करोड़पति हैं हिसार के मेयर उम्मीदवार:कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी से गरीब, राड़ा के पास फॉरच्यूनर कार-डबल बैरल गन, पोपली करोड़ों के कर्जदार

करोड़पति हैं हिसार के मेयर उम्मीदवार:कांग्रेस प्रत्याशी पत्नी से गरीब, राड़ा के पास फॉरच्यूनर कार-डबल बैरल गन, पोपली करोड़ों के कर्जदार

हरियाणा के हिसार नगर निगम में नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। हिसार में 8 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन भरा है। इसमें कवरिंग कैंडिडेट भी शामिल हैं। 19 को नामांकन वापसी के पास स्थिति क्लियर होगी कि मेयर के कितने और वार्डों में कितने पार्षद उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। अब तक पार्षद पद के लिए कुल 118 नामांकन आए हैं। वहीं मेयर पद और पार्षद पद को मिला कर कुल 128 नामांकन हो गए हैं। वहीं नामांकन में उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। मेयर पद के प्रमुख 3 दावेदारों भाजपा के प्रवीण पोपली, कांग्रेस के कृष्ण सिंगला और निर्दलीय रामनिवास राड़ा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। तीनों करोड़ों के बंगले में रहते हैं। इतना ही नहीं इनकी प्रॉपर्टी भी करोड़ों में है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 2 हथियार हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी करोड़ों के बैंक के कर्जदार हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास राड़ा की पत्नी के पास सबसे ज्यादा 28 लाख का गोल्ड है। आइए जानते हैं किस प्रत्याशी के पास कितनी प्रॉपर्टी है…
1. सवा 2 करोड़ के मकान में रहते हैं भाजपा प्रत्याशी पोपली
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली करोड़पति हैं। पोपली ने बीएससी तक पढ़ाई की है। पोपली सेक्टर 14 में 1172 स्कवेयर फुट में मकान में रहते हैं। इसकी मार्केट वैल्यू 2.20 करोड़ रुपए है। पोपली के पास कैश एक लाख 70 हजार, 1 करोड़ 10 लाख पर्सनल लोन, एक फोर्ड कार, साढ़े 5 लाख रुपए की 100 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है। पत्नी के पास 9.80 लाख रुपए की 180 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है। पोपली पर 48,60,105 रुपए की देनदारी है। कुल चल-अचल संपत्ति – 1,62,52,796 और पत्नी के चल-अचल संपत्ति – 10,87,824 रुपए की है। पोपली ने अंतिम आईटीआर 7,46,626 रुपए की भरी थी। 2. कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी 26 करोड़ की मालकिन
कांग्रेस नेता कृष्ण सिंगल परिवार के साथ ढाई करोड़ के बंगले में रहते हैं। सिंगला के पास कुल चल-अचल संपत्ति 13,26,58,301 रुपए और पत्नी के पास चल-अचल संपत्ति 25,98,62,609 रुपए है। सिंगला के पास 8 लाख रुपए की 100 ग्राम ज्वेलरी और पत्नी के पास 24 लाख रुपए की 300 ग्राम ज्वेलरी और एक किलो चांदी के गहने हैं। कृष्ण सिंगला के पास आर्म्स रिवॉल्वर और शॉट गन है। सिंगला के पास डेढ़ लाख रुपए और पत्नी के पास 20 हजार रुपए कैश है। इसके अलावा बैंक में 2 लाख रुपए जमा है। सिंगला ने 7,03,030 रुपए की आईटीआर लास्ट ईयर भरी थी। 3. निर्दलीय रामनिवास राड़ा के पास 15 करोड़ की जमीन
