पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने करीब साढ़े 12 किलो हेरोइन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को पुलिस ने तरन तारन के गांव कासेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी गांव का रहने वाला है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे लेकर टीमें उसे पीछे लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर आज यानी रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी पाकिस्तान के किस नशा तस्कर के टच में था। पाकिस्तान से आई थी हेरोइन उसके पास से 12.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त हेरोइन सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। फौजी की जम्मू-कश्मीर पुलिस को 38 किलोग्राम हेरोइन मामले में तलाश थी। गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा हुआ है। इसका नेतृत्व दुबई से संचालित कुख्यात तस्कर अमृतपाल सिंह बाठ कर रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। केस में पुलिस ने दुबई में बैठे अमृतपाल बाठ को भी नामजद कर लिया है। पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने करीब साढ़े 12 किलो हेरोइन के साथ एक अंतरराष्ट्रीय नशा तस्कर गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अमृतपाल सिंह उर्फ फौजी को पुलिस ने तरन तारन के गांव कासेल से गिरफ्तार किया है। आरोपी इसी गांव का रहने वाला है। पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर ने एक तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। आरोपी पिछले काफी समय से फरार चल रहा था। जिसे लेकर टीमें उसे पीछे लगी हुई थी। गुप्त सूचना के आधार पर आज यानी रविवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को जल्द पुलिस कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि उक्त आरोपी पाकिस्तान के किस नशा तस्कर के टच में था। पाकिस्तान से आई थी हेरोइन उसके पास से 12.5 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त हेरोइन सीमा पार पाकिस्तान से आई थी। फौजी की जम्मू-कश्मीर पुलिस को 38 किलोग्राम हेरोइन मामले में तलाश थी। गिरोह के अंतरराष्ट्रीय संबंधों का खुलासा हुआ है। इसका नेतृत्व दुबई से संचालित कुख्यात तस्कर अमृतपाल सिंह बाठ कर रहा है। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। केस में पुलिस ने दुबई में बैठे अमृतपाल बाठ को भी नामजद कर लिया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
