पंजाबी एक्टर और सिंगर अमृत मान और अभिनेता जस बाजवा गोल्डन टेंपल माथा टेकने के लिए पहुंचे। वो अपनी नई फिल्म का शुक्राना की सफलता की कामना करने आए। अध्यात्म का केंद्र श्री दरबार साहिब जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माथा टेकते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं, वहीं कई राजनीतिकज्ञ और कई फिल्मी सितारें भी सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होते हैं। वहीं दूसरी ओर नई फिल्मों की सफलता के लिए फिल्मी सितारे भी श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचते हैं, जिसके चलते पंजाबी फिल्म शुक्राना की टीम श्री दरबार साहिब पहुंची और दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने अपनी फिल्म की भलाई के लिए प्रार्थना की और सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए फिल्म की टीम की स्टारकास्ट ने कहा कि वे अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म शुक्राना के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि अच्छे और बुरे दोनों समय में ही परमात्मा पर भरोसा कायम रखना चाहिए। कभी डगमगाना नहीं चाहिए। इसीलिए जब शुक्राना की प्रमोशन की बात आई तो सबसे पहले श्री गुरु राम दास की चरणों में शुक्राना करना पहुंचे हैं। कलाकार अमृतमान और जस बाजवा दोनों ही सिंगर और एक्टर हैं। दोनों इस फिल्म से जुड़े हैं। उनके कई मशहूर गाने डीजे पर बजते हैं, वहीं अमृत मान का गाना बापू काफी पसंद किया जाता है। पंजाबी एक्टर और सिंगर अमृत मान और अभिनेता जस बाजवा गोल्डन टेंपल माथा टेकने के लिए पहुंचे। वो अपनी नई फिल्म का शुक्राना की सफलता की कामना करने आए। अध्यात्म का केंद्र श्री दरबार साहिब जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और माथा टेकते हैं और अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं, वहीं कई राजनीतिकज्ञ और कई फिल्मी सितारें भी सचखंड श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होते हैं। वहीं दूसरी ओर नई फिल्मों की सफलता के लिए फिल्मी सितारे भी श्री दरबार साहिब में माथा टेकने पहुंचते हैं, जिसके चलते पंजाबी फिल्म शुक्राना की टीम श्री दरबार साहिब पहुंची और दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने अपनी फिल्म की भलाई के लिए प्रार्थना की और सफलता के लिए प्रार्थना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए फिल्म की टीम की स्टारकास्ट ने कहा कि वे अपनी आने वाली पंजाबी फिल्म शुक्राना के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करने आए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म में दिखाया गया है कि अच्छे और बुरे दोनों समय में ही परमात्मा पर भरोसा कायम रखना चाहिए। कभी डगमगाना नहीं चाहिए। इसीलिए जब शुक्राना की प्रमोशन की बात आई तो सबसे पहले श्री गुरु राम दास की चरणों में शुक्राना करना पहुंचे हैं। कलाकार अमृतमान और जस बाजवा दोनों ही सिंगर और एक्टर हैं। दोनों इस फिल्म से जुड़े हैं। उनके कई मशहूर गाने डीजे पर बजते हैं, वहीं अमृत मान का गाना बापू काफी पसंद किया जाता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
