पंजाब के जालंधर के नूरमहल कस्बे में तीन बाइक सवारों ने एक ठेका किसान को गोली मार दी। घटना में किसान के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूरमहल थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त घटना क्यों और किसने की। क्योंकि किसान की किसी से कोई दुश्मनी अभी तक सामने नहीं आई है। ट्रैक्टर पर खेत में आ रहा था पीड़ित किसान नूरमहल थाने के एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि यह घटना नूरमहल के गांव सुन्नड़ कलां में हुई। सुबह करीब सात बजे किसान रेशम सिंह अपने ट्रैक्टर पर ठेके की जमीन जोतने जा रहा था। 55 वर्षीय रेशम सिंह जब अपने खेतों के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक आए और उस पर गोली चला दी। एक गोली किसान के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी किसान को वहीं छोड़कर फरार हो गए। आरोपी बाइक पर गांव बंडाला की तरफ फरार हो गए। SHO बोले- जल्द जांच के बाद दर्ज करेंगे केस एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने कहा- फिलहाल रेशम सिंह के बयान नहीं दर्ज किए गए हैं। मगर पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ में किसी प्रकार से कोई दुश्मनी की बात भी नहीं सामने आई है। ऐसे में पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मामले में फिरौती या कोई अन्य बात सामने नहीं आई है। क्योंकि जिस किसान को गोली लगी है, वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। पंजाब के जालंधर के नूरमहल कस्बे में तीन बाइक सवारों ने एक ठेका किसान को गोली मार दी। घटना में किसान के पैर में गोली लगी है। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नूरमहल थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि उक्त घटना क्यों और किसने की। क्योंकि किसान की किसी से कोई दुश्मनी अभी तक सामने नहीं आई है। ट्रैक्टर पर खेत में आ रहा था पीड़ित किसान नूरमहल थाने के एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने बताया कि यह घटना नूरमहल के गांव सुन्नड़ कलां में हुई। सुबह करीब सात बजे किसान रेशम सिंह अपने ट्रैक्टर पर ठेके की जमीन जोतने जा रहा था। 55 वर्षीय रेशम सिंह जब अपने खेतों के पास पहुंचा तो बाइक सवार तीन युवक आए और उस पर गोली चला दी। एक गोली किसान के पैर में लगी। घटना के बाद आरोपी किसान को वहीं छोड़कर फरार हो गए। आरोपी बाइक पर गांव बंडाला की तरफ फरार हो गए। SHO बोले- जल्द जांच के बाद दर्ज करेंगे केस एसएचओ वरिंदर पाल सिंह ने कहा- फिलहाल रेशम सिंह के बयान नहीं दर्ज किए गए हैं। मगर पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ में किसी प्रकार से कोई दुश्मनी की बात भी नहीं सामने आई है। ऐसे में पुलिस फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। वहीं, मामले में फिरौती या कोई अन्य बात सामने नहीं आई है। क्योंकि जिस किसान को गोली लगी है, वह ठेके पर जमीन लेकर खेती करता है। पंजाब | दैनिक भास्कर
