हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। बीती शाम को जयराम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की बधाई देने के अलावा हिमाचल में BJP के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की है। अध्यक्ष का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। अब सिर्फ ऐलान का इंतजार है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि BJP हाईकमान पांच-छह राज्यों में एक साथ अध्यक्ष की ताजपोशी करेगी। इस वजह से हिमाचल के अध्यक्ष की घोषणा को कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा। BJP के दो बड़े धुरंधरों से जयराम की इस मुलाकात ने हिमाचल का सियासी पारा गरमा दिया है। इससे हिमाचल भाजपा में भी हलचल पैदा हो गई है। पार्टी सूत्र बताते है कि जयराम ने अध्यक्ष पद के लिए 2 नाम आगे किए हैं। इनमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और कांगड़ा-चंबा सीट से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज शामिल हैं। जयराम ठाकुर से पहले हिमाचल भाजपा के दूसरे नेता भी बारी बारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात कर लॉबिंग कर चुके हैं। सभी नेता अध्यक्ष पद को लेकर अपनी अपनी राय हाईकमान के समक्ष रख चुके हैं। अब अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर नए अध्यक्ष की ताजपोशी कर दी जाएगी। राजीव भारद्वाज संगठन से जुड़े नेता हिमाचल में अध्यक्ष पद की रेस में चार बड़े नाम प्रमुख तौर पर गिने जा रहे हैं। इनमें राजीव भारद्वाज, सिकंदर कुमार, राजीव बिंदल और त्रिलोक जम्वाल। राजीव भारद्वाज संगठन से निकले नेता है। आरएसएस से भी उनका जुड़ाव रहा है। कांगड़ा सीट से सांसद है। कांगड़ा जिला हिमाचल की सत्ता की चाबी तय करता है। इन वजह से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। डॉ. सिकंदर की इन वजह से दावेदारी डॉ. सिकंदर हिमाचल यूनिवर्सिटी को पूर्व में कुलपति रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि BJP का एक धड़ा हमीरपुर से संबंध रखने वाले सिकंदर को पार्टी अध्यक्ष बनाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समान्तर खड़ा करना चाह रहा है। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद भी है और अनुसूचित जाति वोट साधने के लिए भाजपा उन पर भी दांव खेल सकती है। बिंदल RSS और नड्डा दोनों का आशीर्वाद राजीव बिंदल वर्तमान में बीजेपी के अध्यक्ष है। दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए बिंदल भी खूब लॉबिंग कर रहे हैं। आरएसएस से भी बिंदल का जुड़ाव हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भी करीबी रहे हैं। वर्तमान ने जेपी नड्डा से भी उनकी नजदीकियां काफी ज्यादा है। इससे बिंदल को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। नड्डा के आशीर्वाद से जम्वाल भी बन सकते हैं अध्यक्ष अध्यक्ष की रेस में चौथा नाम विधायक त्रिलोक जम्वाल है। त्रिलोक जम्वाल का नाम जेपी नड्डा की वजह से काफी चर्चा में है, क्योंकि जम्वाल को नड्डा का राइट हैंड माना जाता है। यदि नड्डा चाहेंगे तो त्रिलोक जम्वाल की भी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि जेपी नड्डा अपने बड़े बेटे को बिलासपुर से विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए त्रिलोक जम्वाल को अध्यक्ष बना सकते हैं। इन नामों को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा इन चार प्रबल दावेदारों के अलावा जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर, विपिन सिंह परमार, सत्तपाल सत्ती, बिक्रम ठाकुर, इंदू गोस्वामी, रणधीर शर्मा का नाम भी चर्चा में है। पार्टी किसे अध्यक्ष बनाती है यह आने वाला समय ही बताएगा। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल आकर नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे, क्योंकि हाईकमान ने उन्हें हिमाचल भाजपा अध्यक्ष इलेक्शन के लिए चुनाव अधिकारी लगा रखा है। नॉन MLA में से बन सकता है अध्यक्ष सूत्र बताते हैं कि बेशक, मौजूदा विधायक अध्यक्ष पद की रेस में हैं। मगर पार्टी ऐसे नेता को अध्यक्ष बनाने पर 2027 में चुनाव नहीं लड़ने की शर्त लगा सकती है, ताकि विधानसभा चुनाव में अध्यक्ष पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रचार की कमान संभाल सके। इसलिए पार्टी के पास नॉन-MLA में से किसी को अध्यक्ष बनाने का विकल्प खुला है। इस वजह से डॉ. सिकंदर, राजीव भारद्वाज और इंदू गोस्वामी की संभावना ज्यादा है। हिमाचल प्रदेश में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आज दिल्ली