गुरुग्राम में लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या:गेहूं के खेत से मिला शव, किसी दूसरे से अफेयर का शक, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में लिव-इन-पार्टनर ने की महिला की हत्या:गेहूं के खेत से मिला शव, किसी दूसरे से अफेयर का शक, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम में कंबल में लिपटे मिले महिला के शव का मामला पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस महिला के लिव इन पार्टनर को महिला का मर्डर कर शव को गेहूं के खेत में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि उसकी पार्टनर का किसी और से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर उनका झगड़ा होता था। बता दें कि, 11 मार्च को नाहरपुर गांव में गेहूं के खेत से कंबल में लिपटा हुआ एक महिला का शव मिला था। कई दिन तक महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया था। 31 मार्च को महिला की पहचान रीता निवासी बिहार के रूप में हुई थी। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पांच साल पहले पति ने छोड़ा मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और मृतका उसकी बेटी रीता है। रीता की शादी 11 साल पहले हुई थी। करीब 5 साल पहले बेटी तथा दामाद गांव नाहरपुर में आकर किराये पर रहने लगे तथा यहीं पर काम करने लगे। इनके बीच मनमुटाव होने पर दामाद उसकी बेटी को छोड़कर चला गया। इसके बाद उसकी बेटी शिवशंकर उर्फ कालीचरण नामक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। पिता की 23 फरवरी को हुई थी अंतिम बात मृत महिला के पिता ने बताया कि, उसकी रीता से अंतिम बातचीत 23 फरवरी को हुई थी। उसके बाद बेटी से कोई बात नहीं हुई। जिसके बाद वह अपनी बेटी से मिलने नाहरपुर आया था, जहां पर पता चला कि कुछ दिन पहले यहां खेतों में एक महिला का शव मिला था। जब उसने शव की फोटो देखी जो मृतका उसकी बेटी रीता की थी। उन्हें शक है कि शिव शंकर उर्फ कालीचरण ने इसकी बेटी की हत्या की है। क्राइम ब्रांच ने की इन्वेस्टिगेशन मामले की जांच में मानेसर थाना के साथ साथ क्राइम ब्रांच मानेसर को भी शामिल किया गया। दोनों संयुक्त टीम ने इन्वेस्टिगेशन की तो मामले के तार जुड़ते चले गए। आरोपी शिवशंकर शर्मा उर्फ काली चरण मूल रूप से गांव भीखमपुर जिला बलिया (उत्तर-प्रदेश) का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने उसे गांव नाहरपुर से पकड़ लिया। घटना के बाद से ही वह छिपकर रह रहा था। प्राइवेट कंपनी में काम करती थी रीता प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में पता चला कि शिव शंकर और रीता लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। आरोपी मजदूरी का काम करता था तथा रीता आईएमटी मानेसर में ही एक कंपनी में काम करती थी। आरोपी को रीता के किसी और के साथ संबंध रखने का शक था। जिस कारण उसने 23 फरवरी को उसकी हत्या कर दी तथा रीता के शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। आगे की पूछताछ, हत्या के कारण व बरामदगी के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा। गुरुग्राम में कंबल में लिपटे मिले महिला के शव का मामला पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। पुलिस महिला के लिव इन पार्टनर को महिला का मर्डर कर शव को गेहूं के खेत में फेंकने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी को शक था कि उसकी पार्टनर का किसी और से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर उनका झगड़ा होता था। बता दें कि, 11 मार्च को नाहरपुर गांव में गेहूं के खेत से कंबल में लिपटा हुआ एक महिला का शव मिला था। कई दिन तक महिला की पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को मॉर्च्युरी में रखवाया था। 31 मार्च को महिला की पहचान रीता निवासी बिहार के रूप में हुई थी। महिला के पिता की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। पांच साल पहले पति ने छोड़ा मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि वे मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और मृतका उसकी बेटी रीता है। रीता की शादी 11 साल पहले हुई थी। करीब 5 साल पहले बेटी तथा दामाद गांव नाहरपुर में आकर किराये पर रहने लगे तथा यहीं पर काम करने लगे। इनके बीच मनमुटाव होने पर दामाद उसकी बेटी को छोड़कर चला गया। इसके बाद उसकी बेटी शिवशंकर उर्फ कालीचरण नामक व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में रहने लगी। पिता की 23 फरवरी को हुई थी अंतिम बात मृत महिला के पिता ने बताया कि, उसकी रीता से अंतिम बातचीत 23 फरवरी को हुई थी। उसके बाद बेटी से कोई बात नहीं हुई। जिसके बाद वह अपनी बेटी से मिलने नाहरपुर आया था, जहां पर पता चला कि कुछ दिन पहले यहां खेतों में एक महिला का शव मिला था। जब उसने शव की फोटो देखी जो मृतका उसकी बेटी रीता की थी। उन्हें शक है कि शिव शंकर उर्फ कालीचरण ने इसकी बेटी की हत्या की है। क्राइम ब्रांच ने की इन्वेस्टिगेशन मामले की जांच में मानेसर थाना के साथ साथ क्राइम ब्रांच मानेसर को भी शामिल किया गया। दोनों संयुक्त टीम ने इन्वेस्टिगेशन की तो मामले के तार जुड़ते चले गए। आरोपी शिवशंकर शर्मा उर्फ काली चरण मूल रूप से गांव भीखमपुर जिला बलिया (उत्तर-प्रदेश) का रहने वाला है। सोमवार को पुलिस ने उसे गांव नाहरपुर से पकड़ लिया। घटना के बाद से ही वह छिपकर रह रहा था। प्राइवेट कंपनी में काम करती थी रीता प्रारंभिक पुलिस पूछताछ में पता चला कि शिव शंकर और रीता लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे। आरोपी मजदूरी का काम करता था तथा रीता आईएमटी मानेसर में ही एक कंपनी में काम करती थी। आरोपी को रीता के किसी और के साथ संबंध रखने का शक था। जिस कारण उसने 23 फरवरी को उसकी हत्या कर दी तथा रीता के शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। आगे की पूछताछ, हत्या के कारण व बरामदगी के लिए आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया जाएगा।   हरियाणा | दैनिक भास्कर