कांग्रेस से बागी होकर हिसार में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामनिवास राड़ा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। राड़ा और इनकी पत्नी के पास मिलाकर करीब 15 करोड़ की जमीन है। राड़ा के पास 12.75 करोड़ रुपए और पत्नी के पास 2.25 करोड़ रुपए की जमीन है। इसके अलावा राड़ा की चल-अचल संपत्ति 1,20,85,140 रुपए और पत्नी के पास 62,37,453 रुपए की संपत्ति है। राड़ा की पत्नी के पास 28 लाख रुपए की करीब 350 ग्राम ज्वेलरी है। दोनों पति पत्नी के पास एक-एक लाख रुपए कैश हैं और करीब 81 हजार रुपए बैंक में जमा है। राड़ा के पास फॉरच्यूनर कार और डबल बैरल गन भी है। राड़ा ने 2023-24 में 6,92,740 रुपए की आईटीआर भरी थी। हरियाणा के हिसार नगर निगम में नामांकन की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। हिसार में 8 प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए नामांकन भरा है। इसमें कवरिंग कैंडिडेट भी शामिल हैं। 19 को नामांकन वापसी के पास स्थिति क्लियर होगी कि मेयर के कितने और वार्डों में कितने पार्षद उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। अब तक पार्षद पद के लिए कुल 118 नामांकन आए हैं। वहीं मेयर पद और पार्षद पद को मिला कर कुल 128 नामांकन हो गए हैं। वहीं नामांकन में उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा दिया है। मेयर पद के प्रमुख 3 दावेदारों भाजपा के प्रवीण पोपली, कांग्रेस के कृष्ण सिंगला और निर्दलीय रामनिवास राड़ा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। तीनों करोड़ों के बंगले में रहते हैं। इतना ही नहीं इनकी प्रॉपर्टी भी करोड़ों में है। कांग्रेस प्रत्याशी के पास 2 हथियार हैं, जबकि भाजपा प्रत्याशी करोड़ों के बैंक के कर्जदार हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी रामनिवास राड़ा की पत्नी के पास सबसे ज्यादा 28 लाख का गोल्ड है। आइए जानते हैं किस प्रत्याशी के पास कितनी प्रॉपर्टी है…
1. सवा 2 करोड़ के मकान में रहते हैं भाजपा प्रत्याशी पोपली
भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पोपली करोड़पति हैं। पोपली ने बीएससी तक पढ़ाई की है। पोपली सेक्टर 14 में 1172 स्कवेयर फुट में मकान में रहते हैं। इसकी मार्केट वैल्यू 2.20 करोड़ रुपए है। पोपली के पास कैश एक लाख 70 हजार, 1 करोड़ 10 लाख पर्सनल लोन, एक फोर्ड कार, साढ़े 5 लाख रुपए की 100 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है। पत्नी के पास 9.80 लाख रुपए की 180 ग्राम गोल्ड ज्वेलरी है। पोपली पर 48,60,105 रुपए की देनदारी है। कुल चल-अचल संपत्ति – 1,62,52,796 और पत्नी के चल-अचल संपत्ति – 10,87,824 रुपए की है। पोपली ने अंतिम आईटीआर 7,46,626 रुपए की भरी थी। 2. कांग्रेस प्रत्याशी की पत्नी 26 करोड़ की मालकिन
कांग्रेस नेता कृष्ण सिंगल परिवार के साथ ढाई करोड़ के बंगले में रहते हैं। सिंगला के पास कुल चल-अचल संपत्ति 13,26,58,301 रुपए और पत्नी के पास चल-अचल संपत्ति 25,98,62,609 रुपए है। सिंगला के पास 8 लाख रुपए की 100 ग्राम ज्वेलरी और पत्नी के पास 24 लाख रुपए की 300 ग्राम ज्वेलरी और एक किलो चांदी के गहने हैं। कृष्ण सिंगला के पास आर्म्स रिवॉल्वर और शॉट गन है। सिंगला के पास डेढ़ लाख रुपए और पत्नी के पास 20 हजार रुपए कैश है। इसके अलावा बैंक में 2 लाख रुपए जमा है। सिंगला ने 7,03,030 रुपए की आईटीआर लास्ट ईयर भरी थी। 3. निर्दलीय रामनिवास राड़ा के पास 15 करोड़ की जमीन
कांग्रेस से बागी होकर हिसार में निर्दलीय चुनाव लड़ रहे रामनिवास राड़ा के पास करोड़ों की प्रॉपर्टी है। राड़ा और इनकी पत्नी के पास मिलाकर करीब 15 करोड़ की जमीन है। राड़ा के पास 12.75 करोड़ रुपए और पत्नी के पास 2.25 करोड़ रुपए की जमीन है। इसके अलावा राड़ा की चल-अचल संपत्ति 1,20,85,140 रुपए और पत्नी के पास 62,37,453 रुपए की संपत्ति है। राड़ा की पत्नी के पास 28 लाख रुपए की करीब 350 ग्राम ज्वेलरी है। दोनों पति पत्नी के पास एक-एक लाख रुपए कैश हैं और करीब 81 हजार रुपए बैंक में जमा है। राड़ा के पास फॉरच्यूनर कार और डबल बैरल गन भी है। राड़ा ने 2023-24 में 6,92,740 रुपए की आईटीआर भरी थी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर