पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवा ने चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट से मुलाकात की है। इस दौरान कुलतार सिंह संधवा ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कैरोलीन रोवेट ने पंजाब की राजनीतिक कार्यप्रणाली को समझा और उस पर जानकारी ली। बता दें कि कैरोलीन फ्रांस, इंडोनेशिया, बहामास और हैती जैसे देशों में काम कर चुकी हैं। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवा ने कैरोलीन से पंजाब की सब्जियों और फलों के निर्यात के मुद्दे पर चर्चा की और उनसे सहयोग मांगा। ताकि पंजाब के किसानों को इसका लाभ मिल सके। पंजाब की सब्जियों और फलों का स्वाद दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकता। फिरोजपुर की लाल मिर्च देश की सबसे अच्छी मिर्च- संधवा उन्होंने कहा कि फिरोजपुर की लाल मिर्च देश की सबसे अच्छी मिर्च है। वे कृषि प्रसंस्करण में सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की कृषि को उन्नत करने का प्रयास कर रहे हैं और पराली जलाने की प्रथा को समाप्त करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। अवैध प्रवासन की धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने पर हुई चर्चा बैठक में प्रमुख चुनौतियों से निपटने और आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग बढ़ाने पर अहम बातचीत की गई। इसमें सबसे अहम मुद्दा अवैध प्रवासन का था। अवैध रूप से प्रवासन करवाने वाले ठग ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की गई। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवा ने चंडीगढ़ में ब्रिटिश उप उच्चायुक्त कैरोलीन रोवेट से मुलाकात की है। इस दौरान कुलतार सिंह संधवा ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। कैरोलीन रोवेट ने पंजाब की राजनीतिक कार्यप्रणाली को समझा और उस पर जानकारी ली। बता दें कि कैरोलीन फ्रांस, इंडोनेशिया, बहामास और हैती जैसे देशों में काम कर चुकी हैं। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह संधवा ने कैरोलीन से पंजाब की सब्जियों और फलों के निर्यात के मुद्दे पर चर्चा की और उनसे सहयोग मांगा। ताकि पंजाब के किसानों को इसका लाभ मिल सके। पंजाब की सब्जियों और फलों का स्वाद दुनिया में कहीं और नहीं मिल सकता। फिरोजपुर की लाल मिर्च देश की सबसे अच्छी मिर्च- संधवा उन्होंने कहा कि फिरोजपुर की लाल मिर्च देश की सबसे अच्छी मिर्च है। वे कृषि प्रसंस्करण में सुधार के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की कृषि को उन्नत करने का प्रयास कर रहे हैं और पराली जलाने की प्रथा को समाप्त करने के लिए कड़े प्रयास किए जा रहे हैं। अवैध प्रवासन की धोखाधड़ी पर अंकुश लगाने पर हुई चर्चा बैठक में प्रमुख चुनौतियों से निपटने और आपसी विकास को बढ़ावा देने के लिए सहयोग बढ़ाने पर अहम बातचीत की गई। इसमें सबसे अहम मुद्दा अवैध प्रवासन का था। अवैध रूप से प्रवासन करवाने वाले ठग ट्रैवल एजेंसियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर भी चर्चा की गई। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
पंजाब उपचुनाव- SAD के 4 पूर्व नेता चुनाव लड़ रहे:पूर्व मंत्री और बादल परिवार के सदस्य शामिल, 1 बागी होकर निर्दलीय मैदान में
पंजाब उपचुनाव- SAD के 4 पूर्व नेता चुनाव लड़ रहे:पूर्व मंत्री और बादल परिवार के सदस्य शामिल, 1 बागी होकर निर्दलीय मैदान में पंजाब में हो रहे उपचुनाव से भले ही शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने दूरी बना ली हो, लेकिन पार्टी के 4 पूर्व नेता और एक बागी नेता इस चुनाव में उतर चुके हैं। 4 नेताओं ने अलग अलग पार्टियों से नामांकन भरा है, जबकि एक नेता निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे हैं। SAD से निकले नेताओं पर सबसे ज्यादा भरोसा भाजपा ने जताया है क्योंकि 4 में से 3 सीटों पर भाजपा ने उन नेताओं को उतारा है जो कभी अकाली दल में रह चुके हैं। इन नेताओं में चब्बेवाल सीट से भाजपा उम्मीदवार सोहन सिंह ठंडल, गिद्दड़बाहा से मनप्रीत सिंह बादल और डेरा बाबा से रविकरण काहलों शामिल हैं। इन नेताओं के अलावा गिद्दड़बाहा से आम आदमी पार्टी (AAP) की टिकट पर मैदान में उतरे हरदीप सिंह ढिल्लों भी SAD में रह चुके हैं। उधर गिद्दड़बाहा से ही निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतरे जगमीत बराड़ ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर नामांकन पर बगावत करदी है। खास बात है कि तकरीबन साढ़े 4 साल पहले भाजपा और अकाली दल का गठबंधन था। लेकिन किसान आंदोलन के बाद ही इन दोनों के बीच का गठबंधन टूट गया था। गिद्दड़बाहा से 3 पूर्व अकाली नेता आमने सामने 1. मनप्रीत सिंह बादल गिद्दड़बाहा में अकाली दल के 3 पूर्व नेता मैदान में हैं। इस सीट पर पूर्व अकाली नेता मनप्रीत सिंह बादल जो भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। इन्होंने 1995 में अकाली दल को गिद्दड़बाहा से तब जीत दिलाई थी, जब अकाली दल का ग्राफ काफी नीचे गिर चुका था। हालांकि उन्होंने अकाली दल छोड़, अपनी अलग पार्टी ‘पीपुल्स पार्टी ऑफ पंजाब’ बनाई थी। कुछ ही समय बाद ये कांग्रेस में शामिल हो गए थे। फिर 2023 में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गए थे उनके करियर का सबसे लंबा अरसा अकाली दल के साथ ही निकला है। मनप्रीत पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के भाई गुरदास सिंह बादल के बेटे हैं। 2. हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों दूसरा बड़ा नाम हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों का है। इन्होंने AAP की टिकट पर गिद्दड़बाहा से नामांकन भरा है। डिंपी ढिल्लों भी खुद अकाली दल में रहे हैं। उपचुनावों की घोषणा के कुछ समय पहले ही उन्होंने अकाली दल पर परिवारवाद के आरोप लगाते हुए पार्टी को अलविदा कहा था। डिंपी ढिल्लों को एक समय में सुखबीर बादल का कंधा माना जाता था। 3. जगमीत सिंह बराड़ गिद्दड़बाहा से तीसरा नाम जगमीत सिंह बराड़ का है। यह काफी समय तक कांग्रेस में रहे और बादल परिवार के विरोधी माना जाते थे। लेकिन 19 अप्रैल 2019 को उन्होंने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल की मौजूदगी में शिरोमणि अकाली दल जॉइन की थी। पार्टी ने इन्हें वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया। साथ ही 2022 के चुनावों के लिए मौर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार भी घोषित किया गया था। इन दो नेताओं पर भी भाजपा ने जताया विश्वास 1- सोहन सिंह ठंडल
नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख से एक दिन पहले अकाली दल में तब हलचल मच गई, जब अकाली दल के सीनियर नेता व पूर्व मंत्री रहे सोहन सिंह ठंडल ने इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे देने के 4 घंटों में ही उनके लिए होशियारपुर में विशेष कार्यक्रम रखा गया, जहां सीनियर भाजपा नेताओं ने उन्हें पार्टी जॉइन करवा दी। साथ ही भाजपा ने चब्बेवाल सीट से सोहन सिंह ठंडल को उम्मीदवार घोषित कर दिया। 2-करण सिंह काहलों
