गुरुग्राम में ट्रॉली बैग में मिली महिला के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस 3 दिन बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस फरीदाबाद रोड और आसपास के संपर्क मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाल चुकी है, लेकिन कोई व्यक्ति काले रंग का संदिग्ध ट्रॉली बैग लेकर जाते दिखाई नहीं दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि इस ट्रॉली बैग को यहां किसी वाहन पर रखकर लाया गया होगा और सुनसान जगह देखकर फेंक दिया गया। इसी वजह से पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लग पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गला घोंट कर महिला की हत्या गई। चेहरे और नाक से खून निकलना दर्शाता है कि हत्या से पहले उसकी निर्ममता से पिटाई भी की गई। जबरन ठूंसा गया था शव ट्रॉली बैग छोटा पड़ा तो महिला के शव को उसमें जबरन ठूंसा गया। इसके बाद बैग की चेन नहीं लगी तो उसे सुई-धागे से सिल दिया गया। इसके अलावा हत्यारों ने लड़की के शरीर पर बने टैटू भी मिटाने की कोशिश की गई। हालांकि वे 2 टैटू मिटाना भूल गए। पुलिस को शक है कि बैग फेंकने में 2 लोग हो सकते हैं। इस बैग को 7 फीट ऊंची लोहे की ग्रिल से फेंका गया है। 3 पॉइंट्स में जानिए ट्रॉली बैग मर्डर मिस्ट्री में अब तक क्या हुआ… 1. शनिवार को महिला ने देखा शव, 30 साल उम्र एनजीओ में काम करने वाली महिला ने शनिवार (3 मई) को सबसे पहले सुशांत लोक इलाके में इस काले रंग के ट्राॅली बैग को देखा था। महिला वन विभाग के लिए पौधे लगाने का काम करती है। महिला ने पाया कि बैग में मक्खियां और चींटियां थीं। सुबह 11.30 बजे उसने एनजीओ के लिए ही काम करने वाले अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बैग खोला और उसमें महिला का शव मिला। उम्र करीब 30 साल है। 2. हत्या से पहले हत्यारों ने दिखाई निर्ममता पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या कहीं और की गई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग यहां फेंका गया। शव 3 मई को मिला था, इस पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महिला की हत्या 1 या 2 मई को ही कर दी गई थी। हत्यारों ने हत्या से पहले महिला को खूब पिटाई भी की। उसका पूरा चेहरा खून से सना था। नाक से भी खून निकल रहा था और आंखें भी बाहर की ओर है, जिससे गला घोंट कर हत्या करने लग रहा है। 3. पहचान मिटाने के लिए टैटू मिटाया, दो भूल गए इसके अलावा हत्यारे किसी भी सूरत में महिला की पहचान मिटाना चाहते थे। पिटाई के कारण चेहरा भी काला पड़ चुका था। इसके अलावा महिला के शरीर पर गुदवाए गए टैटू को भी पूरी तरह मिटाने की कोशिश की गई। मगर, गले पर लिखा मां का नाम और बाएं हाथ के अंगूठे के पास नंबर ‘8’ के टैटू को हत्यारे भूल गए। महिला ने एक ब्रेसलेट भी पहना हुआ था। हालांकि उसके कपड़ों में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अब जानिए केस में पुलिस ने क्या-क्या किया फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए है। मृतक महिला के कपड़ों से भी कई सैंपल लिए गए है। ताकि हत्यारों के पकड़ने जाने पर सैंपल से उनका मिलान किया जा सके। पुलिस गुमशुदा लोगों की डिटेल मंगाई जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि मौके से ही ई-साक्ष्य एप पर सारे साक्ष्य अपलोड कर दिए गए थे। अब आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की डिटेल मंगवाई जा रही है। इसके अलावा लड़की के फोटो, टैटू और पहचान संबंधी सभी जानकारियों को भी सभी थानों से शेयर किया गया है। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी महिला के संबंध में जानकारी डाली है, ताकि किसी के पास कोई जानकारी हो तो वे संपर्क कर सके। पहचान बताने पर 25 हजार का इनाम गुरुग्राम पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मृतका के बारे में किसी को भी अगर कोई जानकारी हो तो वह पुलिस के साथ शेयर करे। इतना ही नहीं पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखने की बात कही है। SHO बोले- CCTV खंगाल रही पुलिस सुशांत लोक थाना SHO मनोज कुमार ने बताया कि पहनावे से महिला अच्छे परिवार से नजर आ रही है। हो सकता है कि वह किसी कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी रही हो, या फिर किसी क्लब या इवेंट कंपनी से जुड़े होने की भी संभावना है। पुलिस उस इलाके के CCTV खंगाल रही है। संदिग्धों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारण और समय का पता लगाया जा सकेगा। गुरुग्राम में ट्रॉली बैग में मिली महिला के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पुलिस को मिल गई है। जिसमें