प्रयागराज में सपा नेता का अश्लील वीडियो:हाथ में शराब की बोतल लिए लड़की को गोद में बैठाए दिख रहा; बोला- फर्जी है

प्रयागराज में सपा नेता का अश्लील वीडियो:हाथ में शराब की बोतल लिए लड़की को गोद में बैठाए दिख रहा; बोला- फर्जी है

प्रयागराज में सपा नेता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक युवती साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वहीं, युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े दिख रही है। वह बेड पर सपा नेता की गोद में बैठी है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव है। वह मेजा लोहारी का रहने वाला है और साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष रह चुका है। वीडियो में सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं, सपा नेता मुखिया यादव कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। मुझे बदनाम करने के लिए मेरी ही पार्टी के एक विधायक की साजिश है। मैं इसकी शिकायत अफसरों से करूंगा। शराब पार्टी के बुलाई गई थीं लड़कियां
वीडियो में मुखिया यादव (45) के बगल में दो अन्य लोग भी हैं। वो भी सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीडियो एक बंद कमरे का है। माना जा रहा है कि डांस और मस्ती के दौरान इसे बनाया गया। इसमें दिख रहा है कि सपा नेता मुखिया यादव अपने 4-5 साथियों के साथ शराब पी रहा है। वहीं वीडियो में 2-3 युवतियां भी नजर आ रही हैं। सपा नेता पर मेजा थाने पर दर्ज हैं कई मुकदमे
वीडियो में दिख रहा सपा नेता मुखिया यादव प्रयागराज के कई बार के सांसद का काफी करीबी बताया जाता है। इसी के चलते वह 2024 में सिरसा साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष बना था। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान मुखिया यादव का मेजा में पुलिस वालों से विवाद हो गया था। सोशल मीडिया पर वह वीडियो भी वायरल हुआ था। सपा नेता बोला- ये मेरी पार्टी के विधायक की साजिश
अश्लील वीडियो के मामले में मुखिया यादव का कहना है कि यह साजिश है। वीडियो फर्जी है। इसे वायरल करने में मेरी पार्टी के विधायक की साजिश लग रही है। अभी परिवार में शादी है, इसलिए व्यस्त हूं। शादी से खाली होकर अफसरों से लिखित रूप से शिकायत करूंगा। वीडियो कब बनाया गया, मुझे नहीं पता। कोई फ्रंट पर भी नहीं आ रहा है। मुखिया यादव 15 साल से समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। वह मेजा से जिला सचिव, तहसील उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में मेजा तहसील प्रभारी रह चुका है। वह ठेकेदारी का भी काम करता है। सड़क निर्माण, बोरिंग, प्रॉपर्टी का भी काम है। सपा नेता पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेजा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट है। उस पर हत्या का प्रयास, मारपीट, बवाल तोड़-फोड़, सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम करने, चुनाव के दौरान हंगामा करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी बोले- वीडियो की जांच कराई जाएगी
सपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। डीसीपी का कहना है कि वीडियो की पहले जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो भी वायरल 130 अश्लील वीडियो सामने आए, पत्नी ने शिकायत की थी
दो दिन पहले मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 वीडियो वायरल हुए थे। इनमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया- मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है। घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है। इस मामले पर अखिलेश ने X पर पोस्ट किया। लिखा- भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। —————————- ये खबर भी पढ़िए- अब्बास अंसारी की मऊ विधानसभा सीट रिक्त घोषित, रविवार को सचिवालय खुला, आयोग को उपचुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने विधायक अब्बास अंसारी की मऊ विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। मऊ MP/MLA कोर्ट ने शनिवार को अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट का आदेश मिलते ही रविवार के दिन विधानसभा सचिवालय खोला गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने अब्बास अंसारी की सदस्यता समाप्त कर दी। साथ ही मऊ सीट को रिक्त घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर… प्रयागराज में सपा नेता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह एक युवती साथ अश्लील हरकतें करते नजर आ रहे हैं। वहीं, युवती शराब की बोतल हाथ में पकड़े दिख रही है। वह बेड पर सपा नेता की गोद में बैठी है। वीडियो में दिख रहा सपा नेता रामसागर उर्फ मुखिया यादव है। वह मेजा लोहारी का रहने वाला है और साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष रह चुका है। वीडियो में सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने मामले में मेजा थाने में रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। वहीं, सपा नेता मुखिया यादव कहना है कि यह वीडियो फर्जी है। मुझे बदनाम करने के लिए मेरी ही पार्टी के एक विधायक की साजिश है। मैं इसकी शिकायत अफसरों से करूंगा। शराब पार्टी के बुलाई गई थीं लड़कियां
