ललितपुर में 15 घंटे से पुलिया के अंदर तेंदुआ फंसा हुआ है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी है। खुद निकलने के प्रयास में उसके शरीर पर कई जगहों पर चोटें आ गई हैं। तेंदुए की स्थिति अब खराब हो रही है। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए गुरुवार सुबह कानपुर से डॉक्टरों की टीम पहुंची। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके वन विभाग के कर्मचारियों की टीम भी तैनात है। ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी ने बताया 25 वन कर्मियों की टीम रात भर मौके पर डटी रही है। जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा। देखें 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… मामला जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर स्थित मड़ावरा वन रेंज का है। यहां ग्राम भौंती के पास जंगल किनारे स्थित तालाब की पुलिया में बुधवार शाम 4 बजे को ग्रामीणों ने एक घायल तेंदुए को फंसा देखा। ग्रामीण मदद को पहुंचे तो तेंदुआ पुलिया से बाहर निकला और उन पर हमला करने दौड़ा। पैरों में चोट के कारण वह कुछ कदम ही चल पाया और वापस पुलिया में लौट गया। ग्रामीणों ने मड़ावरा वन अधिकारियों को सूचित किया। डीएफओ डॉ शिरीन सिद्दीकी 25 वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और रातभर डटी रहीं। पर बुधवार को तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। डीएफओ ने बताया- तेंदुआ पुलिया के भीतर किसी तरह से फंस गया है। बाहर नहीं निकल पा रहा है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र वन विभाग ने किसी को नजदीक जाने से मना किया है। वन विभाग के अनुसार, गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब गर्मी के कारण सूख गया है। जंगलों में जल स्रोतों के सूखने के कारण जंगली जानवर मानव बस्तियों की ओर आ रहे हैं। विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया,“तेंदुआ गंभीर रूप से घायल है और फिलहाल चलने में असमर्थ है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और जल्द ही उसे इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।” वन विभाग के अनुसार, जंगलों में जलस्रोतों के सूख जाने के कारण जंगली जानवरों के मानव बस्तियों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट भी जारी किया है। प्रभागीय निदेशक ने दी जानकारी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ. शिरीन सिद्दीकी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि भौंती ग्राम के पास एक पुलिया में तेंदुआ फंसा हुआ है। मौके पर टीम भेजी गई है। तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तेंदुए को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इसके लिए विशेषज्ञों की देखरेख में ही रेस्क्यू किया जा रहा है। तेंदुआ घायल है इसके लिए कानपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़िए- सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए: रात 3 बजे बाइक से पहुंचे; सूटकेस फेंका और चले गए; CCTV में नजर आए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है।। पढ़ें पूरी खबर… ललितपुर में 15 घंटे से पुलिया के अंदर तेंदुआ फंसा हुआ है। वन विभाग की टीम रेस्क्यू में जुटी है। खुद निकलने के प्रयास में उसके शरीर पर कई जगहों पर चोटें आ गई हैं। तेंदुए की स्थिति अब खराब हो रही है। तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए गुरुवार सुबह कानपुर से डॉक्टरों की टीम पहुंची। सुरक्षा के दृष्टिकोण से मौके वन विभाग के कर्मचारियों की टीम भी तैनात है। ग्रामीणों का जमावड़ा लगा हुआ है। डीएफओ डॉ. शिरीन सिद्दीकी ने बताया 25 वन कर्मियों की टीम रात भर मौके पर डटी रही है। जल्द ही तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया जाएगा। देखें 3 तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा मामला… मामला जिला मुख्यालय से करीब 75 किलोमीटर दूर स्थित मड़ावरा वन रेंज का है। यहां ग्राम भौंती के पास जंगल किनारे स्थित तालाब की पुलिया में बुधवार शाम 4 बजे को ग्रामीणों ने एक घायल तेंदुए को फंसा देखा। ग्रामीण मदद को पहुंचे तो तेंदुआ पुलिया से बाहर निकला और उन पर हमला करने दौड़ा। पैरों में चोट के कारण वह कुछ कदम ही चल पाया और वापस पुलिया में लौट गया। ग्रामीणों ने मड़ावरा वन अधिकारियों को सूचित किया। डीएफओ डॉ शिरीन सिद्दीकी 25 वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचीं और रातभर डटी रहीं। पर बुधवार को तेंदुए को रेस्क्यू नहीं किया जा सका। डीएफओ ने बताया- तेंदुआ पुलिया के भीतर किसी तरह से फंस गया है। बाहर नहीं निकल पा रहा है। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। लेकिन सुरक्षा के मद्देनज़र वन विभाग ने किसी को नजदीक जाने से मना किया है। वन विभाग के अनुसार, गांव से एक किलोमीटर दूर स्थित तालाब गर्मी के कारण सूख गया है। जंगलों में जल स्रोतों के सूखने के कारण जंगली जानवर मानव बस्तियों की ओर आ रहे हैं। विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट जारी कर दिया है। वन क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया,“तेंदुआ गंभीर रूप से घायल है और फिलहाल चलने में असमर्थ है। रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई है और जल्द ही उसे इलाज के लिए सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा।” वन विभाग के अनुसार, जंगलों में जलस्रोतों के सूख जाने के कारण जंगली जानवरों के मानव बस्तियों की ओर आने की घटनाएं बढ़ रही हैं। विभाग ने आसपास के क्षेत्रों में अलर्ट भी जारी किया है। प्रभागीय निदेशक ने दी जानकारी प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी डॉ. शिरीन सिद्दीकी ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि भौंती ग्राम के पास एक पुलिया में तेंदुआ फंसा हुआ है। मौके पर टीम भेजी गई है। तेंदुए को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। तेंदुए को किसी प्रकार की क्षति न पहुंचे। इसके लिए विशेषज्ञों की देखरेख में ही रेस्क्यू किया जा रहा है। तेंदुआ घायल है इसके लिए कानपुर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम को भी बुलाया गया है। ——————— ये खबर भी पढ़िए- सूटकेस में महिला की लाश दिल्ली से गाजियाबाद फेंकने आए: रात 3 बजे बाइक से पहुंचे; सूटकेस फेंका और चले गए; CCTV में नजर आए गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में सूटकेस में मिली महिला की लाश दिल्ली से लाकर फेंकी गई थी। यह बात तब सामने आई, जब पुलिस ने घटनास्थल के 5Km के दायरे में लगे CCTV चेक किए। पहला ढाबे पर और दूसरा एक दुकान के बाहर लगे CCTV में एक बाइक दिखी। बाइक पर 2 युवक बैठे दिखे। पीछे बैठे शख्स के पास वैसा ही हरा सूटकेस दिखा, जैसा क्राइम स्पॉट पर मिला है।। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
घायल तेंदुए की दहाड़ से भागे लोग, VIDEO:18 घंटे से पुलिया के नीचे फंसा, बाहर निकलने में जख्मी हुआ; कानपुर से पहुंचे एक्सपर्ट
