चरखी दादरी जिले के गांव रानीला में पेयजल किल्लत बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। रविवार को महिलाओं ने जलघर पर पहुंचकर ताला जड़ दिया और सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों पर धमकी देने के आरोप
रोष जता रही महिला सावित्री, सुनीता, कविता, संतोष, रेखा, कमला आदि ने बताया कि कुछ लोगों ने पेयजल सप्लाई की मैन लाइन में नल लगा रखे हैं। जिससे गांव के दूसरे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान किए जाने की बजाय उल्टे उनकी पानी सप्लाई बंद करने की धमकी दी जाती है। जिससे परेशान होकर उन्होंने जलघर पर ताला जड़ा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने जलघर पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। कार्यकारी अभियंता ने दिया आश्वासन रोष जता रहे लोगों ने बताया कि कार्यकारी अभियंता सोहनलाल ने फोन के माध्यम से समस्या का समाधान करवाने और मनमानी करने वाले कर्मचारियों के तबादले का आश्वासन दिया है। जिसके बाद उन्होंने जलघर का ताला खोल दिया है। लेकिन यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। चरखी दादरी जिले के गांव रानीला में पेयजल किल्लत बनी हुई है। जिससे ग्रामीणों में रोष है। रविवार को महिलाओं ने जलघर पर पहुंचकर ताला जड़ दिया और सरकार और विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। वहीं ग्रामीणों ने कर्मचारियों पर धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं। कर्मचारियों पर धमकी देने के आरोप
रोष जता रही महिला सावित्री, सुनीता, कविता, संतोष, रेखा, कमला आदि ने बताया कि कुछ लोगों ने पेयजल सप्लाई की मैन लाइन में नल लगा रखे हैं। जिससे गांव के दूसरे घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता। समस्या को लेकर वे कई बार संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को अवगत भी करवा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान किए जाने की बजाय उल्टे उनकी पानी सप्लाई बंद करने की धमकी दी जाती है। जिससे परेशान होकर उन्होंने जलघर पर ताला जड़ा है। समस्या का समाधान नहीं होने पर महिलाओं ने जलघर पर धरना प्रदर्शन शुरू करने की चेतावनी दी है। कार्यकारी अभियंता ने दिया आश्वासन रोष जता रहे लोगों ने बताया कि कार्यकारी अभियंता सोहनलाल ने फोन के माध्यम से समस्या का समाधान करवाने और मनमानी करने वाले कर्मचारियों के तबादले का आश्वासन दिया है। जिसके बाद उन्होंने जलघर का ताला खोल दिया है। लेकिन यदि उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा | दैनिक भास्कर
