गुरुग्राम के सुभाष चौक के नजदीक ILD मॉल में बुधवार देर रात एक ट्रैक्टर ड्राइवर की गोली मार कर हत्या कर दी। मॉल में कंस्ट्रक्शन के मलबे को हटाने के काम में लगा था। मृतक की पहचान बहरामपुर निवासी 23 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है। यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे उस समय हुई जब वसीम मलबा हटाने के ठेके के तहत काम करने मॉल पहुंचा था। जानकारी के अनुसार वसीम मॉल के बाहर मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान मॉल के पास एक पान दुकान संचालक के साथ उसका ट्रैक्टर के रास्ते से गुजरने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी जल्द ही गंभीर झगड़े में बदल गई। गुस्से में पान दुकान संचालक ने अपने एक दोस्त को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर वसीम पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पान दुकान संचालक ने शराब भी पी रखी थी और उसने वसीम के साथ काफी देर तक गाली गलौच की थी। वसीम को गोली मारने के बाद दुकान संचालक और उसका दोस्त फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना आधी रात के वक्त हुई तो उस समय घबरा कर कोई भी उधर नहीं गया। कुछ देर बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे दूसरे लोग उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पान दुकान संचालक और उसके दोस्त संदिग्ध हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट रूप से आरोपियों के बारे में कुछ नहीं पता है। पहचान होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। गुरुग्राम के सुभाष चौक के नजदीक ILD मॉल में बुधवार देर रात एक ट्रैक्टर ड्राइवर की गोली मार कर हत्या कर दी। मॉल में कंस्ट्रक्शन के मलबे को हटाने के काम में लगा था। मृतक की पहचान बहरामपुर निवासी 23 वर्षीय वसीम के रूप में हुई है। यह घटना देर रात करीब 1:30 बजे उस समय हुई जब वसीम मलबा हटाने के ठेके के तहत काम करने मॉल पहुंचा था। जानकारी के अनुसार वसीम मॉल के बाहर मलबा हटाने के लिए ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। इसी दौरान मॉल के पास एक पान दुकान संचालक के साथ उसका ट्रैक्टर के रास्ते से गुजरने को लेकर विवाद हो गया। मामूली कहासुनी जल्द ही गंभीर झगड़े में बदल गई। गुस्से में पान दुकान संचालक ने अपने एक दोस्त को मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर वसीम पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पान दुकान संचालक ने शराब भी पी रखी थी और उसने वसीम के साथ काफी देर तक गाली गलौच की थी। वसीम को गोली मारने के बाद दुकान संचालक और उसका दोस्त फरार हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में आ गए। घटना आधी रात के वक्त हुई तो उस समय घबरा कर कोई भी उधर नहीं गया। कुछ देर बाद कंस्ट्रक्शन साइट पर काम कर रहे दूसरे लोग उसे एक निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पान दुकान संचालक और उसके दोस्त संदिग्ध हैं। सीसीटीवी फुटेज की मदद से उनकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि अभी स्पष्ट रूप से आरोपियों के बारे में कुछ नहीं पता है। पहचान होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
