अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कर्नल सुधीर बहल और डिप्टी डीन बिक्रमपाल सिंह के नेतृत्व में कैंपस प्लेसमेंट में तकनीकी संस्थानों में गौरवपूर्ण स्थान रखता है। पिछले तीन महीनों के दौरान कई उच्च श्रेणी की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न स्ट्रीम के 150 से अधिक छात्रों को इंटर्नशिप सह प्लेसमेंट के लिए चुना गया। चयनित छात्रों को महिंद्रा, केल्विन क्लेन, कैपिटल वाया, टॉमी हिलफिगर, एवन साइकिल्स, गीतांजलि होमस्टेट, प्लेनेट स्पार्क आदि कई अन्य कंपनियों ने कैंपस में और ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के 150 से अधिक छात्रों को 3.50 लाख से 8 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर अनुबंधित किया। ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने छात्रों को उनके चयन पर बधाई दी। अमृतसर| ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट कर्नल सुधीर बहल और डिप्टी डीन बिक्रमपाल सिंह के नेतृत्व में कैंपस प्लेसमेंट में तकनीकी संस्थानों में गौरवपूर्ण स्थान रखता है। पिछले तीन महीनों के दौरान कई उच्च श्रेणी की प्रतिष्ठित कंपनियों द्वारा विभिन्न स्ट्रीम के 150 से अधिक छात्रों को इंटर्नशिप सह प्लेसमेंट के लिए चुना गया। चयनित छात्रों को महिंद्रा, केल्विन क्लेन, कैपिटल वाया, टॉमी हिलफिगर, एवन साइकिल्स, गीतांजलि होमस्टेट, प्लेनेट स्पार्क आदि कई अन्य कंपनियों ने कैंपस में और ऑनलाइन प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान ग्लोबल इंस्टीट्यूट्स के 150 से अधिक छात्रों को 3.50 लाख से 8 लाख रुपए के वार्षिक पैकेज पर अनुबंधित किया। ग्लोबल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के वाइस चेयरमैन डॉ. आकाशदीप सिंह चंदी ने छात्रों को उनके चयन पर बधाई दी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज फ्री:बढ़ते रेट के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, लाडोवाल का 10 बजे करेंगे घेराव
देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा आज फ्री:बढ़ते रेट के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, लाडोवाल का 10 बजे करेंगे घेराव देश का सबसे महंगा टोल प्लाजा लाडोवाल आज सुबह 10 बजे से फ्री हो जाएगा। बढ़ती रेट के खिलाफ किसान आज विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने 10 जून को NHAI (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) को चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि अगर शनिवार तक लाडोवाल टोल प्लाजा की पुरानी दरें लागू नहीं की गईं तो रविवार को इसे पूरी तरह फ्री कर दिया जाएगा। इन नेताओं ने सोशल मीडिया पर यह अल्टीमेटम जारी किया है। साल में तीसरी बार टोल की दरों में बढ़ोतरी की गई है। महंगे टोल से लोगों में गुस्सा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के एनएच-44 पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर इस समय राज्य का सबसे महंगा रोड टैक्स वसूला जा रहा है। इस महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा है। महंगे टोल प्लाजा को लेकर लोगों में काफी गुस्सा बातचीत करते हुए प्रधान दिलबाग सिंह ने कहा कि उनका जत्था सुबह 10 बजे लाडोवाल टोल प्लाजा पर पहुंचेगा। टोल को अनिश्चितकाल के लिए फ्री किया जाएगा। दिलबाग सिंह ने कहा कि लाडोवाल टोल प्लाजा के बढ़े हुए रेट के कारण पूरे देश में हाहाकार मचा हुआ है। अगर किसी वाहन पर फास्ट टैग नहीं है तो उसे एक चक्कर के लिए 430 रुपए टैक्स देना पड़ता है। 150 रुपए से शुरू हुआ था रेट एक समय इस टोल पर रेट 150 रुपए से शुरू हुआ था। उस समय टैग से ऊपर की गाड़ी का एक तरफ का किराया 215 रुपये हुआ करता था। अगर पास की बात करें तो पास 150 रुपये से शुरू हुआ था जो सितंबर 2023 से अब तक 340 रुपए में बन रहा है। अगर लुधियाना के निवासी को फिल्लौर जाना है तो उसका ईंधन खर्च 200 रुपए है जबकि उसका टैक्स 400 रुपए से अधिक है।