उसकी गला दबाकर हत्या करने की पुष्टि हुई है। हालांकि पुलिस 3 दिन बाद भी महिला के शव की पहचान नहीं कर पाई है। पुलिस फरीदाबाद रोड और आसपास के संपर्क मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाल चुकी है, लेकिन कोई व्यक्ति काले रंग का संदिग्ध ट्रॉली बैग लेकर जाते दिखाई नहीं दिया है। गुरुग्राम पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि इस ट्रॉली बैग को यहां किसी वाहन पर रखकर लाया गया होगा और सुनसान जगह देखकर फेंक दिया गया। इसी वजह से पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं लग पाया है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि गला घोंट कर महिला की हत्या गई। चेहरे और नाक से खून निकलना दर्शाता है कि हत्या से पहले उसकी निर्ममता से पिटाई भी की गई। जबरन ठूंसा गया था शव ट्रॉली बैग छोटा पड़ा तो महिला के शव को उसमें जबरन ठूंसा गया। इसके बाद बैग की चेन नहीं लगी तो उसे सुई-धागे से सिल दिया गया। इसके अलावा हत्यारों ने लड़की के शरीर पर बने टैटू भी मिटाने की कोशिश की गई। हालांकि वे 2 टैटू मिटाना भूल गए। पुलिस को शक है कि बैग फेंकने में 2 लोग हो सकते हैं। इस बैग को 7 फीट ऊंची लोहे की ग्रिल से फेंका गया है। 3 पॉइंट्स में जानिए ट्रॉली बैग मर्डर मिस्ट्री में अब तक क्या हुआ… 1. शनिवार को महिला ने देखा शव, 30 साल उम्र एनजीओ में काम करने वाली महिला ने शनिवार (3 मई) को सबसे पहले सुशांत लोक इलाके में इस काले रंग के ट्राॅली बैग को देखा था। महिला वन विभाग के लिए पौधे लगाने का काम करती है। महिला ने पाया कि बैग में मक्खियां और चींटियां थीं। सुबह 11.30 बजे उसने एनजीओ के लिए ही काम करने वाले अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची, बैग खोला और उसमें महिला का शव मिला। उम्र करीब 30 साल है। 2. हत्या से पहले हत्यारों ने दिखाई निर्ममता पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हत्या कहीं और की गई और उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए बैग यहां फेंका गया। शव 3 मई को मिला था, इस पर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महिला की हत्या 1 या 2 मई को ही कर दी गई थी। हत्यारों ने हत्या से पहले महिला को खूब पिटाई भी की। उसका पूरा चेहरा खून से सना था। नाक से भी खून निकल रहा था और आंखें भी बाहर की ओर है, जिससे गला घोंट कर हत्या करने लग रहा है। 3. पहचान मिटाने के लिए टैटू मिटाया, दो भूल गए इसके अलावा हत्यारे किसी भी सूरत में महिला की पहचान मिटाना चाहते थे। पिटाई के कारण चेहरा भी काला पड़ चुका था। इसके अलावा महिला के शरीर पर गुदवाए गए टैटू को भी पूरी तरह मिटाने की कोशिश की गई। मगर, गले पर लिखा मां का नाम और बाएं हाथ के अंगूठे के पास नंबर ‘8’ के टैटू को हत्यारे भूल गए। महिला ने एक ब्रेसलेट भी पहना हुआ था। हालांकि उसके कपड़ों में पहचान संबंधी कोई दस्तावेज नहीं मिला है। अब जानिए केस में पुलिस ने क्या-क्या किया फोरेंसिक टीम ने सबूत जुटाए फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाए है। मृतक महिला के कपड़ों से भी कई सैंपल लिए गए है। ताकि हत्यारों के पकड़ने जाने पर सैंपल से उनका मिलान किया जा सके। पुलिस गुमशुदा लोगों की डिटेल मंगाई जांच अधिकारी कर्मबीर ने बताया कि मौके से ही ई-साक्ष्य एप पर सारे साक्ष्य अपलोड कर दिए गए थे। अब आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों की डिटेल मंगवाई जा रही है। इसके अलावा लड़की के फोटो, टैटू और पहचान संबंधी सभी जानकारियों को भी सभी थानों से शेयर किया गया है। पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी महिला के संबंध में जानकारी डाली है, ताकि किसी के पास कोई जानकारी हो तो वे संपर्क कर सके। पहचान बताने पर 25 हजार का इनाम गुरुग्राम पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि मृतका के बारे में किसी को भी अगर कोई जानकारी हो तो वह पुलिस के साथ शेयर करे। इतना ही नहीं पुलिस ने मृतका की पहचान बताने वाले व्यक्ति का नाम भी गुप्त रखने की बात कही है। SHO बोले- CCTV खंगाल रही पुलिस सुशांत लोक थाना SHO मनोज कुमार ने बताया कि पहनावे से महिला अच्छे परिवार से नजर आ रही है। हो सकता है कि वह किसी कंपनी में काम करने वाली कर्मचारी रही हो, या फिर किसी क्लब या इवेंट कंपनी से जुड़े होने की भी संभावना है। पुलिस उस इलाके के CCTV खंगाल रही है। संदिग्धों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत इकट्ठा किए हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद ही मौत के सही कारण और समय का पता लगाया जा सकेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
