हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ थीम पर आधारित एक मैराथन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की।
यहां मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाएगी। यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश की एकता और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एक साथ चुनाव कराने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि सरकारें विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। स्थानीय लोगों, युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं बल्कि देश की एकता का प्रतीक होगी। मैराथन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना और इसे एक जन आंदोलन का रूप देना था। मैराथन के रास्ते गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरे, जिससे शहर में उत्साह का माहौल देखा गया। आयोजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, खेल एवं युवा सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम, साथ ही गुरुग्राम जिले के सभी विधायक मौजूद रहे। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ थीम पर आधारित एक मैराथन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की।
यहां मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को और सशक्त बनाएगी। यह मैराथन केवल एक खेल आयोजन नहीं है, बल्कि यह देश की एकता और विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एक साथ चुनाव कराने से न केवल समय और संसाधनों की बचत होगी, बल्कि सरकारें विकास कार्यों पर अधिक ध्यान दे सकेंगी। स्थानीय लोगों, युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया उन्होंने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करने और जागरूकता फैलाने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि यह केवल एक दौड़ नहीं बल्कि देश की एकता का प्रतीक होगी। मैराथन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों, युवाओं और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इस आयोजन का उद्देश्य ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाना और इसे एक जन आंदोलन का रूप देना था। मैराथन के रास्ते गुरुग्राम की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरे, जिससे शहर में उत्साह का माहौल देखा गया। आयोजन में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे। कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, खेल एवं युवा सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौरव गौतम, साथ ही गुरुग्राम जिले के सभी विधायक मौजूद रहे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
