चंडीगढ़ पुलिस ने अपने 93 कर्मचारी का प्रमोशन किया है। यह नियमित प्रमोशन है। इसमें 41 को सब इंस्पेक्टर और 48 को ASI के रूप में पदोन्नत किया गया है। इसकी जानकारी डीजीपी चंडीगढ़ की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा की है। चंडीगढ़ के डीजीपी एसएस यादव ने जानकारी देते हुए लिखा है कि पुलिसकर्मियों के उत्साह और कड़ी मेहनत के लिए समय पर उनकी पदोन्नति बहुत जरूरी है। इसीलिए जिन लोगों की पदोन्नति होनी थी, उन्हें पदोन्नत किया गया है। 1938 सीरियल नंबर से ऊपर वालों का लगा नंबर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से जिन लोगों को ASI के रूप में पदोन्नत किया गया है, उनमें पुलिस के रेजीमेंटल नंबर 1938 और उससे ऊपर वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। 1938 से लेकर 1970 रेजीमेंटल नंबर तक के सभी लोगों को पदोन्नति कर ASI बना दिया गया है। जिन लोगों को इंस्पेक्टर के तौर पर पदोन्नति किया गया है उनमें ज्ञान सिंह, सतनाम सिंह और सरिता राय का नाम शामिल है। इन तीनों को अब इंस्पेक्टर का दर्जा दिया गया है। पिछले दिनों डीजीपी ने किए थे ट्रांसफर पिछले दिनों चंडीगढ़ के डीजीपी एसएस यादव की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया था। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के करीब 2763 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया था। जिसमें लगभग सभी थाने, सभी स्पेशल विंग में तैनात जवानों को इधर से उधर किया गया था। यह जवान काफी दिनों से एक ही जगह पर ड्यूटी कर रहे थे। यहां तक की जो पुलिस मुलाजिम कई थाना प्रभारी के साथ काम कर रहे थे, उनका भी तबादला कर दिया गया था। यहां देखें पूरी लिस्ट… चंडीगढ़ पुलिस ने अपने 93 कर्मचारी का प्रमोशन किया है। यह नियमित प्रमोशन है। इसमें 41 को सब इंस्पेक्टर और 48 को ASI के रूप में पदोन्नत किया गया है। इसकी जानकारी डीजीपी चंडीगढ़ की तरफ से सोशल मीडिया पर साझा की है। चंडीगढ़ के डीजीपी एसएस यादव ने जानकारी देते हुए लिखा है कि पुलिसकर्मियों के उत्साह और कड़ी मेहनत के लिए समय पर उनकी पदोन्नति बहुत जरूरी है। इसीलिए जिन लोगों की पदोन्नति होनी थी, उन्हें पदोन्नत किया गया है। 1938 सीरियल नंबर से ऊपर वालों का लगा नंबर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से जिन लोगों को ASI के रूप में पदोन्नत किया गया है, उनमें पुलिस के रेजीमेंटल नंबर 1938 और उससे ऊपर वाले लोगों को पदोन्नत किया गया है। 1938 से लेकर 1970 रेजीमेंटल नंबर तक के सभी लोगों को पदोन्नति कर ASI बना दिया गया है। जिन लोगों को इंस्पेक्टर के तौर पर पदोन्नति किया गया है उनमें ज्ञान सिंह, सतनाम सिंह और सरिता राय का नाम शामिल है। इन तीनों को अब इंस्पेक्टर का दर्जा दिया गया है। पिछले दिनों डीजीपी ने किए थे ट्रांसफर पिछले दिनों चंडीगढ़ के डीजीपी एसएस यादव की तरफ से चंडीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया था। इसमें चंडीगढ़ पुलिस के करीब 2763 कर्मचारियों का ट्रांसफर कर दिया था। जिसमें लगभग सभी थाने, सभी स्पेशल विंग में तैनात जवानों को इधर से उधर किया गया था। यह जवान काफी दिनों से एक ही जगह पर ड्यूटी कर रहे थे। यहां तक की जो पुलिस मुलाजिम कई थाना प्रभारी के साथ काम कर रहे थे, उनका भी तबादला कर दिया गया था। यहां देखें पूरी लिस्ट… पंजाब | दैनिक भास्कर
