हरियाणा में सरकार ने समय से पहले स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। इसमें गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग टाइमिंग रखी गई है। पहले सरकार मार्च महीने में टाइम बदलती थी लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है। हालांकि इस दिन संडे होने की वह से 17 फरवरी से स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की टाइमिंग को स्कूल टाइप के हिसाब से 3 हिस्सों में बांटा है। इसमें सिंगल शिफ्ट स्कूल और डबल शिफ्ट स्कूल की पहली व दूसरी शिफ्ट के हिसाब से टाइमिंग तय की गई है। वहीं मौसम के हिसाब से 2 हिस्सों में बांटा गया है। स्कूल टाइप और मौसम के हिसाब से डेट-टाइमिंग 1. सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढ़ाई बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दी की टाइमिंग सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा। स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा। 2. डबल शिफ्ट स्कूल की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सर्दियों के लिए टाइमिंग सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी। 3. डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी। सर्दियों में इनकी टाइमिंग 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी। स्कूलों का पूरा शेड्यूल… बदलाव से पहले यह थी स्कूलों की टाइमिंग
प्रदेश में पहले सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का टाइम सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 3 बजे तक था। डबल शिफ्ट वाले स्कूल पहली शिफ्ट में सुबह 7.55 बजे से शुरू होते थे और इनकी छुट्टी 12.30 बजे होती थी। जबकि इन स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट दोपहर 12.40 बजे से शुरू होती थी और शाम सवा 5 बजे खत्म होती थी। शिक्षा विभाग ने अपना नया कैलेंडर बनाया
पिछले सत्रों में स्कूलों में टाइम का बदलाव एक मार्च से होता था। मगर, इस बार शिक्षा विभाग ने अपना नया कैलेंडर बनाया है। जिसके तहत गर्मियों और सर्दियों के लिए भी समय तय किया गया है। सिंगल शिफ्ट स्कूलों और डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए गर्मियों का टाइम 16 फरवरी से 14 नवंबर रखा गया है जबकि सर्दियों का समय 15 नवंबर से 15 फरवरी रखा गया है। हालांकि डबल शिफ्ट स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट स्कूलों के लिए इस टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। इनमें गर्मियों की टाइमिंग 16 फरवरी से 14 अक्टूबर और सर्दियों की 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक रखी गई है। हरियाणा में सरकार ने समय से पहले स्कूलों की टाइमिंग बदल दी है। इसमें गर्मियों और सर्दियों के लिए अलग-अलग टाइमिंग रखी गई है। पहले सरकार मार्च महीने में टाइम बदलती थी लेकिन इस बार इसे 16 फरवरी से लागू किया जा रहा है। हालांकि इस दिन संडे होने की वह से 17 फरवरी से स्कूलों की टाइमिंग बदल जाएगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की तरफ से आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश सरकारी के साथ प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों की टाइमिंग को स्कूल टाइप के हिसाब से 3 हिस्सों में बांटा है। इसमें सिंगल शिफ्ट स्कूल और डबल शिफ्ट स्कूल की पहली व दूसरी शिफ्ट के हिसाब से टाइमिंग तय की गई है। वहीं मौसम के हिसाब से 2 हिस्सों में बांटा गया है। स्कूल टाइप और मौसम के हिसाब से डेट-टाइमिंग 1. सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों की टाइमिंग गर्मियों के दौरान सुबह 8 से दोपहर ढ़ाई बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सिंगल शिफ्ट के लिए सर्दी की टाइमिंग सुबह साढ़े 9 बजे से दोपहर साढ़े 3 बजे तक रहेगा। स्कूलों का यह समय 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगा। 2. डबल शिफ्ट स्कूल की पहली शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग सुबह 7 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 16 फरवरी से 14 नवंबर तक लागू रहेगी। सर्दियों के लिए टाइमिंग सुबह 7.55 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 नवंबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी। 3. डबल शिफ्ट वाले स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट के लिए गर्मियों की टाइमिंग दोपहर 12.45 बजे से शाम 6.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग गर्मियों में 16 फरवरी से 14 अक्टूबर तक लागू रहेगी। सर्दियों में इनकी टाइमिंग 12.40 बजे से शाम 5.15 बजे तक रहेगी। यह टाइमिंग 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक मान्य रहेगी। स्कूलों का पूरा शेड्यूल… बदलाव से पहले यह थी स्कूलों की टाइमिंग
प्रदेश में पहले सिंगल शिफ्ट वाले स्कूलों का टाइम सुबह साढ़े नौ से दोपहर साढ़े 3 बजे तक था। डबल शिफ्ट वाले स्कूल पहली शिफ्ट में सुबह 7.55 बजे से शुरू होते थे और इनकी छुट्टी 12.30 बजे होती थी। जबकि इन स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट दोपहर 12.40 बजे से शुरू होती थी और शाम सवा 5 बजे खत्म होती थी। शिक्षा विभाग ने अपना नया कैलेंडर बनाया
पिछले सत्रों में स्कूलों में टाइम का बदलाव एक मार्च से होता था। मगर, इस बार शिक्षा विभाग ने अपना नया कैलेंडर बनाया है। जिसके तहत गर्मियों और सर्दियों के लिए भी समय तय किया गया है। सिंगल शिफ्ट स्कूलों और डबल शिफ्ट वाले स्कूलों के लिए गर्मियों का टाइम 16 फरवरी से 14 नवंबर रखा गया है जबकि सर्दियों का समय 15 नवंबर से 15 फरवरी रखा गया है। हालांकि डबल शिफ्ट स्कूलों की सेकेंड शिफ्ट स्कूलों के लिए इस टाइमिंग में भी बदलाव हुआ है। इनमें गर्मियों की टाइमिंग 16 फरवरी से 14 अक्टूबर और सर्दियों की 15 अक्टूबर से 15 फरवरी तक रखी गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
