यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। शक्ति ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज में की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद BHU से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। मिर्जापुर की एसडीएम सौम्या मिश्रा की 18वीं रैंक आई है। मिर्जापुर में ही एसडीएम हेमंत मिश्रा की 13वीं रैंक आई है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 17 अप्रैल 2025 तक इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। खबर अपडेट की जा रही है… यूपीएससी ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया है। शक्ति ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई प्रयागराज में की। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद BHU से बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। BHU से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2018 से ही उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। मिर्जापुर की एसडीएम सौम्या मिश्रा की 18वीं रैंक आई है। मिर्जापुर में ही एसडीएम हेमंत मिश्रा की 13वीं रैंक आई है। कैंडिडेट अपना रिजल्ट UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। 17 अप्रैल 2025 तक इंटरव्यू चले थे। इंटरव्यू राउंड की शुरुआत 7 जनवरी 2025 से हुई थी। UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 के तहत आईएएस, आईपीएस समेत सर्विसेज में 1132 पदों पर भर्ती निकाली थी। खबर अपडेट की जा रही है… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
UPSC में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप किया:BHU से पढ़ाई की, मिर्जापुर के 2 SDM भी टॉप-20 में
