गुरुग्राम में आज भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। गुरुग्राम और महानगर दोनों जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुग्राम जिले का मुख्य कार्यक्रम गुरु कमल में होगा, जहां जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी पार्टी का झंडा फहराएंगे। वहीं, महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में तावडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि शहरी और आसपास के 900 बूथों के कार्यकर्ताओं को घर पर ही झंडा फहराने को कहा गया है। इसके बाद वे गुरु कमल कार्यालय पहुंचकर झंडा फहराएंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी मात्रा में मिठाई बांटने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता अपने घरों पर ही पार्टी का झंडा फहराएंगे। झंडे के साथ सेल्फी भी ली जाएगी और हैशटैग #bjp4viksitBharat के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाएगी। दोनों जिलों में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों पर झंडा फहराने का दावा किया गया है। सोहना में विधायक की अगुआई में पार्टी का स्थापना दिवस महानगर पटौदी के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि तावडू में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सोहना में विधायक तेजपाल तंवर की अगुआई में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। महानगर जिले में हजारों कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा लगाएंगे। संगठन विस्तार पर चर्चा होगी दोनों जिलों में 12 अप्रैल तक अलग अलग कार्यक्रम होंगे। इस दौरान बूथ समिति के सदस्य, पन्ना प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी होगी। जिसमें पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने विचार रखेंगे। विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य भी बैठक करेंगे। जिसमें भाजपा संगठन के विस्तार, राजनीति में बदलाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में लागू की गई विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। गुरुग्राम में आज भाजपा कार्यकर्ता पार्टी का 46वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। गुरुग्राम और महानगर दोनों जिलों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुरुग्राम जिले का मुख्य कार्यक्रम गुरु कमल में होगा, जहां जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी पार्टी का झंडा फहराएंगे। वहीं, महानगर जिला अध्यक्ष अजीत यादव के नेतृत्व में तावडू में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी ने बताया कि शहरी और आसपास के 900 बूथों के कार्यकर्ताओं को घर पर ही झंडा फहराने को कहा गया है। इसके बाद वे गुरु कमल कार्यालय पहुंचकर झंडा फहराएंगे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा बड़ी मात्रा में मिठाई बांटने की भी योजना है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता अपने घरों पर ही पार्टी का झंडा फहराएंगे। झंडे के साथ सेल्फी भी ली जाएगी और हैशटैग #bjp4viksitBharat के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की जाएगी। दोनों जिलों में दो लाख से अधिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घरों पर झंडा फहराने का दावा किया गया है। सोहना में विधायक की अगुआई में पार्टी का स्थापना दिवस महानगर पटौदी के जिलाध्यक्ष अजीत यादव ने बताया कि तावडू में जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके अलावा सोहना में विधायक तेजपाल तंवर की अगुआई में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। महानगर जिले में हजारों कार्यकर्ता अपने घर पर झंडा लगाएंगे। संगठन विस्तार पर चर्चा होगी दोनों जिलों में 12 अप्रैल तक अलग अलग कार्यक्रम होंगे। इस दौरान बूथ समिति के सदस्य, पन्ना प्रमुख और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी होगी। जिसमें पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता अपने विचार रखेंगे। विधानसभा स्तर पर सक्रिय सदस्य भी बैठक करेंगे। जिसमें भाजपा संगठन के विस्तार, राजनीति में बदलाव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में लागू की गई विकास योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