पंजाब की सियासत में अकाली दल से जुड़े रहे काहलों परिवार के बेटे रवि करण ने लोकसभा चुनाव 2024 के पहले ही बगावत की थी और भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने सुखबीर बादल की प्रधानगी को चुनौती देते हुए पार्टी पर कई सवाल उठाए थे। रवि करण सिंह काहलों को भाजपा ने डेरा बाबा नानक से उम्मीदवार बनाया है।
पंजाब-चंडीगढ़ में 2 सितंबर को एक्टिव होगा मानसून:येलो अलर्ट किया जारी, दो दिन खुश्क रहेगा मौसम; डैम के जलस्तर चिंताजनक
पंजाब-चंडीगढ़ में 2 सितंबर को एक्टिव होगा मानसून:येलो अलर्ट किया जारी, दो दिन खुश्क रहेगा मौसम; डैम के जलस्तर चिंताजनक पंजाब और चंडीगढ़ में शनिवार व रविवार दिन खुश्क रहने का अनुमान है। शुक्रवार का दिन भी खुश्क रहा। जिसके चलते पंजाब के औसतन तापमान में 5.9 डिग्री और चंडीगढ़ के तापमान में 4.6 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। अगस्त महीने में 8 फीसदी अधिक बारिश हुई है। लेकिन सीजन में अभी भी 24 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसका असर अगले साल के बिजली उत्पादन और सिंचाई पर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को पंजाब और चंडीगढ़ के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया। वहीं, बारिश के आसार भी ना के बराबर ही हैं। कुछ इलाकों में पाकेट रेन की संभावनाएं बन रही हैं। 2 को एक्टिव होगा मानसून पंजाब और चंडीगढ़ में 2 सितंबर को मानसून एक्टिव होने के आसार बन रहे हैं। पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य जिलों के लिए कोई अलर्ट नहीं है। लेकिन इस दिन चंडीगढ़ सहित अधिकतर जिलों में अच्छी बारिश की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ये संभावनाएं 3 सितंबर को भी रहेंगी। डैम का जलस्तर पूर्ण भराव से अभी दूर पंजाब पर प्रभाव डालने वाले 3 डैम का जलस्तर चिंता का विषय बना हुआ है। पंजाब और हिमाचल प्रदेश में 1 जून से 30 अगस्त तक क्रमश: 24 फीसदी व 22 फीसदी कम बारिश हुई है। जिसके चलते उत्तर भारत के 3 प्रमुख डैम भाखड़ा, पोंग व थीन डैम अपनी क्षमता के कोसों दूर हैं। 30 अगस्त 2024 सुबह 6 बजे तक के आंकड़ों के अनुसार भाखड़ा का जल भराव अपनी क्षमता का 70.60, पोंग डैम का 63.57 और थीन डैम 49.3 फीसदी है। सतलुज नदी पर बने भाखड़ा डैम का जलस्तर 1638.35 फीट, ब्यास नदी पर पोंग डैम का भराव 1360.67 फीट और रावी नदी पर थीन डेम का भराव 1644.69 फीट है। तीनों डैम अगर अपनी क्षमता के अनुसार ना भर पाए तो अगले साल बिजली उत्पादन के साथ-साथ सिंचाई के लिए पर्याप्त जल नहीं मिल पाएगा।
जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर चर्चा में:दंपति ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो किया, दोनों के तलाक की चर्चा
जालंधर का कुल्हड़ पिज्जा कपल फिर चर्चा में:दंपति ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे को अनफॉलो किया, दोनों के तलाक की चर्चा पंजाब के जालंधर का चर्चित कुल्हड़ पिज्जा एक बार फिर चर्चा में हैं। मशहूर कुल्हड़ पिज्जा कपल ने एक दूसरे को सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अनफॉलो कर दिया है। शहर में दोनों के बीच तलाक की चर्चा छिड़ी हुई है। दोनों की आईडी से एक दूसरे को अनफॉलो किया गया है। सहज अरोड़ा के अकाउंट पर उनकी पत्नी गुरप्रीत का नाम लिखा हुआ है। मगर गुरप्रीत के अकाउंट से उनका नाम भी हटा दिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों के तलाक लेने की अफवाह फैली हुई है। फिलहाल कपल द्वारा इसे लेकर कोई बयान नहीं जारी किया गया है। बता दें कि हाल ही में सहज अरोड़ा की पत्नी गुरप्रीत कौर का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक होने की जानकारी कपल द्वारा साझा की गई थी। मगर बात में अकाउंट को