पंजाब के जालंधर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस की अन्य लीडरशिप युद्ध विराम सहित अन्य मुद्दों पर प्रेसवार्ता करने के लिए पहुंची। बाजवा ने इस दौरान केंद्र सरकार से पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज सहित अन्य कई मांगें रखीं। जालंधर पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- पंजाब की ओर से मैं बात करना चाहता हूं। साल 1947 से लेकर अब तक जितनी भी जंग हुई हैं। उन पर हमेशा ही बॉर्डर के राज्यों को क्षति पहुंचती है। जब भाजपा की सरकार थी और जब पंजाब में बीजेपी और अकाली दल की सरकार थी। जब जितने भी पहाड़ी राज्य थे, सभी को स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज दिया गया था। ये पैकेज करीब दस सालों तक चला था। बाजवा ने आगे कहा- हमें और हमारे पंजाब को देश की हर जंग के दौरान बहुत नुकसान हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार को पंजाब के लिए कुछ देखना जरूर चाहिए। बाजवा ने आगे कहा- हमें पता चला है कि फिरोजपुर में हमारी एक बहन पाकिस्तान के हमले का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई है। इन हमलों की वजह से पूरे राज्य की इंडस्ट्री को भी नुकसान हुआ है। बाजवा बोले- बॉर्डर वाले जिलों के युवाओं को मिले सरकारी नौकरी बाजवा ने आगे कहा- पंजाब के भी एक स्पेशल पैकेज दिया जाना चाहिए, मगर पूरे पंजाब को नहीं दे सकते तो जो जिले बॉर्डर से लगते हैं, उन्हें इसका फायदा मिलना ही चाहिए। चार ड्रोन अटैक मेरे खुदकर हलके में हुए हैं। गनीमत रही कि मिसाइलें खेतों में ही जाकर गिरीं, कहीं किसी के घर पर या अन्य जगह पर नहीं गिरी। बाजवा ने आग कहा- 18 साल से 35 साल की तक ही उम्र तक तक नौजवानों को सरकारी विभाग में भर्ती किया जाना चाहिए। ये वो बच्चे हों, जो शारीरिक रूप से एकदम फिट हों। इससे पंजाब और बॉर्डर स्टेट के नौजवानों पर मनोबल मिलेगा। अक्सर देखा जाता है कि चंद पैसों के लिए बच्चे सूचनाएं गलत लोगों के हाथों में देने लग जाते हैं। बाजवा बोले- भारत को युद्ध विराम खुद करना चाहिए था बाजवा ने आगे कहा- पंजाब को एक स्पेशल पैकेज दिया जाए, जिससे पंजाब का सही से पालन हो सके। युद्ध विराम का हम स्वागत करते हैं। मगर ये युद्ध विराम भारत सरकार खुद डिक्लेयर करता, ना कि कोई और देश हमारे देश का युद्ध विराम का ऐलान करता। बाजवा ने आगे कहा- दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी पाकिस्तान में था। ऐसे में ऐसा देश की तुलना भारत के साथ नहीं हो सकती। पंजाब के जालंधर में आज कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा और कांग्रेस की अन्य लीडरशिप युद्ध विराम सहित अन्य मुद्दों पर प्रेसवार्ता करने के लिए पहुंची। बाजवा ने इस दौरान केंद्र सरकार से पंजाब के लिए स्पेशल पैकेज सहित अन्य कई मांगें रखीं। जालंधर पहुंचे प्रताप सिंह बाजवा ने कहा- पंजाब की ओर से मैं बात करना चाहता हूं। साल 1947 से लेकर अब तक जितनी भी जंग हुई हैं। उन पर हमेशा ही बॉर्डर के राज्यों को क्षति पहुंचती है। जब भाजपा की सरकार थी और जब पंजाब में बीजेपी और अकाली दल की सरकार थी। जब जितने भी पहाड़ी राज्य थे, सभी को स्पेशल इकोनॉमिक पैकेज दिया गया था। ये पैकेज करीब दस सालों तक चला था। बाजवा ने आगे कहा- हमें और हमारे पंजाब को देश की हर जंग के दौरान बहुत नुकसान हुआ है। ऐसे में केंद्र सरकार को पंजाब के लिए कुछ देखना जरूर चाहिए। बाजवा ने आगे कहा- हमें पता चला है कि फिरोजपुर में हमारी एक बहन पाकिस्तान के हमले का शिकार हो गई और उसकी मौत हो गई है। इन हमलों की वजह से पूरे राज्य की इंडस्ट्री को भी नुकसान हुआ है। बाजवा बोले- बॉर्डर वाले जिलों के युवाओं को मिले सरकारी नौकरी बाजवा ने आगे कहा- पंजाब के भी एक स्पेशल पैकेज दिया जाना चाहिए, मगर पूरे पंजाब को नहीं दे सकते तो जो जिले बॉर्डर से लगते हैं, उन्हें इसका फायदा मिलना ही चाहिए। चार ड्रोन अटैक मेरे खुदकर हलके में हुए हैं। गनीमत रही कि मिसाइलें खेतों में ही जाकर गिरीं, कहीं किसी के घर पर या अन्य जगह पर नहीं गिरी। बाजवा ने आग कहा- 18 साल से 35 साल की तक ही उम्र तक तक नौजवानों को सरकारी विभाग में भर्ती किया जाना चाहिए। ये वो बच्चे हों, जो शारीरिक रूप से एकदम फिट हों। इससे पंजाब और बॉर्डर स्टेट के नौजवानों पर मनोबल मिलेगा। अक्सर देखा जाता है कि चंद पैसों के लिए बच्चे सूचनाएं गलत लोगों के हाथों में देने लग जाते हैं। बाजवा बोले- भारत को युद्ध विराम खुद करना चाहिए था बाजवा ने आगे कहा- पंजाब को एक स्पेशल पैकेज दिया जाए, जिससे पंजाब का सही से पालन हो सके। युद्ध विराम का हम स्वागत करते हैं। मगर ये युद्ध विराम भारत सरकार खुद डिक्लेयर करता, ना कि कोई और देश हमारे देश का युद्ध विराम का ऐलान करता। बाजवा ने आगे कहा- दुनिया का सबसे बड़ा आतंकी पाकिस्तान में था। ऐसे में ऐसा देश की तुलना भारत के साथ नहीं हो सकती। पंजाब | दैनिक भास्कर
