जगराओं के गुरुद्वारा शीश महल में हुई बेअदबी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने के विरोध में जत्थेबंदियों ने बरनाला-जालंधर हाईवे जाम कर दिया। दस दिन पहले गुरुद्वारा नानकसर के शीश महल में एक गंभीर घटना सामने आई थी। घटना दिसंबर 2024 की है, जब श्री अखंड पाठ साहिब के दौरान एक पाठी सिंह ड्यूटी पर थे। पाठी सिंह ने नशे की हालत में श्री मंजी साहिब की तरफ पैर करके सोते हुए बेअदबी की। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास ही उल्टी कर दी। यह घटना रात 12 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप सत्कार कमेटी, एक नूर खालसा फौज और दमदमी टकसाल कमेटी के सदस्यों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायतकर्ताओं में तरलोचन सिंह, शमशेर सिंह, लाभ सिंह, कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह, सुखजीत सिंह और बलजीत सिंह शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गुरुद्वारा प्रबंधकों को घटना की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा मामले को दबाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीन घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सिंह जत्थेबंदियों ने बरनाला-जालंधर हाईवे पर धरना दे दिया। धरने पर बैठी सिख संगत ने सड़क पर पाठ भी किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। शाम 7 बजे तक धरना जारी रहा। जगराओं के गुरुद्वारा शीश महल में हुई बेअदबी के मामले में पुलिस द्वारा कार्रवाई ना किए जाने के विरोध में जत्थेबंदियों ने बरनाला-जालंधर हाईवे जाम कर दिया। दस दिन पहले गुरुद्वारा नानकसर के शीश महल में एक गंभीर घटना सामने आई थी। घटना दिसंबर 2024 की है, जब श्री अखंड पाठ साहिब के दौरान एक पाठी सिंह ड्यूटी पर थे। पाठी सिंह ने नशे की हालत में श्री मंजी साहिब की तरफ पैर करके सोते हुए बेअदबी की। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब के पास ही उल्टी कर दी। यह घटना रात 12 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप सत्कार कमेटी, एक नूर खालसा फौज और दमदमी टकसाल कमेटी के सदस्यों ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायतकर्ताओं में तरलोचन सिंह, शमशेर सिंह, लाभ सिंह, कुलदीप सिंह, परमिंदर सिंह, सुखजीत सिंह और बलजीत सिंह शामिल हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि गुरुद्वारा प्रबंधकों को घटना की जानकारी होने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टा मामले को दबाने की कोशिश की गई। पुलिस ने तीन घंटे में कार्रवाई का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर सिंह जत्थेबंदियों ने बरनाला-जालंधर हाईवे पर धरना दे दिया। धरने पर बैठी सिख संगत ने सड़क पर पाठ भी किया। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कर दिया है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज नहीं होगा, धरना जारी रहेगा। शाम 7 बजे तक धरना जारी रहा। पंजाब | दैनिक भास्कर
