जालंधर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:यूनियन बोली-सिर्फ स्थाई कर्मचारियों की भर्ती हो, आउट सोर्सिंग मंजूर नहीं; छुट्टियों में भी वेतन की मांग

जालंधर निगम में सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन:यूनियन बोली-सिर्फ स्थाई कर्मचारियों की भर्ती हो, आउट सोर्सिंग मंजूर नहीं; छुट्टियों में भी वेतन की मांग

जालंधर नगर निगम में आज सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन ने मांग की है कि सरकार अब सिर्फ स्थाई भर्तियां ही करे। आउटसोर्सिंग समेत कोई भी दूसरी भर्ती हमें मंजूर नहीं है। यूनियन नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के मेयर विनीत धीर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मेयर ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। प्रधान ने कहा- मांगे पूरी की जाएं, नहीं तो संघर्ष को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान सनी सहोता ने कहा कि आज हमने जालंधर नगर निगम के मेयर को मांग पत्र दिया है। जिसमें हमारी मुख्य मांग है कि चल रही भर्ती सिर्फ स्थायी कर्मचारियों की होनी चाहिए। इसके अलावा हमें कोई भी आउटसोर्स भर्ती मंजूर नहीं है। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हमारी सभी जत्थेबंदियां सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगी। प्रधान सनी सहोता ने कहा- हर सरकारी विभाग में छुट्टियां होती हैं, लेकिन हमें श्री वाल्मीकि जी महाराज की जयंती पर भी छुट्टी नहीं मिलती। उस दिन भी हम सफाई करने के बाद अपना त्योहार मनाने निकल जाते हैं। हमें छुट्टियों के दिन काम करने का वेतन मिलना चाहिए। अमृतसर में तो ऐसा हो ही रहा है। ऐसे में जालंधर में भी यही नियम लागू होना चाहिए। ताकि सफाई यूनियन के कर्मचारियों को लाभ मिल सके। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम इस संघर्ष को बड़े स्तर पर ले जाएंगे और इसकी जिम्मेदार सिर्फ सरकार होगी। मेयर ने कहा- कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी होंगी जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने कहा- सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से सरकार के समक्ष कुछ मांगें रखी गई हैं। मैंने उक्त कर्मचारियों के साथ बैठक करने की घोषणा की है। बैठक के बाद जल्द ही उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा। उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा। जालंधर नगर निगम में आज सफाई कर्मचारी यूनियन ने प्रदेश की आम आदमी पार्टी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। सफाई कर्मचारी यूनियन ने मांग की है कि सरकार अब सिर्फ स्थाई भर्तियां ही करे। आउटसोर्सिंग समेत कोई भी दूसरी भर्ती हमें मंजूर नहीं है। यूनियन नेताओं ने अपनी मांगों को लेकर नगर निगम के मेयर विनीत धीर से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। मेयर ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्या का जल्द ही समाधान किया जाएगा। प्रधान ने कहा- मांगे पूरी की जाएं, नहीं तो संघर्ष को बड़े स्तर पर ले जाया जाएगा नगर निगम सफाई यूनियन के प्रधान सनी सहोता ने कहा कि आज हमने जालंधर नगर निगम के मेयर को मांग पत्र दिया है। जिसमें हमारी मुख्य मांग है कि चल रही भर्ती सिर्फ स्थायी कर्मचारियों की होनी चाहिए। इसके अलावा हमें कोई भी आउटसोर्स भर्ती मंजूर नहीं है। अगर सरकार ऐसा नहीं करती है तो हमारी सभी जत्थेबंदियां सरकार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाएंगी। प्रधान सनी सहोता ने कहा- हर सरकारी विभाग में छुट्टियां होती हैं, लेकिन हमें श्री वाल्मीकि जी महाराज की जयंती पर भी छुट्टी नहीं मिलती। उस दिन भी हम सफाई करने के बाद अपना त्योहार मनाने निकल जाते हैं। हमें छुट्टियों के दिन काम करने का वेतन मिलना चाहिए। अमृतसर में तो ऐसा हो ही रहा है। ऐसे में जालंधर में भी यही नियम लागू होना चाहिए। ताकि सफाई यूनियन के कर्मचारियों को लाभ मिल सके। अगर हमारी मांग पूरी नहीं हुई तो हम इस संघर्ष को बड़े स्तर पर ले जाएंगे और इसकी जिम्मेदार सिर्फ सरकार होगी। मेयर ने कहा- कर्मचारियों की मांगें जल्द पूरी होंगी जालंधर नगर निगम के मेयर विनीत धीर ने कहा- सफाई कर्मचारी यूनियन की ओर से सरकार के समक्ष कुछ मांगें रखी गई हैं। मैंने उक्त कर्मचारियों के साथ बैठक करने की घोषणा की है। बैठक के बाद जल्द ही उनकी मांगों का समाधान किया जाएगा। उनकी सभी मांगों को जल्द पूरा किया जाएगा।   पंजाब | दैनिक भास्कर