वीडियो में मुखिया यादव (45) के बगल में दो अन्य लोग भी हैं। वो भी सपा से जुड़े बताए जा रहे हैं। वीडियो एक बंद कमरे का है। माना जा रहा है कि डांस और मस्ती के दौरान इसे बनाया गया। इसमें दिख रहा है कि सपा नेता मुखिया यादव अपने 4-5 साथियों के साथ शराब पी रहा है। वहीं वीडियो में 2-3 युवतियां भी नजर आ रही हैं। सपा नेता पर मेजा थाने पर दर्ज हैं कई मुकदमे
वीडियो में दिख रहा सपा नेता मुखिया यादव प्रयागराज के कई बार के सांसद का काफी करीबी बताया जाता है। इसी के चलते वह 2024 में सिरसा साधन सहकारी समिति का अध्यक्ष बना था। वहीं, विधानसभा चुनाव के दौरान मुखिया यादव का मेजा में पुलिस वालों से विवाद हो गया था। सोशल मीडिया पर वह वीडियो भी वायरल हुआ था। सपा नेता बोला- ये मेरी पार्टी के विधायक की साजिश
अश्लील वीडियो के मामले में मुखिया यादव का कहना है कि यह साजिश है। वीडियो फर्जी है। इसे वायरल करने में मेरी पार्टी के विधायक की साजिश लग रही है। अभी परिवार में शादी है, इसलिए व्यस्त हूं। शादी से खाली होकर अफसरों से लिखित रूप से शिकायत करूंगा। वीडियो कब बनाया गया, मुझे नहीं पता। कोई फ्रंट पर भी नहीं आ रहा है। मुखिया यादव 15 साल से समाजवादी पार्टी से जुड़ा है। वह मेजा से जिला सचिव, तहसील उपाध्यक्ष और लोकसभा चुनाव में मेजा तहसील प्रभारी रह चुका है। वह ठेकेदारी का भी काम करता है। सड़क निर्माण, बोरिंग, प्रॉपर्टी का भी काम है। सपा नेता पर 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मेजा थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट है। उस पर हत्या का प्रयास, मारपीट, बवाल तोड़-फोड़, सरकारी काम में बाधा डालने, सड़क जाम करने, चुनाव के दौरान हंगामा करने के आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। डीसीपी बोले- वीडियो की जांच कराई जाएगी
सपा नेता का वीडियो सामने आने के बाद डीसीपी यमुना नगर विवेक चंद्र यादव ने कोतवाली पुलिस को केस दर्ज करने का आदेश दिया। डीसीपी का कहना है कि वीडियो की पहले जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भाजपा नेत्री के बेटे के अश्लील वीडियो भी वायरल 130 अश्लील वीडियो सामने आए, पत्नी ने शिकायत की थी
दो दिन पहले मैनपुरी में भाजपा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष के बेटे के करीब 130 वीडियो वायरल हुए थे। इनमें वह एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद युवक की पत्नी ने थाने में शिकायत की है। उसने बताया- मेरे पति का एक महिला के साथ अवैध संबंध है। वो उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं। वीडियो बनाकर मुझे दिखाते हैं। कहते हैं कि तुम मेरा कुछ नहीं कर पाओगी। मेरी मां भाजपा की बड़ी नेता हैं। शादी के बाद से ही मुझे प्रताड़ित किया जा रहा है। महिला नेता के बेटे के जो वीडियो सामने आए हैं, वो शहर के विभिन्न होटल और रेस्टोरेंट में बनाए गए हैं। वीडियो में दिख रही महिला भी शहर की रहने वाली है, जिसने अपने पति को छोड़ दिया है। घटना के बाद महिला नेता का फोन बंद है। इस मामले पर अखिलेश ने X पर पोस्ट किया। लिखा- भाजपाई नेताओं और उनके परिजनों के कुकृत्यों के सिलसिलेवार खुलासों की कड़ी में मैनपुरी से ‘130 वीडियो’ का महाभंडाफोड़, भाजपाइयों के कुख्यात कर्नाटक कांड से टक्कर लेता दिख रहा है। —————————- ये खबर भी पढ़िए- अब्बास अंसारी की मऊ विधानसभा सीट रिक्त घोषित, रविवार को सचिवालय खुला, आयोग को उपचुनाव कराने का प्रस्ताव भेजा उत्तर प्रदेश विधानसभा सचिवालय ने विधायक अब्बास अंसारी की मऊ विधानसभा सीट को रिक्त घोषित कर दिया है। मऊ MP/MLA कोर्ट ने शनिवार को अब्बास अंसारी को हेट स्पीच मामले में 2 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट का आदेश मिलते ही रविवार के दिन विधानसभा सचिवालय खोला गया। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने अब्बास अंसारी की सदस्यता समाप्त कर दी। साथ ही मऊ सीट को रिक्त घोषित करने का आदेश जारी कर दिया। पढ़ें पूरी खबर…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर