चौटाला डबवाली | गांव चौटाला में स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने में रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। इनमें दूषित पानी जमा हो रहा है। जिसके चलते लोगों को दुर्घटना की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और किसानों ने बताया कि गांव में मुख्य रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। पिछले 1 साल से इनमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी चौक से होकर बस स्टैंड, गांव के अंदर तथा ताऊ देवीलाल पार्क, चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम तथा सरकारी अस्पताल की ओर लोगों का आना-जाना होता है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण रोड को सुधार करने के लिए पंचायत, जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण तथा मार्केटिंग बोर्ड जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेल रहे है। चौटाला डबवाली | गांव चौटाला में स्थित ताऊ देवीलाल पार्क के सामने में रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। इनमें दूषित पानी जमा हो रहा है। जिसके चलते लोगों को दुर्घटना की स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण और किसानों ने बताया कि गांव में मुख्य रोड पर गड्ढे बने हुए हैं। पिछले 1 साल से इनमें कोई सुधार नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इसी चौक से होकर बस स्टैंड, गांव के अंदर तथा ताऊ देवीलाल पार्क, चौधरी दलबीर सिंह स्टेडियम तथा सरकारी अस्पताल की ओर लोगों का आना-जाना होता है। इसके बावजूद महत्वपूर्ण रोड को सुधार करने के लिए पंचायत, जनस्वास्थ्य विभाग और लोक निर्माण तथा मार्केटिंग बोर्ड जिम्मेदारी नहीं ले रहे हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी झेल रहे है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
Related Posts

घरौंडा में गर्भवती महिला ने किया सुसाइड:परिजन बोले- ससुरालियों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; एक साल पहले हुई थी शादी
घरौंडा में गर्भवती महिला ने किया सुसाइड:परिजन बोले- ससुरालियों ने हत्या कर फंदे पर लटकाया; एक साल पहले हुई थी शादी करनाल के घरौंडा में तीन महीने की गर्भवती महिला ने संदिग्ध हालात में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शादी करीब एक साल पहले हुई थी। मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि महिला की हत्या करके फंदे पर लटकाया गया है। गांव स्टौंडी की प्रियंका उर्फ पिंकी की शादी 29 अक्टूबर 2023 को घरौंडा के कालरम गांव में हुई थी। शनिवार को पिंकी घर के कमरे में फंदे पर लटकी हुई मिली। मृतका के पिता मामूराम व अन्य का आरोप है कि ससुराल वाले प्रियंका को दहेज के लिए परेशान किया करते थे। जिसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई। पति और सास पर मारपीट का आरोप परिजनों ने कहा कि पंचायत में ससुराल वाले माफी मांग लेते थे, लेकिन फिर से वही रवैया शुरू हो जाता था। पिंकी की सास ने भी कई बार धमकी दी कि वह उसे मारेगी। उसे कमरे में बंद करके पति और सास मिलकर पीटते थे। उन्होंने कहा कि वह पढ़ी लिखी और समझदार लड़की थी और आत्महत्या जैसा कदम कभी नहीं उठा सकती थी। उसकी हत्या करके फंदे पर लटकाया गया है। ससुराल वालों ने जानकारी भी नहीं दी, किसी ओर के माध्यम से जानकारी मिली। हम घरौंडा पहुंचे तो ससुराल वाले उसे अस्पताल में लेकर पहुंचे हुए थे, लेकिन ससुराल वाले वहां पर नहीं मिले। मामले की जांच कर रही पुलिस घरौंडा थाना में जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आज पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

पानीपत में इलेक्ट्रीशियन के घर चोरी:शादी में गया था कैथल; चोरों ने दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ा, आभूषण-कैश गायब
पानीपत में इलेक्ट्रीशियन के घर चोरी:शादी में गया था कैथल; चोरों ने दरवाजे और अलमारी का ताला तोड़ा, आभूषण-कैश गायब हरियाणा के पानीपत शहर की हरिसिंह कॉलोनी में इलेक्ट्रीशियन के घर चोरी हो गई। चोरों ने घर के मेन गेट का ताला तोड़ दिया। फिर अंदर घुसकर अलमारी की तिजोरी उखाड़ ली। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात के अलावा नकदी चोरी कर ली। कैथल में आयोजित शादी समारोह से जब परिवार वापस लौटा तो उन्हें घटना का पता चला। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में खुशवंत ने बताया कि वह हरिसिंह कॉलोनी का रहने वाला है। वह इलेक्ट्रॉनिक्स का काम करता है। 26 जून को वह घर को ताला लगाकर परिवार के साथ सुबह कैथल में रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने चला गया था। वह 27 जून को वापस लौटा। उस दौरान उसने देखा कि घर के गेट का ताला टूटा हुआ था। अलमारी का ताला टूटा मिला भीतर घुसा, तो सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का भी ताला टूटा हुआ था। अलमारी का भी सारा सामान बिखरा हुआ था। अलमारी में रखी तीन जोड़ी सोने की अंगूठियां, एक जोड़ी कानों की सोने की बालियां, 4 जोड़ी चांदी की पायजेब, 2 गले के हार, 3 जोड़ी पैरों की चुटकी, 2 जोडी कुंडली चांदी की, 1 अंगूठी चांदी के अलावा 3 हजार रुपए कैश चोरी हो गया।

हरियाणा के शहीद पैरा कमांडो का आज अंतिम संस्कार:पिता बोले- बेटे ने कहा था 15-20 दिन में छुट्टी आऊंगा, अब तिरंगे में लिपटा आएगा
हरियाणा के शहीद पैरा कमांडो का आज अंतिम संस्कार:पिता बोले- बेटे ने कहा था 15-20 दिन में छुट्टी आऊंगा, अब तिरंगे में लिपटा आएगा जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हुए हरियाणा के लांस नायक पैरा कमांडो का आज अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रदीप का पार्थिव शरीर रविवार को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। जहां उनके पार्थिव शरीर को सलामी देकर हिसार के लिए रवाना किया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को हिसार के मिलिट्री अस्पताल में रखा गया। आज प्रदीप नैन का पार्थिव शरीर जींद के पैतृक गांव जाजनवाला में गाड़ियों और बाइकों के काफिले के साथ लाया जाएगा। उसके बाद सेना की टुकड़ी उन्हें अंतिम सलामी देगी। इसके बाद राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। शहीद के पिता बलवान सिंह ने कहा कि बेटे की शहादत पर हमें गर्व है। ऐसे बच्चे बार-बार नहीं मिलते। प्रदीप में कमांडो बनने का बड़ा जुनून था। कहता था कमांडो बनकर बताऊंगा। बेटा दिलेर था, उसके अंदर किसी चीज का डर नहीं था। बेटे ने कहा था 15-20 छुट्टी आऊंगा। उन्होंने बताया का बेटे ने 3 भर्तियां लगाईं। 2 में फेल हो गया था, तीसरी में भर्ती हुआ। माता-पिता के इकलौते बेटे थे
29 वर्षीय प्रदीप 9 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। इसके बाद उनकी काबिलियत देखकर उन्हें पैरा कमांडो बनाया गया। वह परिवार के इकलौते बेटे थे। कुछ समय बाद वह पिता बनने वाले थे। प्रदीप के अलावा एक और जवान शहीद हुए हैं। आशंका जताई जा रही है कि आतंकी अमरनाथ यात्रा को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे। सेना ने शनिवार देर शाम गांव के सरपंच को शहादत की सूचना दी थी। इसके बाद सरपंच ने परिवार को बेटे के शहीद होने के बारे में बताया। इस सूचना के बाद शहीद की गर्भवती पत्नी की तबीयत खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मां-बहन का रो-रोकर बुरा हाल
शहीद की मां और बहन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रदीप की मां की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। उनके मुंह से सिर्फ बेटे के बारे में ही शब्द निकल रहे हैं। मां कह रही कि बेटा तू हमें क्यों छोड़कर चला गया, तेरे बिना हम कैसे जिएंगे। परिजनों का कहना है कि प्रदीप बेहद सीधा-सादा और हंसमुख लड़का था। बचपन से था सेना में जाने का शौक
पड़ोसी गांव के रिटायर्ड सूबेदार जय भगवान ने बताया कि गांव के सरपंच के पास सेना से फोन आया था, उन्होंने बताया कि आपके गांव का बेटा प्रदीप नैन आतंकियों से मुठभेड़ में शहीद हो गया है। परिजनों की प्रदीप से आखिरी बार दो-तीन दिन पहले ही बात हुई थी। प्रदीप नैन 2015 में जाट रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। इसके बाद वह पैरा कमांडो में चले गए। उन्हें बचपन से ही सेना में जाने का शौक था। सेना ने दी श्रद्धांजलि… 2022 में बहन और प्रदीप की एक साथ हुई थी शादी
प्रदीप की एक छोटी बहन है। प्रदीप की शादी 2022 में हुई थी। उसी दिन उनकी बहन की शादी भी हुई थी। चाचा ने बताया कि छोटी बहन प्रदीप की लाडली थी। पत्नी गर्भवती, छुट्टी लेकर आने वाला था
चाचा सुशील नैन ने बताया कि शहीद प्रदीप की पत्नी गर्भवती है। प्रदीप कहते थे कि वह अपने पहले बच्चे के जन्म से पहले छुट्टी लेकर घर आ जाएंगे, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। प्रदीप अब तिरंगे में लिपटकर घर आएंगे। लोग कह रहे हैं, एक तो नन्हीं जान जो इस दुनिया में नहीं आई, दूसरे उसकी पत्नी, जिसकी पूरी जिंदगी बाकी है, वह किसके सहारे जिएगी। सीएम सैनी ने जताया शोक
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदीप नैन की शहादत पर शोक जताया है। CM ने सोशल मीडिया पर प्रदीप नैन की फोटो शेयर कर परिवार को सांत्वना दी और उनके बलिदान को अतुलनीय बताया। उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश और सरकार शोकाकुल परिवार के साथ है।