 जुलाई, 2024 को गृह मंत्री अमित शाह के मानहानि के केस की पेशी में सुल्तानपुर आए थे। कोर्ट से लखनऊ वापस लौटने के दौरान वे रामचेत की दुकान में रुके थे। 5 मिनट की इस मुलाकात के दौरान उन्होंने न सिर्फ रामचेत से मोची की कारीगरी की बारीकियां जानीं। बल्कि खुद से जूता भी सिला। इस मुलाकात के दौरान रामचेत ने राहुल को अपनी आर्थिक दिक्कतों की जानकारी देते हुए मदद की गुहार लगाई थी। अगस्त में राहुल ने रामचेत को एक लाख रुपए कीमत की एक जापानी सिलाई मशीन भेंट की। इसके बाद 50 हजार रुपए कीमत के चार कार्टन सामान भी भेजे और खुद रात 11 बजे कॉल करके हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। रामचेत ने बताया, राहुल गांधी के सिले हुए जूते खरीदने के लिए कई बड़े ऑफर्स आए। लोगों ने लाखों रुपए का लालच दिया, पर उन्होंने वह जूता आज तक नहीं बेचा है। ——————— यह खबर भी पढ़िए… यूपी में शहीद के भाई को भी मिल सकेगी नौकरी:गन्ना मूल्य नहीं बढ़ा; 50 लाख किसानों को झटका; योगी कैबिनेट में 10 प्रस्ताव मंजूर यूपी के शहीद सैनिकों के आश्रित भाई भी अब अनुकंपा नौकरी के लिए पात्र होंगे। यह प्रस्ताव सोमवार को योगी कैबिनेट में बाई सर्कुलेशन में पास किया गया। वहीं, योगी सरकार ने लगातार दूसरे साल भी गन्ने का रेट नहीं बढ़ाया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में गन्ने के राज्य परामर्शित मूल्य (SAP) 370 रुपए प्रति क्विंटल ही रहेगा। इससे प्रदेश के 50 लाख गन्ना किसानों को झटका लगा है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
गांधी परिवार से मिले सुल्तानपुर के मोची रामचेत:राहुल ने गले लगाया, सोनिया-प्रियंका को चप्पलें गिफ्ट कीं, बोले- भैया ने बिजनेस बढ़ा दिया
