गोंडा में पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। एक गोली थानाध्यक्ष नरेंद्र राय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान सोनू उर्फ भुर्रे पासी के रूप में हुई है। 24 अप्रैल को चोरी के दौरान उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। तब से वह फरार चल रहा था। भुर्रे के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई है। 2 तस्वीरें देखिए… गोंडा में पुलिस ने 1 लाख के इनामी बदमाश को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बदमाश की घेराबंदी की। खुद को घिरता देख बदमाश ने फायरिंग कर दी। एक गोली थानाध्यक्ष नरेंद्र राय की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जवाबी फायरिंग में बदमाश को गोली लग गई। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गया। पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बदमाश की पहचान सोनू उर्फ भुर्रे पासी के रूप में हुई है। 24 अप्रैल को चोरी के दौरान उसने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। तब से वह फरार चल रहा था। भुर्रे के खिलाफ हत्या, लूट, डकैती जैसे 48 से ज्यादा मुकदमे दर्ज थे। मुठभेड़ बेगमगंज थाना क्षेत्र में हुई है। 2 तस्वीरें देखिए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
गोंडा में एक लाख का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर:थाना प्रभारी का बुलेट प्रूफ जैकेट से बचे, 24 अप्रैल को चोरी में युवक की हत्या में था वांछित
