हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। कटोशी के पास एक निजी बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। यह बस सलूणी से चुराह क्षेत्र के भंजराडू गांव की ओर जा रही थी। बस सुबह 7 बजे अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। जानकारी के अनुसार चालक ने ब्रेक फेल होने का एहसास होते ही तत्काल कार्रवाई की। उसने बस को सड़क किनारे लगे पैराफिट से टकरा दिया। यह निर्णय यात्रियों की जान बचाने में अहम साबित हुआ। बस के पैराफिट से टकराते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर और कंडक्टर ने स्थिति को संभाला। उन्होंने सभी यात्रियों को शांति से बस से बाहर निकाला। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ और समय पर लिए गए निर्णय से सभी यात्रियों की जान बच गई। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में सलूणी-हिमगिरी मार्ग पर एक बड़ी दुर्घटना टल गई। कटोशी के पास एक निजी बस की ब्रेक अचानक फेल हो गई। बस में करीब 15 से 20 यात्री सवार थे। यह बस सलूणी से चुराह क्षेत्र के भंजराडू गांव की ओर जा रही थी। बस सुबह 7 बजे अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई थी। जानकारी के अनुसार चालक ने ब्रेक फेल होने का एहसास होते ही तत्काल कार्रवाई की। उसने बस को सड़क किनारे लगे पैराफिट से टकरा दिया। यह निर्णय यात्रियों की जान बचाने में अहम साबित हुआ। बस के पैराफिट से टकराते ही यात्रियों में हड़कंप मच गया। ड्राइवर और कंडक्टर ने स्थिति को संभाला। उन्होंने सभी यात्रियों को शांति से बस से बाहर निकाला। इस घटना में कोई यात्री घायल नहीं हुआ। ड्राइवर की सूझबूझ और समय पर लिए गए निर्णय से सभी यात्रियों की जान बच गई। हिमाचल | दैनिक भास्कर
