साइबर जालसाजों ने गुरुग्राम के कार्टरपुरी के सेक्टर-23ए निवासी ज्योति यादव को पैसे कमाने का लालच देकर एक लाख रुपए ठग लिए। यह ठगी हाईबॉक्स नामक ऐप के जरिए की गई। दिल्ली पुलिस इस ऐप के जरिए करीब 30 हजार लोगों से 500 करोड़ रुपए की ठगी का पर्दाफाश कर चुकी है। साइबर वेस्ट थाने में दर्ज कराई शिकायत में ज्योति ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी दौरान उन्हें हाईबॉक्स नामक ऐप के बारे में जानकारी मिली। जिसमें निवेश और टास्क के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का वादा किया जा रहा था। निवेश और टास्क के लिए लालच दिया उसने निवेश और टास्क के लिए हाईबॉक्स ऐप डाउनलोड किया। इसके बाद उन्होंने अपने एसबीआई पालम विहार शाखा के खाते से दो बार में 50,000 रुपए (कुल 1 लाख) की राशि गूगल पे के जरिए ट्रांसफर की। सोशल मीडिया पर देखा विज्ञापन ज्योति ने बताया कि सोशल मीडिया पर देखे गए प्रचार के आधार पर उन्होंने ऐप पर भरोसा किया, जो निवेश पर ज्यादा रिटर्न का वादा करता था। हालांकि पैसे ट्रांसफर करने के बाद, उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला और ऐप का संपर्क भी टूट गया। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। 30 हजार लोगों से की जा ठगी वहीं, कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस की एक जांच में पता चला था कि हाईबॉक्स ऐप ने करीब 30,000 लोगों से 500 करोड़ रुपए की ठगी की है। जिसमें कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इसका प्रचार करते थे। ज्योति ने पुलिस से ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके पैसे की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। मामले की जांच कर रही पुलिस साइबर वेस्ट थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हाईबॉक्स ऐप से जुड़े कई शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं, और इसकी जांच में पेमेंट गेटवे जैसे ऐजबज़ और फोन पे की भूमिका भी जांच की जा रही है। साइबर जालसाजों ने गुरुग्राम के कार्टरपुरी के सेक्टर-23ए निवासी ज्योति यादव को पैसे कमाने का लालच देकर एक लाख रुपए ठग लिए। यह ठगी हाईबॉक्स नामक ऐप के जरिए की गई। दिल्ली पुलिस इस ऐप के जरिए करीब 30 हजार लोगों से 500 करोड़ रुपए की ठगी का पर्दाफाश कर चुकी है। साइबर वेस्ट थाने में दर्ज कराई शिकायत में ज्योति ने बताया कि वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी दौरान उन्हें हाईबॉक्स नामक ऐप के बारे में जानकारी मिली। जिसमें निवेश और टास्क के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने का वादा किया जा रहा था। निवेश और टास्क के लिए लालच दिया उसने निवेश और टास्क के लिए हाईबॉक्स ऐप डाउनलोड किया। इसके बाद उन्होंने अपने एसबीआई पालम विहार शाखा के खाते से दो बार में 50,000 रुपए (कुल 1 लाख) की राशि गूगल पे के जरिए ट्रांसफर की। सोशल मीडिया पर देखा विज्ञापन ज्योति ने बताया कि सोशल मीडिया पर देखे गए प्रचार के आधार पर उन्होंने ऐप पर भरोसा किया, जो निवेश पर ज्यादा रिटर्न का वादा करता था। हालांकि पैसे ट्रांसफर करने के बाद, उन्हें कोई रिटर्न नहीं मिला और ऐप का संपर्क भी टूट गया। इसके बाद उसे ठगी का एहसास हुआ। 30 हजार लोगों से की जा ठगी वहीं, कुछ दिन पहले दिल्ली पुलिस की एक जांच में पता चला था कि हाईबॉक्स ऐप ने करीब 30,000 लोगों से 500 करोड़ रुपए की ठगी की है। जिसमें कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स इसका प्रचार करते थे। ज्योति ने पुलिस से ठगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और उनके पैसे की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही दोषियों को पकड़ा जाएगा। मामले की जांच कर रही पुलिस साइबर वेस्ट थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि हाईबॉक्स ऐप से जुड़े कई शिकायतें पहले भी मिल चुकी हैं, और इसकी जांच में पेमेंट गेटवे जैसे ऐजबज़ और फोन पे की भूमिका भी जांच की जा रही है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
