गुरुग्राम पुलिस की निगरानी में पाकिस्तानी नागरिक:शॉर्ट टर्म वीजा लेकर इंडिया आई महिला को वापस भेजा, अभी भी 8 नागरिक मौजूद

गुरुग्राम पुलिस की निगरानी में पाकिस्तानी नागरिक:शॉर्ट टर्म वीजा लेकर इंडिया आई महिला को वापस भेजा, अभी भी 8 नागरिक मौजूद

पहलगाम आतंकी हमले के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुग्राम में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी बढ़ा दी है। वर्तमान में गुरुग्राम में 9 पाकिस्तानी नागरिक थे, जिनमें से एक महिला के पास 24 मई तक का शॉर्ट टर्म वीजा था, जिसे पुलिस द्वारा वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। जबकि 8 नागरिक अभी भी शहर में रह रहे हैं। इनके लॉन्ग टर्म वीजा या नागरिकता संबंधी आवेदन मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स (MHA) के पास पेंडिंग हैं। इस समय जिले के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 148 कश्मीर के स्टूडेंट भी हैं। इनकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस अलर्ट है। पुलिस सभी पाकिस्तान नागरिक और कश्मीरी स्टूडेंट्स के संपर्क में है। स्थानीय पुलिस की तरफ से सभी हिदायत दी गई है कि कोई भी बात हो तो वे पुलिस से तुरंत शेयर करें, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस के पास सभी की डिटेल आला अधिकारियों ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी नजर रखने के लिए संबंधित थानों को निर्देश जारी किए हैं। उनकी गतिविधियों और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। विशेष शाखा भी इनकी पृष्ठभूमि, वीजा की अवधि, शादी के बाद संतान होने की स्थिति और दूतावास को दी गई जानकारी जैसे तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी की विस्तृत डाटा तैयार कर रखा है। जिसमें उनके भारत आने का समय, वीजा विस्तार की परिस्थितियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल हैं। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है। महिला को पाकिस्तान भेजा पाकिस्तान मूल की शाहिदा नाम की महिला को गुरुग्राम पुलिस ने वाया दिल्ली, अमृतसर के रास्ते अटारी बार्डर भेजा है। वह कनाडा मूल की अपनी बेटी से मिलने के लिए आई थी। उनकी बेटी और दामाद होटल कारोबार से जुड़े हैं, जो दोनों डीएलएफ फेस एक में रहते हैं। गुरुग्राम में आठ नागरिक डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि इस समय गुरुग्राम में पाकिस्तान के आठ नागरिक रह रहे हैं। इनमें 3 महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। मानेसर में अपनी बेटी के साथ मौजूद महिला एक भारतीय नागरिक के साथ रहती है। इनके अलावा पांच अन्य नागरिक भी रहते हैं। जिन्होंने लंबी अवधि के लिए वीजा के लिए आवेदन कर रखा है। ये सभी पुलिस की निगरानी में है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने गुरुग्राम में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की निगरानी बढ़ा दी है। वर्तमान में गुरुग्राम में 9 पाकिस्तानी नागरिक थे, जिनमें से एक महिला के पास 24 मई तक का शॉर्ट टर्म वीजा था, जिसे पुलिस द्वारा वापस पाकिस्तान भेज दिया गया है। जबकि 8 नागरिक अभी भी शहर में रह रहे हैं। इनके लॉन्ग टर्म वीजा या नागरिकता संबंधी आवेदन मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स (MHA) के पास पेंडिंग हैं। इस समय जिले के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 148 कश्मीर के स्टूडेंट भी हैं। इनकी सुरक्षा के लिए भी पुलिस अलर्ट है। पुलिस सभी पाकिस्तान नागरिक और कश्मीरी स्टूडेंट्स के संपर्क में है। स्थानीय पुलिस की तरफ से सभी हिदायत दी गई है कि कोई भी बात हो तो वे पुलिस से तुरंत शेयर करें, ताकि किसी भी तरह की स्थिति से तुरंत निपटा जा सके। पुलिस के पास सभी की डिटेल आला अधिकारियों ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी नजर रखने के लिए संबंधित थानों को निर्देश जारी किए हैं। उनकी गतिविधियों और स्थिति पर पैनी नजर रखी जा रही है। विशेष शाखा भी इनकी पृष्ठभूमि, वीजा की अवधि, शादी के बाद संतान होने की स्थिति और दूतावास को दी गई जानकारी जैसे तमाम पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस ने सभी की विस्तृत डाटा तैयार कर रखा है। जिसमें उनके भारत आने का समय, वीजा विस्तार की परिस्थितियां और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल हैं। हालांकि अभी स्थिति सामान्य है। महिला को पाकिस्तान भेजा पाकिस्तान मूल की शाहिदा नाम की महिला को गुरुग्राम पुलिस ने वाया दिल्ली, अमृतसर के रास्ते अटारी बार्डर भेजा है। वह कनाडा मूल की अपनी बेटी से मिलने के लिए आई थी। उनकी बेटी और दामाद होटल कारोबार से जुड़े हैं, जो दोनों डीएलएफ फेस एक में रहते हैं। गुरुग्राम में आठ नागरिक डीसीपी हेडक्वार्टर डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि इस समय गुरुग्राम में पाकिस्तान के आठ नागरिक रह रहे हैं। इनमें 3 महिलाएं और एक बच्ची शामिल हैं। मानेसर में अपनी बेटी के साथ मौजूद महिला एक भारतीय नागरिक के साथ रहती है। इनके अलावा पांच अन्य नागरिक भी रहते हैं। जिन्होंने लंबी अवधि के लिए वीजा के लिए आवेदन कर रखा है। ये सभी पुलिस की निगरानी में है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर