जालंधर में टूरिस्ट बस ट्रॉली से टकराई:ड्राइवर सहित 2 की मौत, 11 घायल, जम्मू जा रही थी, बचाव कार्य जारी

जालंधर में टूरिस्ट बस ट्रॉली से टकराई:ड्राइवर सहित 2 की मौत, 11 घायल, जम्मू जा रही थी, बचाव कार्य जारी

पंजाब के जालंधर में जम्मू जा रहे टूरिस्टों से भरी बस ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया। यह हादसा आज सुबह-सुबह हुआ। यह हादसा आज सुबह जालंधर के भोगपुर कस्बे के काला बकरा इलाके में हुआ। मृतकों में एक की पहचान बस चालक सुखवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर और यात्री कुलदीप सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। 6 घायलों का इलाज जालंधर के जौहल अस्पताल में चल रहा है। घटना के वक्त बस को सतविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह चला रहा था। वह जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके का रहने वाला था। गुरबदन सिंह, सुनील पुत्र सुरेश और अन्य दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। साथ ही हादसे का शिकार हुई बस अशोक बस सर्विस की है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मिली जानकारी के अनुसार रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और काम शुरू कर दिया। जिसके बाद सबसे पहले इलाके के थाना भोगपुर की पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। साथ ही पुलिस ने मामले की जानकारी घायलों और मृतक के परिजनों से भी साझा कर दी है। पंजाब के जालंधर में जम्मू जा रहे टूरिस्टों से भरी बस ईंटों से लदे ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही रोड सेफ्टी फोर्स और अन्य टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत कार्य शुरू कर दिया। यह हादसा आज सुबह-सुबह हुआ। यह हादसा आज सुबह जालंधर के भोगपुर कस्बे के काला बकरा इलाके में हुआ। मृतकों में एक की पहचान बस चालक सुखवंत सिंह पुत्र सुरजीत सिंह निवासी रियासी, जम्मू-कश्मीर और यात्री कुलदीप सिंह निवासी उत्तम नगर, दिल्ली के रूप में हुई है। 6 घायलों का इलाज जालंधर के जौहल अस्पताल में चल रहा है। घटना के वक्त बस को सतविंदर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह चला रहा था। वह जम्मू-कश्मीर के रियासी इलाके का रहने वाला था। गुरबदन सिंह, सुनील पुत्र सुरेश और अन्य दिल्ली के उत्तम नगर के रहने वाले हैं। साथ ही हादसे का शिकार हुई बस अशोक बस सर्विस की है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। मृतकों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा मिली जानकारी के अनुसार रोड सेफ्टी फोर्स की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और काम शुरू कर दिया। जिसके बाद सबसे पहले इलाके के थाना भोगपुर की पुलिस को सूचना दी गई। साथ ही आसपास के लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल जालंधर भेज दिया गया। फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद पुलिस मामले में उचित कार्रवाई करेगी। साथ ही पुलिस ने मामले की जानकारी घायलों और मृतक के परिजनों से भी साझा कर दी है।   पंजाब | दैनिक भास्कर