आम आदमी पार्टी जालंधर नगर निगम में अपना मेयर चुनने की कोशिश में जुटी है। कल यानी रविवार देर रात एक कांग्रेसी और एक निर्दलीय पार्षद को आप में शामिल किया गया। अब सुबह मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने वाली मनमीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। अब आप को सिर्फ एक पार्षद की जरूरत है, जिसके साथ मिलकर वह अपना मेयर चुन सके। मेयर चुनने की कोशिशों के बीच आप नेता कुछ कांग्रेसी और भाजपा पार्षदों के संपर्क में हैं। शहर के पार्षदों को मनाने में जुटे आप के तीन मंत्री मिली जानकारी के अनुसार आप नेता इस समय शहर में अपना मेयर बनाने के लिए लॉबिंग में जुटे हैं। पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को हराने वाले पार्षद प्रवीण वासन को आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया। साथ ही निर्दलीय पार्षद पहले ही आप में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में आप को इस समय एक पार्षद की जरूरत है जिससे आप का मेयर बने। आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री रवजोत सिंह और मंत्री मोहिंदर भगत पार्षदों को मनाने में जुटे हैं। सीएम मान और 3 मंत्री मिलकर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाए राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान, पंजाब आप प्रमुख और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर के हर हलके में प्रचार किया और शहर की जनता से कई वादे किए। लेकिन जब नतीजे आए तो स्थिति अलग थी। सीएम मान, मंत्री अरोड़ा, ईटीओ और भगत मिलकर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। जिसके चलते अब मेयर चुनने के लिए विपक्ष की जरूरत है। हालांकि मोहिंदर भगत अपने हलके में 10 सीटें जीतने में कामयाब रहे। आम आदमी पार्टी जालंधर नगर निगम में अपना मेयर चुनने की कोशिश में जुटी है। कल यानी रविवार देर रात एक कांग्रेसी और एक निर्दलीय पार्षद को आप में शामिल किया गया। अब सुबह मंत्री मोहिंदर भगत ने बताया कि वार्ड नंबर 47 से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव जीतने वाली मनमीत कौर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई हैं। अब आप को सिर्फ एक पार्षद की जरूरत है, जिसके साथ मिलकर वह अपना मेयर चुन सके। मेयर चुनने की कोशिशों के बीच आप नेता कुछ कांग्रेसी और भाजपा पार्षदों के संपर्क में हैं। शहर के पार्षदों को मनाने में जुटे आप के तीन मंत्री मिली जानकारी के अनुसार आप नेता इस समय शहर में अपना मेयर बनाने के लिए लॉबिंग में जुटे हैं। पूर्व मेयर जगदीश राज राजा की पत्नी अनीता राजा को हराने वाले पार्षद प्रवीण वासन को आम आदमी पार्टी में शामिल किया गया। साथ ही निर्दलीय पार्षद पहले ही आप में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में आप को इस समय एक पार्षद की जरूरत है जिससे आप का मेयर बने। आम आदमी पार्टी के मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ, मंत्री रवजोत सिंह और मंत्री मोहिंदर भगत पार्षदों को मनाने में जुटे हैं। सीएम मान और 3 मंत्री मिलकर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाए राज्य के सीएम सरदार भगवंत सिंह मान, पंजाब आप प्रमुख और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ और मंत्री मोहिंदर भगत ने शहर के हर हलके में प्रचार किया और शहर की जनता से कई वादे किए। लेकिन जब नतीजे आए तो स्थिति अलग थी। सीएम मान, मंत्री अरोड़ा, ईटीओ और भगत मिलकर भी बहुमत का आंकड़ा पार नहीं कर पाए। जिसके चलते अब मेयर चुनने के लिए विपक्ष की जरूरत है। हालांकि मोहिंदर भगत अपने हलके में 10 सीटें जीतने में कामयाब रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
