गोरखपुर में शनिवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। युवक दवा लेकर पल्सर बाइक से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर पीछे से कार सवार बदमाशों ने उसे रोका। देखते ही गोली चला दी। बुलेट बगल से निकल गई। इसके बाद युवक बाइक से उतरकर हाईवे से नीचे गांव की तरफ भागने लगा। बदमाशों ने उसका पीछा किया। दोबारा फायरिंग की। गोली उसके सीने में लग गई। इस दौरान करीब 4 राउंड फायरिंग की। वो कुछ चलकर एक गड्ढे में गिर गया। तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। लाश के पास से एक पिस्टल भी मिली है। मामला बेलीपार थाने क्षेत्र का है। मृतक की पहचान भरवलिया गांव निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है। जो हिस्ट्रीशीटर भी था। पहले देखिए 3 तस्वीरें… मां बोली-पट्टीदारी के लोगों ने मार डाला
मां सुरसती देवी ने बताया-मेरे बेटे को पट्टीदारी के लोगों ने मार डाला। इसमें परिवार के ही युगुल किशोर, इंदल, सुरेंद्र व संगम शामिल हैं। वो रंजिश रखते थे। अक्सर बेटे से लड़ाई करते थे। वो घर से दवा लेने के लिए निकला था। फिर थोड़ी देर बाद पुलिस से पता चला कि बेटे को किसी ने गोली मार दी। हम लोग दौड़कर गए। लेकिन, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। दिनेश तीन भाई हैं। केशव सबसे बड़े हैं, उसके बाद दिनेश थे। तीसरे नंबर के भाई रमेश हैं। दिनेश की पत्नी मऊ जीके के घोषी क्षेत्र के पिड़उर स्थित मायके में डेढ़ साल से हैं। उनके दो बच्चे हैं। 7 साल की बेटी शिखा व 5 साल का बेटा शिवम हैं। जमीन विवाद में चाचा को पीटा था
मोहल्ले वालों ने बताया-दिनेश ने 2015 में जमीन विवाद में अपने चाचा कांता निषाद को पीट दिया था। वह सुबह खेत की ओर गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कांता दो बेटे इंदल व सुरेंद्र हैं। वहीं, जिस युगुल किशोर पर हत्या का आरोप लग रहा है। वो भी मुंबई में रहता है। दिनेश की बहन तारा ने बताया कि युगुल किशोर कुछ दिन पहले आए थे। युगुल कांता के बड़े भाई भुक्खल का बेटा है। उसके एक भाई रामजीत का निधन हो चुका है। एक अन्य भाई अमरजीत है। मृतक दिनेश के पिता गौरी निषाद कांता के बड़े भाई थे। SSP बोले-बदले में हुई हत्या
SSP राजकरन नैयर ने बताया-दिनेश निषाद पर 29 मुकदमे थे। वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति के हत्या के मामले में आरोपी था। उसी मामले में बदले की नीयत से हत्या की बात सामने आई है। दिनेश निषाद के भाई ने शिकायत दी है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर कितनी गोली लगी, ये बात पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेगी। ———————— ये भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे को पीट-पीटकर मार डाला:गाजीपुर में आरोपियों ने तमंचे की बट से मारा, पिता घायल; दुल्हन बोली- मुझे इंसाफ चाहिए गाजीपुर में पिटाई से घायल दूल्हे की मौत हो गई। जयमाल के वक्त डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों ने दूल्हे और उसके पिता को पीट दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता और बेटे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां दूल्हे की इलाज के दौरान मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) गोरखपुर में शनिवार को निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। युवक दवा लेकर पल्सर बाइक से घर लौट रहा था। तभी हाईवे पर पीछे से कार सवार बदमाशों ने उसे रोका। देखते ही गोली चला दी। बुलेट बगल से निकल गई। इसके बाद युवक बाइक से उतरकर हाईवे से नीचे गांव की तरफ भागने लगा। बदमाशों ने उसका पीछा किया। दोबारा फायरिंग की। गोली उसके सीने में लग गई। इस दौरान करीब 4 राउंड फायरिंग की। वो कुछ चलकर एक गड्ढे में गिर गया। तड़प-तड़पकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। लाश के पास से एक पिस्टल भी मिली है। मामला बेलीपार थाने क्षेत्र का है। मृतक की पहचान भरवलिया गांव निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है। जो हिस्ट्रीशीटर भी था। पहले देखिए 3 तस्वीरें… मां बोली-पट्टीदारी के लोगों ने मार डाला
मां सुरसती देवी ने बताया-मेरे बेटे को पट्टीदारी के लोगों ने मार डाला। इसमें परिवार के ही युगुल किशोर, इंदल, सुरेंद्र व संगम शामिल हैं। वो रंजिश रखते थे। अक्सर बेटे से लड़ाई करते थे। वो घर से दवा लेने के लिए निकला था। फिर थोड़ी देर बाद पुलिस से पता चला कि बेटे को किसी ने गोली मार दी। हम लोग दौड़कर गए। लेकिन, तब तक बेटे की मौत हो चुकी थी। दिनेश तीन भाई हैं। केशव सबसे बड़े हैं, उसके बाद दिनेश थे। तीसरे नंबर के भाई रमेश हैं। दिनेश की पत्नी मऊ जीके के घोषी क्षेत्र के पिड़उर स्थित मायके में डेढ़ साल से हैं। उनके दो बच्चे हैं। 7 साल की बेटी शिखा व 5 साल का बेटा शिवम हैं। जमीन विवाद में चाचा को पीटा था
मोहल्ले वालों ने बताया-दिनेश ने 2015 में जमीन विवाद में अपने चाचा कांता निषाद को पीट दिया था। वह सुबह खेत की ओर गए थे। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। कांता दो बेटे इंदल व सुरेंद्र हैं। वहीं, जिस युगुल किशोर पर हत्या का आरोप लग रहा है। वो भी मुंबई में रहता है। दिनेश की बहन तारा ने बताया कि युगुल किशोर कुछ दिन पहले आए थे। युगुल कांता के बड़े भाई भुक्खल का बेटा है। उसके एक भाई रामजीत का निधन हो चुका है। एक अन्य भाई अमरजीत है। मृतक दिनेश के पिता गौरी निषाद कांता के बड़े भाई थे। SSP बोले-बदले में हुई हत्या
SSP राजकरन नैयर ने बताया-दिनेश निषाद पर 29 मुकदमे थे। वह अपने गांव के ही एक व्यक्ति के हत्या के मामले में आरोपी था। उसी मामले में बदले की नीयत से हत्या की बात सामने आई है। दिनेश निषाद के भाई ने शिकायत दी है। केस दर्ज किया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए 2 टीमें लगाई गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। शरीर पर कितनी गोली लगी, ये बात पोस्टमॉर्टम के बाद ही पता चल सकेगी। ———————— ये भी पढ़ें: दुल्हन के दरवाजे पर दूल्हे को पीट-पीटकर मार डाला:गाजीपुर में आरोपियों ने तमंचे की बट से मारा, पिता घायल; दुल्हन बोली- मुझे इंसाफ चाहिए गाजीपुर में पिटाई से घायल दूल्हे की मौत हो गई। जयमाल के वक्त डीजे पर डांस करने को लेकर घरातियों ने दूल्हे और उसके पिता को पीट दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पिता और बेटे वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां दूल्हे की इलाज के दौरान मौत हो गई। (पढ़ें पूरी खबर) उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
गोरखपुर में निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की दिनदहाड़े हत्या:कार सवारों ने बाइक रोक कर घेरा, हाईवे पर दौड़ाकर गोली मारी
