गाजियाबाद में होटल कर्मचारी की पिटाई, VIDEO:5 लड़कों के साथ पहुंचीं 2 महिलाएं, पहले थप्पड़ बरसाए, फिर लात-घूसे मारे

गाजियाबाद में होटल कर्मचारी की पिटाई, VIDEO:5 लड़कों के साथ पहुंचीं 2 महिलाएं, पहले थप्पड़ बरसाए, फिर लात-घूसे मारे

गाजियाबाद में होटल कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। यूएस होटल में 2 महिलाओं और 5 लड़कों ने कर्मचारी पर लात-घूसे बरसाए। पीड़ित ने सोमवार रात लोनी बार्डर थाने में 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और लूट की तहरीर दी है। वहीं मंगलवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। 10 से अधिक थप्पड़ मारे, लात-घूसे बरसाए
होटल कर्मचारी की पिटाई का 2 मिनट 18 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे शाम सलमान अपने साथ 4 लड़के और 2 महिलाओं को लेकर पहुंचा। होटल कर्मचारी गौरव सोफे पर लेटा हुआ था। इस बीच महिला ने आते ही होटल कर्मचारी गौरव को एक थप्पड़ मारे। हालांकि इसके बाद भी कर्मचारी वहीं लेटा रहा। महिला ने फिर उसके टीशर्ट की कॉलर को खींचा और चप्पल निकाल लिया। फिर कर्मचारी उठकर बैठता है। इसके बाद अंदर पहुंचे लड़कों ने एक-एक करके लात और घूसे मारे। फिर महिला ने दोनों गाल पर एक के बाद एक करीब 10 थप्पड़ मारे। फिर थोड़ी देर बाद महिला काउंटर की ओर चली जाती है। फिर होटल कर्मचारी के पास आती है। वहीं खड़ी दूसरी महिला सोफे पर बैठ जाती। इसके बाद करीब 10 मिनट तक सभी में बातचीत होती है। पिटाई के बाद फ्रीज से पानी पिया
मारपीट करने वाले युवकों में से एक युवक ने पास में रेफ्रीजरेटर से पानी की बोतल निकाली। उसके बाद पहले खुद पानी पिया। जिसके बाद अन्य सभी चाराें युवकों को पानी की बोतल थमा दी। यानी लुटेरे पानी भी वहीं से पीते दिखे। यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के लोनी निवासी उज्जवल पुत्र सोम प्रकाश का लोनी बार्डर में यूएस के नाम से होटल है। रविवार को दिल्ली के बदरपुर निवासी सलमान इस होटल में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा था। इसके बाद सलमान नाम का यह युवक जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से निकला तो सलमान ने अपनी प्रेमिका को होटल के बाहर ही मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने सलमान से उसकी प्रेमिका को बचाया और दोनों को समझाकर घर भेज दिया। उस्तरा और चाकू लेकर पहुंचे थे सभी
होटल के मालिक उज्जवल ने लोनी बार्डर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि आरोपी चाकू और उस्तरा लेकर पहुंचे थे। जो होटल में मेरे कर्मचारी गौरव हत्या भी कर सकते थे। इन सभी ने उसकी जेब से पैसे निकाले हैं। साथ ही बाहर खींचने का प्रयास किया है। कर्मचारी गौरव ने बताया- रुबीना नाम की महिला ने 1800 रुपए भी मेरे लूट लिए। साथ ही आरोपियों ने होटल मालिक को भी धमकी दी है। …………………… ये खबर भी पढ़िए- जब हम पावर में आएंगे तो चाय पिलाओगे:ओकेंद्र राणा की पुलिस को धमकी, कहा- जिन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा, उन्हें सस्पेंड कराऊंगा करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक बार फिर पुलिस को धमकी दी है। उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो जारी किया। इसमें वह कह रहा है कि इस देश में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने के लिए हमें किसी के परमिशन की जरूरत नहीं है। प्रशासन राजनेताओं के इशारे पर काम कर रही है। मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मैंने आज तक कभी कानून हाथ में नहीं लिया है। पढ़ें पूरी खबर गाजियाबाद में होटल कर्मचारी के साथ मारपीट की गई। यूएस होटल में 2 महिलाओं और 5 लड़कों ने कर्मचारी पर लात-घूसे बरसाए। पीड़ित ने सोमवार रात लोनी बार्डर थाने में 7 लोगों के खिलाफ मारपीट, जानलेवा हमला और लूट की तहरीर दी है। वहीं मंगलवार को मारपीट का वीडियो सामने आया है। 10 से अधिक थप्पड़ मारे, लात-घूसे बरसाए
होटल कर्मचारी की पिटाई का 2 मिनट 18 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सोमवार शाम करीब साढ़े 6 बजे शाम सलमान अपने साथ 4 लड़के और 2 महिलाओं को लेकर पहुंचा। होटल कर्मचारी गौरव सोफे पर लेटा हुआ था। इस बीच महिला ने आते ही होटल कर्मचारी गौरव को एक थप्पड़ मारे। हालांकि इसके बाद भी कर्मचारी वहीं लेटा रहा। महिला ने फिर उसके टीशर्ट की कॉलर को खींचा और चप्पल निकाल लिया। फिर कर्मचारी उठकर बैठता है। इसके बाद अंदर पहुंचे लड़कों ने एक-एक करके लात और घूसे मारे। फिर महिला ने दोनों गाल पर एक के बाद एक करीब 10 थप्पड़ मारे। फिर थोड़ी देर बाद महिला काउंटर की ओर चली जाती है। फिर होटल कर्मचारी के पास आती है। वहीं खड़ी दूसरी महिला सोफे पर बैठ जाती। इसके बाद करीब 10 मिनट तक सभी में बातचीत होती है। पिटाई के बाद फ्रीज से पानी पिया
मारपीट करने वाले युवकों में से एक युवक ने पास में रेफ्रीजरेटर से पानी की बोतल निकाली। उसके बाद पहले खुद पानी पिया। जिसके बाद अन्य सभी चाराें युवकों को पानी की बोतल थमा दी। यानी लुटेरे पानी भी वहीं से पीते दिखे। यह है पूरा मामला
गाजियाबाद के लोनी निवासी उज्जवल पुत्र सोम प्रकाश का लोनी बार्डर में यूएस के नाम से होटल है। रविवार को दिल्ली के बदरपुर निवासी सलमान इस होटल में अपनी गर्लफ्रेंड को लेकर पहुंचा था। इसके बाद सलमान नाम का यह युवक जब अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल से निकला तो सलमान ने अपनी प्रेमिका को होटल के बाहर ही मारना पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद होटल के कर्मचारियों ने सलमान से उसकी प्रेमिका को बचाया और दोनों को समझाकर घर भेज दिया। उस्तरा और चाकू लेकर पहुंचे थे सभी
होटल के मालिक उज्जवल ने लोनी बार्डर थाने में तहरीर दी। इसमें बताया कि आरोपी चाकू और उस्तरा लेकर पहुंचे थे। जो होटल में मेरे कर्मचारी गौरव हत्या भी कर सकते थे। इन सभी ने उसकी जेब से पैसे निकाले हैं। साथ ही बाहर खींचने का प्रयास किया है। कर्मचारी गौरव ने बताया- रुबीना नाम की महिला ने 1800 रुपए भी मेरे लूट लिए। साथ ही आरोपियों ने होटल मालिक को भी धमकी दी है। …………………… ये खबर भी पढ़िए- जब हम पावर में आएंगे तो चाय पिलाओगे:ओकेंद्र राणा की पुलिस को धमकी, कहा- जिन्होंने हमारे कार्यकर्ताओं को मारा, उन्हें सस्पेंड कराऊंगा करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा ने एक बार फिर पुलिस को धमकी दी है। उसने फेसबुक पर लाइव वीडियो जारी किया। इसमें वह कह रहा है कि इस देश में महाराणा प्रताप की प्रतिमा लगाने के लिए हमें किसी के परमिशन की जरूरत नहीं है। प्रशासन राजनेताओं के इशारे पर काम कर रही है। मेरे ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। मैंने आज तक कभी कानून हाथ में नहीं लिया है। पढ़ें पूरी खबर   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर