हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 2 कॉल गर्ल्स और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। ये लोग वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर कस्टमर तलाश करते थे और महंगे रेट पर लड़कियां सप्लाई करते थे। पुलिस ने अपने ही साथी को फर्जी ग्राहक बनाकर गिरोह से संपर्क किया था। जब फर्जी ग्राहक बने पुलिसवाले की बताई लोकेशन पर 2 लड़कियां आईं तो उन्हें पकड़ लिया गया। इनके साथ आए दलाल को भी पुलिस ने दबोच लिया। यह दलाल राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है, जबकि लड़कियां त्रिपुरा और कोलकाता की रहने वाली हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की
पुलिस के मुताबिक, पुलिस थाना DLF फेज-1 को सूचना मिली थी कि मोबाइल नंबर से लड़कियों के ऑनलाइन रेट फिक्स किए जाते हैं। फिर गलत काम के लिए महिलाएं भेजी जाती हैं। यदि इस नंबर पर संपर्क कर महिलाएं मंगाई जाएं तो रंगेहाथों ग्राहक, बुलाई गई लड़कियों को दलाल सहित पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त सुशीला ने स्पेशल रेड करने के लिए पुलिस आयुक्त से परमिशन ली। परमिशन मिलते ही स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिसकर्मी बना फर्जी कस्टमर
प्लान के मुताबिक, EHC प्रेम प्रकाश को फर्जी ग्राहक बनाया गया। प्रेम प्रकाश ने वॉट्सऐप कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वॉट्सऐप पर हाय का मैसेज आया। मैसेज पर सर्विस के बारे पूछा गया, तो उसका वॉट्सऐप पर कॉल आया और सर्विस के बारे में बात हुई। आरोपी ने 2 लड़कियों के 24 हजार रुपए मांगे। उनके बीच सौदा 20 हजार रुपए में तय हो गया। इसके बाद फर्जी ग्राहक प्रेम प्रकाश ने लड़कियों की फोटो भेजने की बात की। आरोपी ने अलग-अलग लड़कियों के फोटो भेजे। उनमें से 2 लड़कियों को सेलेक्ट किया गया और तवीसा विला होटल के कमरा नंबर 101 में आने के लिए कहा। इसके लिए ACP ने फर्जी ग्राहक को 5-5 सौ के छह नोट हस्ताक्षर करके दिए गए। 25 मिनट में पहुंच गई कॉल गर्ल्स
आरोपी ने बताया था कि वह 2 लड़कियों के साथ लोकेशन पर 25 मिनट में पहुंच जाएगा। तय रूम में दो लड़कियों के साथ एक व्यक्ति आया और रकम मांगी। इस पर फर्जी ग्राहक ने 3 हजार रुपए उस व्यक्ति को दिए। वह अपने आप को ड्राइवर बता रहा था। उसने जब बाकी रुपए मांगे तो फर्जी ग्राहक बने पुलिस वाले ने बहाना बनाया कि रुपए आ रहे हैं। इस पर महिलाओं के साथ आए व्यक्ति ने कहा कि बाकी के 17 हजार रुपए देने के बाद ही महिलाओं के साथ संबंध बना सकते हो। इतने में पुलिस आ गई और तीनों को दबोच लिया। हरियाणा के गुरुग्राम में पुलिस ने ऑनलाइन चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 2 कॉल गर्ल्स और एक दलाल को गिरफ्तार किया है। ये लोग वॉट्सऐप ग्रुप बनाकर कस्टमर तलाश करते थे और महंगे रेट पर लड़कियां सप्लाई करते थे। पुलिस ने अपने ही साथी को फर्जी ग्राहक बनाकर गिरोह से संपर्क किया था। जब फर्जी ग्राहक बने पुलिसवाले की बताई लोकेशन पर 2 लड़कियां आईं तो उन्हें पकड़ लिया गया। इनके साथ आए दलाल को भी पुलिस ने दबोच लिया। यह दलाल राजस्थान के जयपुर का रहने वाला है, जबकि लड़कियां त्रिपुरा और कोलकाता की रहने वाली हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई की
पुलिस के मुताबिक, पुलिस थाना DLF फेज-1 को सूचना मिली थी कि मोबाइल नंबर से लड़कियों के ऑनलाइन रेट फिक्स किए जाते हैं। फिर गलत काम के लिए महिलाएं भेजी जाती हैं। यदि इस नंबर पर संपर्क कर महिलाएं मंगाई जाएं तो रंगेहाथों ग्राहक, बुलाई गई लड़कियों को दलाल सहित पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर सहायक पुलिस आयुक्त सुशीला ने स्पेशल रेड करने के लिए पुलिस आयुक्त से परमिशन ली। परमिशन मिलते ही स्पेशल टीम का गठन किया गया। पुलिसकर्मी बना फर्जी कस्टमर
प्लान के मुताबिक, EHC प्रेम प्रकाश को फर्जी ग्राहक बनाया गया। प्रेम प्रकाश ने वॉट्सऐप कॉल की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके बाद वॉट्सऐप पर हाय का मैसेज आया। मैसेज पर सर्विस के बारे पूछा गया, तो उसका वॉट्सऐप पर कॉल आया और सर्विस के बारे में बात हुई। आरोपी ने 2 लड़कियों के 24 हजार रुपए मांगे। उनके बीच सौदा 20 हजार रुपए में तय हो गया। इसके बाद फर्जी ग्राहक प्रेम प्रकाश ने लड़कियों की फोटो भेजने की बात की। आरोपी ने अलग-अलग लड़कियों के फोटो भेजे। उनमें से 2 लड़कियों को सेलेक्ट किया गया और तवीसा विला होटल के कमरा नंबर 101 में आने के लिए कहा। इसके लिए ACP ने फर्जी ग्राहक को 5-5 सौ के छह नोट हस्ताक्षर करके दिए गए। 25 मिनट में पहुंच गई कॉल गर्ल्स
आरोपी ने बताया था कि वह 2 लड़कियों के साथ लोकेशन पर 25 मिनट में पहुंच जाएगा। तय रूम में दो लड़कियों के साथ एक व्यक्ति आया और रकम मांगी। इस पर फर्जी ग्राहक ने 3 हजार रुपए उस व्यक्ति को दिए। वह अपने आप को ड्राइवर बता रहा था। उसने जब बाकी रुपए मांगे तो फर्जी ग्राहक बने पुलिस वाले ने बहाना बनाया कि रुपए आ रहे हैं। इस पर महिलाओं के साथ आए व्यक्ति ने कहा कि बाकी के 17 हजार रुपए देने के बाद ही महिलाओं के साथ संबंध बना सकते हो। इतने में पुलिस आ गई और तीनों को दबोच लिया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
