कांग्रेस की तरह भाजपा भी गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करेगी। बुधवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली रोड स्थित चौपाल होटल में जिला अध्यक्ष कमल यादव व मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सीमा पाहूजा ने भाजपा प्रत्याशी से खुले मंच पर स्थानीय समस्याओं व विकास पर अपना विजन स्पष्ट करने को कहा था। भाजपा प्रत्याशी ने भी कांग्रेस के साथ मिलकर अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसके जवाब में बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणापत्र जारी किया जाएगा। 24 को जारी हुआ भाजपा का घोषणापत्र जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद गुरुग्राम में कमल खिलेगा। मेयर के साथ ही पार्टी के सभी पार्षद भी भारी अंतर से जीतेंगे। 24 फरवरी को भाजपा का प्रदेश स्तरीय घोषणापत्र जारी किया गया। जिसमें भाजपा का विजन स्पष्ट किया गया है। गुरुग्राम के कुछ स्थानीय मुद्दे हैं, जिन पर मेयर बनते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी अच्छी स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ ने बता दिया कि शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मानेसर नगर निगम में भी भाजपा प्रत्याशी सुंदरलाल यादव अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से दोगुने वोट हासिल करेंगे। उन्होंने मानेसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। कांग्रेस की तरह भाजपा भी गुरुग्राम नगर निगम चुनाव के लिए स्थानीय स्तर पर पार्टी का घोषणापत्र जारी करेगी। बुधवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली रोड स्थित चौपाल होटल में जिला अध्यक्ष कमल यादव व मेयर प्रत्याशी राजरानी मल्होत्रा घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सीमा पाहूजा ने भाजपा प्रत्याशी से खुले मंच पर स्थानीय समस्याओं व विकास पर अपना विजन स्पष्ट करने को कहा था। भाजपा प्रत्याशी ने भी कांग्रेस के साथ मिलकर अपना घोषणापत्र जारी किया था। इसके जवाब में बैठक व प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घोषणापत्र जारी किया जाएगा। 24 को जारी हुआ भाजपा का घोषणापत्र जिला अध्यक्ष कमल यादव ने कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव के बाद गुरुग्राम में कमल खिलेगा। मेयर के साथ ही पार्टी के सभी पार्षद भी भारी अंतर से जीतेंगे। 24 फरवरी को भाजपा का प्रदेश स्तरीय घोषणापत्र जारी किया गया। जिसमें भाजपा का विजन स्पष्ट किया गया है। गुरुग्राम के कुछ स्थानीय मुद्दे हैं, जिन पर मेयर बनते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी अच्छी स्थिति में हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़ ने बता दिया कि शहर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा कि मानेसर नगर निगम में भी भाजपा प्रत्याशी सुंदरलाल यादव अपने प्रतिद्वंदी प्रत्याशी से दोगुने वोट हासिल करेंगे। उन्होंने मानेसर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। हरियाणा | दैनिक भास्कर