अंजुम और सिफ्त कौर पर देश की निगाहें:ओलंपिक में आज साधेंगी निशाना, 50 मीटर विमेंस 3 पोजिशन राइफल में देगी चुनौती
अंजुम और सिफ्त कौर पर देश की निगाहें:ओलंपिक में आज साधेंगी निशाना, 50 मीटर विमेंस 3 पोजिशन राइफल में देगी चुनौती पेरिस ओलंपिक में आज वीरवार को अंजुम मौदगिल और सिफ्त कौर पर सबकी निगाहें है। दोनों आज ही अपने ओलंपिक सफर का आगाज करेगी। दोनों ही विमेंस 50 मीटर राइफल में थ्री पोजिशन मेंस क्वालिफिकेशन में हिस्सा लेगी। दोपहर साढ़े तीन बजे से उनके मुकाबले शुरू होंगे। दोनों को मैडल का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। दोनों का चंडीगढ़ से गहरा रिश्ता है। अंजुम चंडीगढ़ की रहने वाली है तो सिफ्त ने चंडीगढ़ से भी शूटिंग के गुर सीखे हैं। अंजुम पंजाब पुलिस में है सब इंस्पेक्टर अंजुम मौदगिल चंडीगढ़ के सेक्टर-37 की रहने वाली हैं। डीएवी कॉलेज की स्टूडेंट्स रही है। पंजाब पुलिस में सब इंस्पेक्टर के पद पर है। वहीं, सिफ्त कौर पहली बार ओलंपिक में गई है। चंडीगढ़ में उन्होंने कोचिंग ली है। 50 मीटर 3 पोजिशंस में देश की नंबर एक और अंजुम मौदगिल नंबर दो शूटर है। 50 मीटर में घुटने टेककर, लेटकर और खड़े होकर प्रदर्शन निशाना लगाता है। अंजुम दो साल में बनी इंडिया टीम का हिस्सा अंजुम मौदगिल को 2007 में पहली बार उनकी मां ने शुभ मौदगिल ने पिस्टल पकड़ाई थी। वह खुद शिक्षक थी, साथ ही स्कूल में एसोसिएट एनसीसी आफिस की जिम्मेदारी भी थी। इसके बाद उन्होंने चंडीढ़ के सेक्रेड हार्ट स्कूल में दाखिल लिया। साथ ही एनएनसी रखकर शूटिंग पर फोकस किया। मात्र दो साल के बाद वह भारत की जूनियर शूटिंग टीम में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही है। वह टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा ले चुकी है। वहीं, कई अवार्ड उन्होंने अपने नाम किए है। डॉक्टरी की पढ़ाई तक छोड़ी सिफ्त कौर ने शूटिंग के लिए समय दे पाए। इसके लिए उसने अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई तक छोड़ दी थी। वह एमबीबीएस कर रही थी। वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित शूटिंग रेंज से शूटिंग के गुर सीखे है। 50 मीटर मीटर 3 पोजिशंस में सिफ्त कौर की वर्ल्ड रैकिंग 37 है।

अबोहर में युवती ने की आत्महत्या:पानी की डिग्गी में लगाई छलांग; बीमारी के कारण थी मानसिक परेशान
अबोहर में युवती ने की आत्महत्या:पानी की डिग्गी में लगाई छलांग; बीमारी के कारण थी मानसिक परेशान अबोहर में बीमारी से परेशान युवती ने डिग्गी में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। पता चलने पर परिजनों ने युवती के शव को बाहर निकाला। थाना बहाववाला पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामला बाजीदपुरा भोमा गांव का है। मृतक युवती की पहचान 22 वर्षीय रमनदीप कौर के तार पर हुई है। जो पिछले काफी समय से बीमारी से पीड़ित थी। इस कारण मानसिक रूप से परेशान रहती थी। सूचना मिलते की मौके पर पहुंची परिजन सुबह उसने गांव के ही वाटर वर्क्स की डिग्गी में छलांग लगा दी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने इसकी सूचना परिजनों को दी। जिन्होंने तुरंत मौके पर पहुंच कर युवती को बाहर निकाला। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।