यूपी में आज सोमवार को 10 जिलों में बारिश तो 32 जिलों में लू का अलर्ट है। गोरखपुर में रात में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ में भी बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। यूपी के कई हिस्सों में दिन में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। पटना में रविवार को आंधी के कारण 3 फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी, तीनों को वाराणसी भेजा गया। तीनों फ्लाइट 2 से 3 घंटे की देरी से वाराणसी से पटना के लिए टेकऑफ कीं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके चलते 30 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। ठंडी हवा से लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। मई-जून में यूपी का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। 3 तस्वीरें देखिए- रविवार को कई जिलों में आंधी आई थी
रविवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में आंधी आई। लखनऊ और कानपुर में आंधी से सैकड़ों पेड़ गिर गए। ललितपुर में इतनी तेज आंधी चली कि शादी की कुर्सियां और टिनशेड उड़ गए। आज का अलर्ट, 2 स्लाइड में देखिए पटना में मौसम बिगड़ा तो 3 फ्लाइट वाराणसी भेजी गईं
रविवार को पटना में मौसम खराब होने के कारण 3 विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर तीनों फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर पटना के लिए फ्लाइट रवाना हुई। दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 407 को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। इसी तरह कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट 6 ई 6917 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 802 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। इस दौरान यात्री वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट में ही बैठे रहे। तीनों फ्लाइट 2 से 3 घंटे की देरी से पटना के लिए टेकऑफ कीं। गोरखपुर में तेज आंधी के साथ रात में हुई बारिश गोरखपुर में रविवार रात आंधी के साथ बारिश हुई। शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर रातभर होती रही। सुबह ठंडी हवा चल रही है, इससे उमस से राहत मिली है। बरेली में 10 बजे से ही धूप परेशान कर रही
बरेली ने इन दिनों सुबह 10 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया है। आज का तापमान 40 डिग्री रहेगा। गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। जहां स्कूलों की छुट्टी पहले डेढ़ बजे होती थी, वहीं अब 12 बजे होने लगी है। अयोध्या में 30 अप्रैल तक बादल-बारिश जैसा मौसम रहेगा
अयोध्या में सुबह हल्की धूप निकली है। बीती रात 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है। इससे सुबह गर्मी से राहत मिली है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक कभी बादल तो कभी हल्की बारिश और आंधी जैसा मौसम बना रहेगा। फ्लाइट में फंसे मथुरा के विधायक, बोले- संकट में धैर्य रखें
वाराणसी से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट खराब मौसम के कारण आसमान में मंडराती रही। यात्रा कर रहे मथुरा के मांट से विधायक राजेश चौधरी ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा- वाराणसी से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में शनिवार को परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। खराब मौसम, चक्रवाती तूफान में फ्लाइट फंस गई। पायलट ने दो बार सूझबूझ से लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। महादेव ने हम सब की रक्षा की। घोर संकट में भी धैर्य बनाए रखना मनुष्य की बड़ी शक्ति है। फ्लाइट करीब 3 घंटे आसमान में मंडराती रही, फिर लैंड कर सकी। हीटवेव क्या होती है? जानिए ————————— ये खबर भी पढ़िए- रामजीलाल सुमन बोले- बाबा के लोग अंधे हो गए: कुछ भी कर रहे, सरकार मेरी हत्या कराना चाहती राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में हमला हुआ। उनके काफिले पर टायर-पत्थर फेंके गए। उन्हें बुलंदशहर से वापस आगरा भेज दिया गया। इस हमले के बाद सपा सांसद ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- बाबा के लोग अंधे हो गए हैं, कुछ भी कर रहे हैं। सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। सरकार के इशारे पर ये सारा काम हो रहा है। एक वर्ग के लोग खुलेआम कुछ भी कर रहे हैं। सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। सांसद पर हुए हमले के पीछे कौन लोग हैं, ये हमला कैसे हुआ, क्या उन्हें पहले से इसका अंदेशा था? इन तमाम सवालों के जवाब दैनिक भास्कर ने सपा सांसद से जाने। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… यूपी में आज सोमवार को 10 जिलों में बारिश तो 32 जिलों में लू का अलर्ट है। गोरखपुर में रात में आंधी के साथ बारिश हुई। लखनऊ में भी बादल छाए हैं, ठंडी हवा चल रही है। यूपी के कई हिस्सों में दिन में 30 से 40 किमी की रफ्तार से हवा चलेगी। पटना में रविवार को आंधी के कारण 3 फ्लाइट लैंड नहीं कर सकी, तीनों को वाराणसी भेजा गया। तीनों फ्लाइट 2 से 3 घंटे की देरी से वाराणसी से पटना के लिए टेकऑफ कीं। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके चलते 30 अप्रैल तक अलग-अलग इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होगी। ठंडी हवा से लोगों को तपिश और लू के थपेड़ों से राहत मिली है। मई-जून में यूपी का अधिकतम तापमान 49 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जा सकता है। 3 तस्वीरें देखिए- रविवार को कई जिलों में आंधी आई थी
रविवार को लखनऊ, कानपुर, बाराबंकी और रायबरेली समेत कई जिलों में आंधी आई। लखनऊ और कानपुर में आंधी से सैकड़ों पेड़ गिर गए। ललितपुर में इतनी तेज आंधी चली कि शादी की कुर्सियां और टिनशेड उड़ गए। आज का अलर्ट, 2 स्लाइड में देखिए पटना में मौसम बिगड़ा तो 3 फ्लाइट वाराणसी भेजी गईं
रविवार को पटना में मौसम खराब होने के कारण 3 विमान को वाराणसी डायवर्ट किया गया। वाराणसी एयरपोर्ट पर तीनों फ्लाइट की लैंडिंग कराई गई। बाद में मौसम सामान्य होने पर पटना के लिए फ्लाइट रवाना हुई। दिल्ली से पटना जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट एआई 407 को वाराणसी एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट किया गया। इसी तरह कोलकाता से पटना जा रही इंडिगो फ्लाइट 6 ई 6917 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। दिल्ली से पटना जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6 ई 802 को भी वाराणसी डायवर्ट किया गया। इस दौरान यात्री वाराणसी एयरपोर्ट पर फ्लाइट में ही बैठे रहे। तीनों फ्लाइट 2 से 3 घंटे की देरी से पटना के लिए टेकऑफ कीं। गोरखपुर में तेज आंधी के साथ रात में हुई बारिश गोरखपुर में रविवार रात आंधी के साथ बारिश हुई। शाम से शुरू हुई बारिश रुक-रुक कर रातभर होती रही। सुबह ठंडी हवा चल रही है, इससे उमस से राहत मिली है। बरेली में 10 बजे से ही धूप परेशान कर रही
बरेली ने इन दिनों सुबह 10 बजे के बाद बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तक पहुंच गया है। आज का तापमान 40 डिग्री रहेगा। गर्मी की वजह से स्कूलों के समय में भी परिवर्तन कर दिया गया है। जहां स्कूलों की छुट्टी पहले डेढ़ बजे होती थी, वहीं अब 12 बजे होने लगी है। अयोध्या में 30 अप्रैल तक बादल-बारिश जैसा मौसम रहेगा
अयोध्या में सुबह हल्की धूप निकली है। बीती रात 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली है। इससे सुबह गर्मी से राहत मिली है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार, 30 अप्रैल तक कभी बादल तो कभी हल्की बारिश और आंधी जैसा मौसम बना रहेगा। फ्लाइट में फंसे मथुरा के विधायक, बोले- संकट में धैर्य रखें
वाराणसी से दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट खराब मौसम के कारण आसमान में मंडराती रही। यात्रा कर रहे मथुरा के मांट से विधायक राजेश चौधरी ने रविवार को अपने फेसबुक पेज पर लिखा- वाराणसी से दिल्ली आने वाली फ्लाइट में शनिवार को परिवार के साथ यात्रा कर रहे थे। खराब मौसम, चक्रवाती तूफान में फ्लाइट फंस गई। पायलट ने दो बार सूझबूझ से लैंडिंग का प्रयास किया, लेकिन असफल रहा। महादेव ने हम सब की रक्षा की। घोर संकट में भी धैर्य बनाए रखना मनुष्य की बड़ी शक्ति है। फ्लाइट करीब 3 घंटे आसमान में मंडराती रही, फिर लैंड कर सकी। हीटवेव क्या होती है? जानिए ————————— ये खबर भी पढ़िए- रामजीलाल सुमन बोले- बाबा के लोग अंधे हो गए: कुछ भी कर रहे, सरकार मेरी हत्या कराना चाहती राणा सांगा को गद्दार कहने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन पर अलीगढ़ में हमला हुआ। उनके काफिले पर टायर-पत्थर फेंके गए। उन्हें बुलंदशहर से वापस आगरा भेज दिया गया। इस हमले के बाद सपा सांसद ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा- बाबा के लोग अंधे हो गए हैं, कुछ भी कर रहे हैं। सरकार मेरी हत्या कराना चाहती है। सरकार के इशारे पर ये सारा काम हो रहा है। एक वर्ग के लोग खुलेआम कुछ भी कर रहे हैं। सरकार उन पर कोई कार्रवाई नहीं करती है। सांसद पर हुए हमले के पीछे कौन लोग हैं, ये हमला कैसे हुआ, क्या उन्हें पहले से इसका अंदेशा था? इन तमाम सवालों के जवाब दैनिक भास्कर ने सपा सांसद से जाने। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
गोरखपुर में आंधी-बारिश, 10 जिलों में अलर्ट:पटना की 3 फ्लाइट वाराणसी में हुई लैंड; 32 जिलों में लू, 40 किमी की स्पीड में चलेगी हवा
