आगरा में चांदी गलाने की फैक्ट्री में भट्टी में विस्फोट हो गया। जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर झुलस गए हैं। हादसा गुरुवार दोपहर 3 बजे हुआ। बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एक एक करके तीन भट्टियां फटी हैं। घायलों को गंभीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। धमाके का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें धमाके के बाद गली से गुजर रहे एक व्यक्ति पर भी चिंगारी गिरी दुकानदारों ने उसके ऊपर पानी डाला विस्फोट की आवाज से बाजार में अफरा तफरी मच गई। घटना किनारी बाजार की है। जहां पर संकरी गलियां हैं। इसलिए यहां छोटी छोटी दुकानें हैं। देखिए विस्फोट के बाद की तस्वीरें तीसरी मंजिल पर था कारखाना अब तक मिली जानकारी के अनुसार कारखाना तीसरी मंजिल पर था। यहां पर चांदी गलाने का काम होता था। भट्टी फटने से यह हादसा हुआ है। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। दो की मौत हो चुकी है। चार गंभीर रूप से घायल हैं डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारियों ने पूरा किनारी बाजार क्षेत्र और चौबे जी का फाटक की सभी दुकानें बंद कर दी हैं। वहीं पूरा सर्राफा बाजार भी बंद कर दिया गया है। (खबर अपडेट की जा रही है) ……………….. ये खबर भी पढ़िए- 7 मिनट में पहुंचकर पुलिस ने फंदे से उतारा: नोएडा में 112 पर फोन कर पत्नी बोली-प्लीज मेरे पति को बचा लो; दरवाजा तोड़कर बाहर नोएडा पुलिस ने 7 मिनट में पहुंचकर युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया। पत्नी के कॉल करने पर टीम पहुंची थी। युवक ने शराब के नशे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। काफी खटखटाने के बाद भी नहीं खोला। इस पर पुलिस टीम ने दरवाजे को लात मारकर तोड़ा। युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसको CPR दी। फिर नजदीक के अस्पताल में लेकर पहुंचे। घटना बुधवार की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना सेक्टर-78 के महा गुन सोसाइटी की है। पढ़ें पूरी खबर… आगरा में चांदी गलाने की फैक्ट्री में भट्टी में विस्फोट हो गया। जिसमें दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर झुलस गए हैं। हादसा गुरुवार दोपहर 3 बजे हुआ। बिल्डिंग भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि एक एक करके तीन भट्टियां फटी हैं। घायलों को गंभीर हालात में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। धमाके का सीसीटीवी भी सामने आया है जिसमें धमाके के बाद गली से गुजर रहे एक व्यक्ति पर भी चिंगारी गिरी दुकानदारों ने उसके ऊपर पानी डाला विस्फोट की आवाज से बाजार में अफरा तफरी मच गई। घटना किनारी बाजार की है। जहां पर संकरी गलियां हैं। इसलिए यहां छोटी छोटी दुकानें हैं। देखिए विस्फोट के बाद की तस्वीरें तीसरी मंजिल पर था कारखाना अब तक मिली जानकारी के अनुसार कारखाना तीसरी मंजिल पर था। यहां पर चांदी गलाने का काम होता था। भट्टी फटने से यह हादसा हुआ है। धमाका इतना तेज था कि आसपास की दुकानों के शीशे भी टूट गए। दो की मौत हो चुकी है। चार गंभीर रूप से घायल हैं डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। व्यापारियों ने पूरा किनारी बाजार क्षेत्र और चौबे जी का फाटक की सभी दुकानें बंद कर दी हैं। वहीं पूरा सर्राफा बाजार भी बंद कर दिया गया है। (खबर अपडेट की जा रही है) ……………….. ये खबर भी पढ़िए- 7 मिनट में पहुंचकर पुलिस ने फंदे से उतारा: नोएडा में 112 पर फोन कर पत्नी बोली-प्लीज मेरे पति को बचा लो; दरवाजा तोड़कर बाहर नोएडा पुलिस ने 7 मिनट में पहुंचकर युवक को फंदे से उतारकर बचा लिया। पत्नी के कॉल करने पर टीम पहुंची थी। युवक ने शराब के नशे में अंदर से दरवाजा बंद कर लिया था। काफी खटखटाने के बाद भी नहीं खोला। इस पर पुलिस टीम ने दरवाजे को लात मारकर तोड़ा। युवक को नीचे उतारा। इसके बाद उसको CPR दी। फिर नजदीक के अस्पताल में लेकर पहुंचे। घटना बुधवार की है। इसका वीडियो गुरुवार को सामने आया है। जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। ये घटना सेक्टर-78 के महा गुन सोसाइटी की है। पढ़ें पूरी खबर… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
चांदी गलाने की फैक्ट्री में विस्फोट, दो की मौत:आगरा में 3 भट्ठी फटी, झुलसे चार मजदूरों को गंभीर हालत में निकाला गया, बाजार बंद कराया