में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की। बीती शाम को जयराम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले। सूत्र बताते हैं कि इस दौरान उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव की बधाई देने के अलावा हिमाचल में BJP के नए अध्यक्ष के चयन को लेकर चर्चा की है। अध्यक्ष का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। अब सिर्फ ऐलान का इंतजार है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि BJP हाईकमान पांच-छह राज्यों में एक साथ अध्यक्ष की ताजपोशी करेगी। इस वजह से हिमाचल के अध्यक्ष की घोषणा को कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा। BJP के दो बड़े धुरंधरों से जयराम की इस मुलाकात ने हिमाचल का सियासी पारा गरमा दिया है। इससे हिमाचल भाजपा में भी हलचल पैदा हो गई है। पार्टी सूत्र बताते है कि जयराम ने अध्यक्ष पद के लिए 2 नाम आगे किए हैं। इनमें राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार और कांगड़ा-चंबा सीट से सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज शामिल हैं। जयराम ठाकुर से पहले हिमाचल भाजपा के दूसरे नेता भी बारी बारी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मुलाकात कर लॉबिंग कर चुके हैं। सभी नेता अध्यक्ष पद को लेकर अपनी अपनी राय हाईकमान के समक्ष रख चुके हैं। अब अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। माना जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर नए अध्यक्ष की ताजपोशी कर दी जाएगी। राजीव भारद्वाज संगठन से जुड़े नेता हिमाचल में अध्यक्ष पद की रेस में चार बड़े नाम प्रमुख तौर पर गिने जा रहे हैं। इनमें राजीव भारद्वाज, सिकंदर कुमार, राजीव बिंदल और त्रिलोक जम्वाल। राजीव भारद्वाज संगठन से निकले नेता है। आरएसएस से भी उनका जुड़ाव रहा है। कांगड़ा सीट से सांसद है। कांगड़ा जिला हिमाचल की सत्ता की चाबी तय करता है। इन वजह से उनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। डॉ. सिकंदर की इन वजह से दावेदारी डॉ. सिकंदर हिमाचल यूनिवर्सिटी को पूर्व में कुलपति रहे हैं। सूत्र बताते हैं कि BJP का एक धड़ा हमीरपुर से संबंध रखने वाले सिकंदर को पार्टी अध्यक्ष बनाकर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के समान्तर खड़ा करना चाह रहा है। वर्तमान में वह राज्यसभा सांसद भी है और अनुसूचित जाति वोट साधने के लिए भाजपा उन पर भी दांव खेल सकती है। बिंदल RSS और नड्डा दोनों का आशीर्वाद राजीव बिंदल वर्तमान में बीजेपी के अध्यक्ष है। दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए बिंदल भी खूब लॉबिंग कर रहे हैं। आरएसएस से भी बिंदल का जुड़ाव हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के भी करीबी रहे हैं। वर्तमान ने जेपी नड्डा से भी उनकी नजदीकियां काफी ज्यादा है। इससे बिंदल को भी प्रबल दावेदार माना जा रहा है। नड्डा के आशीर्वाद से जम्वाल भी बन सकते हैं अध्यक्ष अध्यक्ष की रेस में चौथा नाम विधायक त्रिलोक जम्वाल है। त्रिलोक जम्वाल का नाम जेपी नड्डा की वजह से काफी चर्चा में है, क्योंकि जम्वाल को नड्डा का राइट हैंड माना जाता है। यदि नड्डा चाहेंगे तो त्रिलोक जम्वाल की भी अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हो सकती है। राजनीति के जानकार बताते हैं कि जेपी नड्डा अपने बड़े बेटे को बिलासपुर से विधानसभा चुनाव लड़ाने के लिए त्रिलोक जम्वाल को अध्यक्ष बना सकते हैं। इन नामों को लेकर भी सियासी गलियारों में चर्चा इन चार प्रबल दावेदारों के अलावा जयराम ठाकुर, अनुराग ठाकुर, विपिन सिंह परमार, सत्तपाल सत्ती, बिक्रम ठाकुर, इंदू गोस्वामी, रणधीर शर्मा का नाम भी चर्चा में है। पार्टी किसे अध्यक्ष बनाती है यह आने वाला समय ही बताएगा। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह के भीतर केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह हिमाचल आकर नए अध्यक्ष का ऐलान करेंगे, क्योंकि हाईकमान ने उन्हें हिमाचल भाजपा अध्यक्ष इलेक्शन के लिए चुनाव अधिकारी लगा रखा है। नॉन MLA में से बन सकता है अध्यक्ष सूत्र बताते हैं कि बेशक, मौजूदा विधायक अध्यक्ष पद की रेस में हैं। मगर पार्टी ऐसे नेता को अध्यक्ष बनाने पर 2027 में चुनाव नहीं लड़ने की शर्त लगा सकती है, ताकि विधानसभा चुनाव में अध्यक्ष पूरे प्रदेश में पार्टी के प्रचार की कमान संभाल सके। इसलिए पार्टी के पास नॉन-MLA में से किसी को अध्यक्ष बनाने का विकल्प खुला है। इस वजह से डॉ. सिकंदर, राजीव भारद्वाज और इंदू गोस्वामी की संभावना ज्यादा है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
