जालंधर में सोनू खत्री गैंग के 2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर:पुलिस देख सोफिस्टिकेटेड वेपन से चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में दोनों जख्मी

जालंधर में सोनू खत्री गैंग के 2 गैंगस्टरों का एनकाउंटर:पुलिस देख सोफिस्टिकेटेड वेपन से चलाई गोलियां, जवाबी कार्रवाई में दोनों जख्मी

पंजाब के जालंधर में सिटी पुलिस की टीम ने आज सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों का एनकाउंटर कर दिया। दोनों बमदाशों को गोलियां लगी हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। जालंधर की नई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आने के बाद उनकी देखरेख में टीम ने जालंधर में ये पहला एनकाउंटर किया है। सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा ये कार्रवाई सुच्ची पिंड श्मशान घाट के पास की गई इस कार्रवाई में जख्मी दोनों बदमाशों पर कई एफआईआर दर्ज हैं। जोकि पिछले काफी समय से छिप रहे थे। जालंधर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम ने दोनों गैंगस्टरों को ट्रैक किया और अपनी उच्च अधिकारियों को बताकर आज सुबह एनकाउंटर कर दिया। आमने सामने करीब दस से ज्यादा रौद हुए फायर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CIA टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर गैंगस्टरों की मूवमेंट है, सूचना के आधार पर टीम ने रेड कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की कोशिश की। मगर आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर गोली चला दी। जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल बाल बचे। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों गैंगस्टरों पर गोली चलाई। दोनों जख्मी हुए हो गए। घटनास्थल पर करीब 10 गोलियां आमने सामने चली। आरोपियों से 2 सोफिस्टिकेटेड वेपन बरामद हुए जालंधर पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार जख्मी हुए दोनों गैंगस्टरों से पुलिस ने दो सोफिस्टिकेटेड हथियार बरामद किए हैं। आज सुबह सीआईए स्टाफ की टीम गो गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह सोनू खत्री गैंग के कुछ गुर्गों की मूवमेंट हुई है। जोकि पंजाब में बड़ी वारदात करने की फिराक में है। जिसके बाद सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज अपनी टीम के साथ ट्रैप लगाने के लिए पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी। सिटी पुलिस के मुलाजिमों को मामूली चोटें आईं गनीमत रही कि किसी भी मुलाजिम को गोली नहीं लगी। मगर कुछ सिटी पुलिस के मुलाजिमों को मामूली चोटें जरूर आईं हैं। वहीं, एनकाउंटर में जख्मी बदमाशों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मौके पर सिटी पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। उच्च अधिकारियों की देखरेख में तुरंत जख्मी बदमाशों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जल्द आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य हथियारों की बरामदगी भी होगी। पंजाब के जालंधर में सिटी पुलिस की टीम ने आज सुबह गैंगस्टर सोनू खत्री के दो गुर्गों का एनकाउंटर कर दिया। दोनों बमदाशों को गोलियां लगी हैं, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। जालंधर की नई पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आने के बाद उनकी देखरेख में टीम ने जालंधर में ये पहला एनकाउंटर किया है। सिटी पुलिस की सीआईए स्टाफ की टीम द्वारा ये कार्रवाई सुच्ची पिंड श्मशान घाट के पास की गई इस कार्रवाई में जख्मी दोनों बदमाशों पर कई एफआईआर दर्ज हैं। जोकि पिछले काफी समय से छिप रहे थे। जालंधर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज की टीम ने दोनों गैंगस्टरों को ट्रैक किया और अपनी उच्च अधिकारियों को बताकर आज सुबह एनकाउंटर कर दिया। आमने सामने करीब दस से ज्यादा रौद हुए फायर प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, CIA टीम को सूचना मिली थी कि उक्त जगह पर गैंगस्टरों की मूवमेंट है, सूचना के आधार पर टीम ने रेड कर आरोपियों की गिरफ्तार करने की कोशिश की। मगर आरोपियों ने पुलिस पार्टी को देखकर गोली चला दी। जिसमें पुलिस मुलाजिम बाल बाल बचे। जिसके बाद तुरंत पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों गैंगस्टरों पर गोली चलाई। दोनों जख्मी हुए हो गए। घटनास्थल पर करीब 10 गोलियां आमने सामने चली। आरोपियों से 2 सोफिस्टिकेटेड वेपन बरामद हुए जालंधर पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार जख्मी हुए दोनों गैंगस्टरों से पुलिस ने दो सोफिस्टिकेटेड हथियार बरामद किए हैं। आज सुबह सीआईए स्टाफ की टीम गो गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त जगह सोनू खत्री गैंग के कुछ गुर्गों की मूवमेंट हुई है। जोकि पंजाब में बड़ी वारदात करने की फिराक में है। जिसके बाद सीआईए स्टाफ के इंचार्ज सुरिंदर सिंह कंबोज अपनी टीम के साथ ट्रैप लगाने के लिए पहुंच गए। मिली जानकारी के अनुसार टीम आरोपियों का पीछा कर रही थी कि आरोपियों ने फायरिंग कर दी। सिटी पुलिस के मुलाजिमों को मामूली चोटें आईं गनीमत रही कि किसी भी मुलाजिम को गोली नहीं लगी। मगर कुछ सिटी पुलिस के मुलाजिमों को मामूली चोटें जरूर आईं हैं। वहीं, एनकाउंटर में जख्मी बदमाशों की हालत भी गंभीर बनी हुई है। मौके पर सिटी पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंच गए हैं। उच्च अधिकारियों की देखरेख में तुरंत जख्मी बदमाशों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। जल्द आरोपियों से पूछताछ के बाद अन्य हथियारों की बरामदगी भी होगी।   पंजाब | दैनिक भास्कर