हरियाणा के गुरुग्राम में पति के सामने ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला की हत्या करने वाला आरोपी उसका प्रेमी था और वह अपने अलावा किसी और से संबंध नहीं रखने का दबाव बना रहा था। लेकिन महिला उसकी बात नहीं मान रही थी। पुलिस ने पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया है। दरअसल बिलासपुर थाना पुलिस को 7 अप्रैल को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल सूचना मिली थी कि बिनौला गांव की नीलम नाम की महिला की चाकू से लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा शव का निरीक्षण किया। उसके पास ही महिला का पति भी था। पति ने दी शिकायत मृतका के पति ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह अपनी पत्नी नीलम उम्र 24 वर्ष तथा बच्चों के साथ गांव बिनौला में किराए के मकान में रहता है। वह बिनौला में ही एक कंपनी में नौकरी करता है। विनोद और सुधीर नामक व्यक्तियों से इसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। 7 अप्रैल को जब वह कंपनी से अपने कमरे पर आया तो वहां पर विनोद इसकी पत्नी से सुधीर से संबंधों को लेकर बहस कर रहा था। जबकि नीलम उसको कमरे से बाहर जाने के लिए बोल रही थी। इसी दौरान विनोद ने वहीं पर रखे सब्जी काटने वाले चाकू से इसकी पत्नी के पेट में तथा हाथ पर वार किए। जिससे लगी चोटों के कारण इसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। इस शिकायत पर थाना बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे इस केस में पुलिस ने गांव कंधवचक जिला शाहजहांपुर (उत्तर-प्रदेश) के रहने वाले विनोद कुमार को मंगलवार को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी विनोद के मृतका के साथ अवैध संबंध थे तथा नीलम (मृतका) द्वारा नजरअंदाज करने पर उसने हत्या कर दी। हरियाणा के गुरुग्राम में पति के सामने ही एक व्यक्ति ने उसकी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। महिला की हत्या करने वाला आरोपी उसका प्रेमी था और वह अपने अलावा किसी और से संबंध नहीं रखने का दबाव बना रहा था। लेकिन महिला उसकी बात नहीं मान रही थी। पुलिस ने पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को पकड़ लिया है। दरअसल बिलासपुर थाना पुलिस को 7 अप्रैल को रेवाड़ी के सिविल अस्पताल सूचना मिली थी कि बिनौला गांव की नीलम नाम की महिला की चाकू से लगी चोटों के कारण मौत हो गई है। सूचना पाकर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची तथा शव का निरीक्षण किया। उसके पास ही महिला का पति भी था। पति ने दी शिकायत मृतका के पति ने पुलिस टीम को लिखित शिकायत के माध्यम से बताया कि वह अपनी पत्नी नीलम उम्र 24 वर्ष तथा बच्चों के साथ गांव बिनौला में किराए के मकान में रहता है। वह बिनौला में ही एक कंपनी में नौकरी करता है। विनोद और सुधीर नामक व्यक्तियों से इसकी पत्नी के अवैध संबंध थे। 7 अप्रैल को जब वह कंपनी से अपने कमरे पर आया तो वहां पर विनोद इसकी पत्नी से सुधीर से संबंधों को लेकर बहस कर रहा था। जबकि नीलम उसको कमरे से बाहर जाने के लिए बोल रही थी। इसी दौरान विनोद ने वहीं पर रखे सब्जी काटने वाले चाकू से इसकी पत्नी के पेट में तथा हाथ पर वार किए। जिससे लगी चोटों के कारण इसकी पत्नी की मृत्यु हो गई। इस शिकायत पर थाना बिलासपुर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे इस केस में पुलिस ने गांव कंधवचक जिला शाहजहांपुर (उत्तर-प्रदेश) के रहने वाले विनोद कुमार को मंगलवार को पकड़ लिया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी विनोद के मृतका के साथ अवैध संबंध थे तथा नीलम (मृतका) द्वारा नजरअंदाज करने पर उसने हत्या कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
