जालंधर के फोकल प्वाइंट पर अपने काम से लौट रहे एक मजदूर की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। क्रेन के ड्राइवर और क्रेन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोस्त ने कहा- मृतक पल्लेदारी का काम करता था मृतक के दोस्त दिनेश ने बताया कि वे दोनों फोकल प्वाइंट में पल्लेदारी का काम करते हैं। रोजाना की तरह वह काम के बाद देर शाम घर जा रहा था। तभी पीछे से एक क्रेन आई और उसके दोस्त दिनेश को टक्कर मार दी। जब तक दिनेश को बचाया जा सका, क्रेन उसके सिर के ऊपर से गुजर चुकी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराया क्रेन चालक मौके से भागने लगा। लोगों की मदद से क्रेन चालक को पकड़ लिया गया और पुलिस को बुलाया गया। चौकी इंचार्ज ने कहा- ड्राइवर और हेल्पर को मौके से गिरफ्तार किया फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया- देर शाम उन्हें सूचना मिली कि फोकल प्वाइंट पर क्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस पार्टी ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, क्रेन चालक और उसके हेल्पर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। जालंधर के फोकल प्वाइंट पर अपने काम से लौट रहे एक मजदूर की क्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मजदूर फोकल प्वाइंट स्थित एक फैक्ट्री में काम करता था। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ निवासी दिनेश निषाद के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही फोकल प्वाइंट चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया है। क्रेन के ड्राइवर और क्रेन को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। दोस्त ने कहा- मृतक पल्लेदारी का काम करता था मृतक के दोस्त दिनेश ने बताया कि वे दोनों फोकल प्वाइंट में पल्लेदारी का काम करते हैं। रोजाना की तरह वह काम के बाद देर शाम घर जा रहा था। तभी पीछे से एक क्रेन आई और उसके दोस्त दिनेश को टक्कर मार दी। जब तक दिनेश को बचाया जा सका, क्रेन उसके सिर के ऊपर से गुजर चुकी थी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराया क्रेन चालक मौके से भागने लगा। लोगों की मदद से क्रेन चालक को पकड़ लिया गया और पुलिस को बुलाया गया। चौकी इंचार्ज ने कहा- ड्राइवर और हेल्पर को मौके से गिरफ्तार किया फोकल प्वाइंट पुलिस चौकी इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया- देर शाम उन्हें सूचना मिली कि फोकल प्वाइंट पर क्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। पुलिस पार्टी ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, क्रेन चालक और उसके हेल्पर को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है। पंजाब | दैनिक भास्कर
