गुरुग्राम में खट्टर बोले-पैसे से नहीं, संस्कारों से बनेगा विश्वगुरु:जाति भूलकर एक हरियाणा बनाएं, 105 साल पूरे होने पर संस्कृत कॉलेज में जुटे बड़े नेता

गुरुग्राम में खट्टर बोले-पैसे से नहीं, संस्कारों से बनेगा विश्वगुरु:जाति भूलकर एक हरियाणा बनाएं, 105 साल पूरे होने पर संस्कृत कॉलेज में जुटे बड़े नेता

गुरुग्राम में पटौदी के हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय का 105वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार देर शाम कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दशकों से यह संस्थान न केवल विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना की है। जनजागरण के तहत आम लोग लगातार इसमें सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का गुरु बने, हम सभी को अपने सामूहिक प्रयासों से देश को उस स्तर पर ले जाना है। क्योंकि विश्व गुरु बनने के लिए अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण नहीं है। उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि उस देश के लोग सामाजिक जीवन में कैसा व्यवहार करते हैं। जिसका मार्ग हमारे गुरुओं के सान्निध्य से निकलता है। समस्याओं का हल निकाल रहे प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की समस्याओं का एक-एक करके हल निकाला जा रहा है। यह उनके सार्थक प्रयासों का ही हिस्सा है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अब तक जो भी अभियान शुरू किए गए हैं। उसमें देश के सभी नागरिकों ने प्रमुखता से अपनी सहभागिता निभाई है। वर्ष 2023 में निकाली गई विकसित भारत यात्रा इसका श्रेष्ठ उदाहरण है। प्रदेश के लोगों को भी जाति व्यवस्था से हटकर हरियाणा एक- हरियाणवी एक के ध्येय के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कृष्ण बेदी बोले- भारत ऋषि मुनियों की धरती समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है। यहां का कण कण हमें निरन्तर नई प्रेरणा देते हुए हमारा पथ प्रदर्शन करता है। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जब भी कोई व्यक्ति अपने मार्ग से भटकता है तो वह हमारे गुरु ही हैं जो हमारा मार्गदर्शन कर हमें सही राह दिखाते हैं। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, बड़खल से विधायक धनेश अदलखा, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, मेयर राज रानी मल्होत्रा, यमुनानगर से मेयर सुमन बहमनी, डीसी अजय कुमार, चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर मीतू धनखड़, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, महानगर के जिला अध्यक्ष अजित यादव आदि उपस्थित रहे। गुरुग्राम में पटौदी के हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय का 105वां वार्षिकोत्सव मनाया जा रहा है। शनिवार देर शाम कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल शामिल हुए। उन्होंने कहा कि दशकों से यह संस्थान न केवल विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक गतिविधियों का मुख्य केंद्र रहा है, बल्कि प्राकृतिक आपदाओं के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में भी अग्रणी भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की संकल्पना की है। जनजागरण के तहत आम लोग लगातार इसमें सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विश्व का गुरु बने, हम सभी को अपने सामूहिक प्रयासों से देश को उस स्तर पर ले जाना है। क्योंकि विश्व गुरु बनने के लिए अर्थव्यवस्था महत्वपूर्ण नहीं है। उससे भी ज्यादा महत्वपूर्ण यह है कि उस देश के लोग सामाजिक जीवन में कैसा व्यवहार करते हैं। जिसका मार्ग हमारे गुरुओं के सान्निध्य से निकलता है। समस्याओं का हल निकाल रहे प्रधानमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की समस्याओं का एक-एक करके हल निकाला जा रहा है। यह उनके सार्थक प्रयासों का ही हिस्सा है कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर अब तक जो भी अभियान शुरू किए गए हैं। उसमें देश के सभी नागरिकों ने प्रमुखता से अपनी सहभागिता निभाई है। वर्ष 2023 में निकाली गई विकसित भारत यात्रा इसका श्रेष्ठ उदाहरण है। प्रदेश के लोगों को भी जाति व्यवस्था से हटकर हरियाणा एक- हरियाणवी एक के ध्येय के साथ आगे बढ़ना चाहिए। कृष्ण बेदी बोले- भारत ऋषि मुनियों की धरती समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि भारत ऋषि मुनियों की धरती है। यहां का कण कण हमें निरन्तर नई प्रेरणा देते हुए हमारा पथ प्रदर्शन करता है। कार्यक्रम में हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने अपने विचार रखते हुए कहा कि जब भी कोई व्यक्ति अपने मार्ग से भटकता है तो वह हमारे गुरु ही हैं जो हमारा मार्गदर्शन कर हमें सही राह दिखाते हैं। इस अवसर पर महामण्डलेश्वर स्वामी धर्मदेव, खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम, बड़खल से विधायक धनेश अदलखा, खरखौदा से विधायक पवन खरखौदा, महेंद्रगढ़ से विधायक कंवर सिंह, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व मंत्री सुभाष सुधा, मेयर राज रानी मल्होत्रा, यमुनानगर से मेयर सुमन बहमनी, डीसी अजय कुमार, चीफ प्रोटोकॉल ऑफिसर मीतू धनखड़, भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी, महानगर के जिला अध्यक्ष अजित यादव आदि उपस्थित रहे।   हरियाणा | दैनिक भास्कर