रिकवर कर लिया गया था। कुल्हड़-पिज्जा कपल के बारे में सिलसिलेवार ढंग से पढ़ें… देश में पहली बार कुल्हड़ में पिज्जा बनाया पंजाब के जालंधर में भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक) से बीआर अंबेडकर चौक (नकोदर चौक) की ओर जाते रास्ते पर स्थित कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा देश में पहली बार कुल्हड़ पिज्जा नाम से पिज्जा बनाया था। जिसके बाद नई चीज देखकर फूड ब्लॉगर्स आने लगे तो पूरे पंजाब के साथ-साथ कपल देश में काफी मशहूर हो गया। दुकान के बाहर काउंटर लगाकर सहज ने काम शुरू किया था। जब उनकी शादी गुरप्रीत के साथ हुई तो उनकी किस्मत बदल गई और काम ऊंचाइयां छूने लगा। कपल काफी मशहूर हो गया था, तो सोशल मीडिया पर दोनों के फॉलोअर्स भी बढ़ने लगे। दोनों पंजाब में काफी चर्चित हो गए थे। कपल विवाद में पहली बार तब आया, जब कपल द्वारा एक एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की गई थी। इस मामले में जालंधर सिटी पुलिस ने गन कल्चर प्रमोट करने के आरोपों में केस दर्ज कर लिया था। हालांकि दोनों को थाने में ही जमानत दे दी गई थी। कपल के अश्लील वीडियो हुए थे वायरल
इसके बाद कपल दोबारा तब चर्चा में आया जब उन्हीं के रेस्टोरेंट में काम करनी वाली एक कर्मचारी ने दोनों के कुछ निजी और अश्लील वीडियो वायरल कर दिए। वीडियो वायरल हुआ तो पहले कपल ने कहा कि उक्त वीडियो फेक है। मगर, जब कपल का ये बयान सामने आया तो एक और वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। जिसके बाद कपल द्वारा मामले की शिकायत कमिश्नरेट पुलिस को दी गई थी। जालंधर में थाना-4 की पुलिस ने सहज के बयान पर आरोपी पाई गई पूर्व कर्मचारी तनिशा वर्मा और अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि आरोपी लड़की के परिवार ने आरोप लगाया था कि जॉब के दौरान लड़की का मोबाइल जमा कर लेते थे। बीच में एक दिन सहज अरोड़ा ने लड़की का फोन यूज किया था। पुलिस ने उक्त लड़की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच जब वह एक पॉडकास्ट में पहुंचा तो उन्होंने माना कि उक्त वीडियो उन्होंने बनाया था। मगर ये नहीं सोचा था कि वो वायरल हो जाएगा। निहंगों ने कपल से पगड़ी वापस मांगी थी करीब एक माह पहले बाबा बुड्ढा दल के निहंग बाबा मान सिंह अकाली द्वारा कपल के रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचकर विरोध किया गया था और कहा गया था कि सहज अपनी पगड़ी उतार कर हमें दे दें या फिर वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पत्नी के साथ वीडियो डालने बंद कर दे। निहंगों ने मांग की थी कि कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा वायरल हुई अश्लील वीडियो को लेकर बच्चों पर गलत असर पड़ रहा है। निहंगों ने धमकी दी कि अगर कुल्हड़ पिज्जा कपल सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म से जितनी भी वीडियो हैं, उन्हें डिलीट कर देता है तो ठीक, नहीं तो फिर वह चाहे पुलिस को बुला लें और उनके सामने वह उनकी पगड़ी को वापस कर दें। उसके बाद वह जो वीडियो बनाए, उससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। निहंगों ने कहा था कि अगर वह वीडियो डिलीट नहीं करता तो उसके खिलाफ वह सख्त एक्शन लेंगे। निहंगों ने कहा कि वह जेल जाने से नहीं डरते, वह इस मामले को लेकर रोष जाहिर रखेंगे। थाना डिवीजन नंबर 4 के प्रभारी ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह मामला शांत करवाया था। जाते जाते निहंगों ने धमकी दी थी कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद इसपर एक्शन लेंगे। जिसके बाद कपल हाईकोर्ट चला गया।